गूगल ट्रांसलेट एप (Google Translate App)

Google Translate App

स्‍मार्ट फोन लोगों के जीवन का एक हिस्‍सा बन गया है। लोग स्‍मार्ट फोन के बिना अधूरा सा महसूस करते हैं। स्‍मार्ट फोन के अपने बहुत सारे Features  (गुण) होने के कारण ये लोगों को स्‍मार्ट बनाते हैं, जैसेफोन काल, इंटरनेट, सोसल मिडिया, वर्ड प्रासेसिंग, स्‍प्रेसिट प्रोग्राम, प्रजेन्‍टेशन, गणना, करना, लाईव चेट, विडियो काल, गेम खेलना, समाचार, विडियो  इत्‍यादि।  इसके अलावा एक और प्रोग्राम है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता हैवह है गूगल ट्रांसलेट Google Translate.
Google translate App
Google translate App
इंटरनेट (Internet) ज्ञान का सागर है। इसमें बहुत सारी ज्ञान की बातें हैं जो कि विश्‍व की विभिन्‍न भाषाओं में उपलब्‍ध है। इन सभी भाषाओं के बारे में जानना संभव नहीं है। इस समस्‍या को दूर करने के लिए गूगल कंपनी द्वारा गूगल ट्रांसलेट नामक Apps बनाया गया है। जिसकी मदद से हम मोबाईल से विश्‍व की जितनी भी भाषाएं हैं, में लिखा गया आर्टिकल या समाचार को अपनी भाषा में अनुवाद कर सकते हैं।  अभी तक हम लोग भाषा का अनुवाद इंटरनेट वेब ब्राउजर में ट्रांसलेट इंटरनेट वेबसाईट में जाकर करते थे, किन्‍तु अब अब इंटरनेट वेबब्राउसर में जाने की जरूरत नहीं है।  इसके लिए गूगल ट्रांसलेट एप्‍लीकेशन (Google Translate App) का उपयोग किया जा सकता है। इस एप्‍लीकेशन को गूगल प्‍ले स्‍टोर में जाकर इंस्‍टाल किया जा सकता है। गूगल ट्रांसलेट में 90 भाषाओं का डेटा बेस उपलब्‍ध है। इन भाषाओं का डेटा बेस इंस्‍टाल कर गूगल ट्रांसलेट को आफलाईन उपयोग कर सकते हैं अर्थात बिना इंटरनेट के भी गूगल ट्रांसलेट का उपयोग किया जा सकता है। यह Apps अनुवाद हुई भाषा को पढकर भी बताता है। 
                 

Google Translate (गूगल ट्रांसलेट) में पांच तरीके से शब्‍द या वाक्‍यांश को प्रवेश कराकर ट्रांसलेट कर सकते हैं—
1. किसी भी आर्टिकल, शब्‍द या वाक्‍यांश को Website से कापी कर,
2. की-बोर्ड के द्वारा टाईप करके,
भाषा input कराने की विधि
भाषा input कराने की विधि 
3. गूगल वाइस इनपुट से अर्थात माईक में बोलकर भी भाषा Input प्रवेश करा सकते हैं
4. हेण्‍डराईटिंग सिम्‍बाल टूल के द्वारा अपने उंगली से ड्रा करके
5. मोबाईल के कैमरे का इस्‍तेमाल करके कैमरा स्‍केन करके भाषा को डिटेक्‍ट करता है। यह OCR Optical Character Reader के तकनीक पर कार्य करता है, जिस तकनीक का  उपयोग कम्‍प्‍यूटर स्‍केनर द्वारा किया जाता है।
यदि आपको यह जानकारी अच्‍छी लगी हो तो कृपया इसे लाईक एवं शेयर करें।



Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online