काँग्रेस चालीसा
*************** ***
***** ***************
*************
जय काँग्रेस राजनीति के सागर ।
तेरा नाम है तिहुँ लोक उजागर ।।
काँग्रेस दूत बागडोर को थामा ।
सोनिया-पुत्र राहुल सुत नामा ।।
दूरसंचार कपिल बहुरंगी ।
कुमति निवास चिदंबरम् संगी ।।
खादी बरन बिराज सुबेसा ।
श्वेत स्वभाव संग श्यामल पेशा ।।
हर फंड से लेहि माल निकासै ।
बिनु जल लेहि सर्व पचासै ।।
सोनिया सुवन पंजाबी नन्दन ।
बना खिलौना जट मनमोहन ।।
काँग्रेस नेता गुनी अति चातुर ।
घोटाला काज करिबे को आतुर ।।
काँग्रेस चरित्र सुनिवे को दुनिया ।
प्रियंका-राहुल माता सोनिया ।।
काँग्रेस रीति सदा चली आई ।
आई जो काँग्रेस बढ़ी महँगाई ।।
सुक्ष्म रुप धरि सरकार बनावा ।
बिकट रुप धरि दीन सतावा ।।
बनिया रुप धरि दाम बढ़ावै ।
विदेशी बैंकों में माल बनावै ।।
लोक-पाल बिल मुद्दा उठाये ।
अन्ना हजारे अनशन पर आये ।।
सारे जनता ने करी बहुत बड़ाई ।
अन्ना के संग सब लड़े लड़ाई ।।
सब नेतवन के खुब छुटै पसीना ।
भये लोक-पाल से मुश्किल जीना ।।
काँग्रेस मंत्र मनमोहन माना ।
पीo एमo भये सब जग जाना ।।
सोनिया दुआरे तुम रखवारे ।
देत न आज्ञा तोहे पैर पसारे ।।
सस्ता-सुविधा निकट नहिं आवै ।
काँग्रेस का जब नाम सुनावै ।।
बढ़ै रोग कोई मिलै फकीरा ।
जपत निरन्तर झेलत पीड़ा ।।
कृषि सन्त के फारुख रखवारे ।
करत व्यंग नारी पै दिन दहारे ।।
हरियाणा ने रॉबर्ट को नासा ।
साठ करोड़ का किया खुलासा ।।
तुम्हरे भजन सोनिया को भावै ।
टिकट मिलै सब दुख बिसरावै ।।
महाकाल काँग्रेस पर आई ।
जनता ने उसका किया सफाई ।।
स्पेक्ट्रम कांड कर जेब को भरई ।
दिग्विजय सिंह सर्व सुख करई ।।
संकट बढ़ै मिलै खुब पीड़ा ।
जो सुमिरै काँग्रेस बलबीरा ।।
जय जय जय काँग्रेस है कसाई ।
अपने चक्कर मे देश लुटाई ।।
यह एक बार पाठ कर जेई ।
छूटहि वोट कभी ना देई ।।
जो यह पढ़ै काँग्रेस चालीसा ।
रहे काँग्रेस से दूर हमेशा ।।.

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online