प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाओं में प्रेक्षक होंगे तैनात
प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाओं में प्रेक्षक होंगे तैनात
लखनऊ (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 14 मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के निर्देश दिए हैं। ये परीक्षाएं 21 मार्च तक चलेंगी। सभी जिलों में निगरानी के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। पर्यवेक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्षिक गृह परीक्षाओं का टाइम टेबल प्राप्त कर निरीक्षण करेंगे।
सचिव बेसिक शिक्षा आशीष कुमार गोयल ने बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अफसरों को इसके औपचारिक आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक अपने आवंटित जिले में पहुंचने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से संपर्क करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने जिले में पर्र्यवेक्षक को सहयोग प्रदान करेंगे।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...