बीटीसी अभ्यर्थियों को दिया समर्थन
बीटीसी अभ्यर्थियों को दिया समर्थन
जासं, इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा निदेशालय पर 15 दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे बीटीसी अभ्यर्थियों का विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने समर्थन किया है। बीटीसी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के बैनर तले चल रहे अनशन को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष व प्रमुख सचिव से मामले में हस्तक्षेप करके उचित कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि विज्ञापन के समय प्रशिक्षित बीटीसी अभ्यर्थियों की संख्या 13741 थी, जो इस समय बढ़कर 46 हजार हो गई है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 16448 पद स्वीकृत व रिक्त हैं। जबकि सेवानिवृत्त व प्रोन्नति के चलते दो साल में 40 हजार पद खाली हुए हैं।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...