इतिहास में आज का दिन

♓🅰♉🚩🌏♏
इतिहास में आज का दिन और
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अगस्त की प्रमुख घटनाएं।
==================
1664- आस्ट्रिया और तुर्की के बीच वासवार शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1678- हालैंड और फ्रांस के बीच निजम्गेन शांति समझौत पर हस्ताक्षर।
1759- कर्लोस तृतीय स्पेन का सम्राट बना।
1787- तुर्की ने रुस से स्वतंत्रता हासिल की।
1809- इक्वाडोर ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1822- .सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत।
1831- कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत
1926- इटली और स्पेन के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1979- उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित।
1999 - चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।
2000 - श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त, जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
2001 - अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन।
2004 - संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
2006 - तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।
2008 - अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी। चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।

10 अगस्त को जन्मे व्यक्ति =======

1860 - विष्णुनारायण भातखंडे - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' के विद्वान
1894 - वी. वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति।
1963 - फूलन देवी

10 अगस्त को हुए निधन=====

1999 - पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय, भारतीय संस्कृत विद्वान।
1995 -हरिशंकर परसाई, प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार
1977 - श्यामलाल गुप्त 'पार्षद', झण्डा गीत 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' के रचयिता
===========
10 अगस्त 2016का करेंट अफेयर ------======
• जिस राज्य ने जल संसाधन जानकारी प्रणाली के लिए इसरो के साथ हाल ही में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया: तेलंगाना
• रियो ओलंपिक में खेले गये पहले ‘महिला रग्बी सेवन’ श्रेणी में जिस देश की टीम ने स्वर्ण पदक जीता: ऑस्ट्रेलिया
• अमेरिकी तैराक माइकल फेलेप्स ने ओलंपिक खेलों में अब तक कुल जितने स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया: 21
• वह राज्य जो हाल ही में ‘मुस्कान-2’ अभियान एवं इसके तहत 1051 बच्चों को छुड़ाने और उनके परिजनों से मिलवाने के कारण चर्चा में रहा: ओडिशा
• हाल ही में दिल्ली का यातायात आयुक्त जिसे नियुक्त किया गया: संदीप कुमार
• सरकारी खरीद में अधिक पारदर्शिता हेतु वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 अगस्त 2016 को जिसका शुभारंभ किया: ई-मार्केट प्लस (जीईएम)
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त 2016 को जिस देश के राष्ट्रपति के साथ कूडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पहली इकाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्र को समर्पित किया: रूस
• जिस संस्था ने हाल ही में ओला और उबर जैसी ऐप संचालित टैक्सी सेवाओं को विनियमित करने हेतु एक समिति नियुक्त की:
दिल्ली उच्च न्यायालय
• महाराष्ट्र सरकार ने ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान से 75वें भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर भारत छोड़ो आंदोलन-2 शुरू किया. इस आंदोलन का उद्देश्य है: विभिन्न सामाजिक बुराईयों का उन्मू्लन
• रिजर्व बैंक ने वर्ष 2016-17 की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर जितने प्रतिशत पर स्थिर रखा: 6.5 प्रतिशत
• जिस भारतीय खिलाड़ी ने लगातार दूसरी बार कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता: अभिजीत गुप्ता
• रियो ओलम्पिक 2016 (जूडो) में पहला स्वर्ण पदक जिस देश ने हासिल किया:
ब्राजील
• जिस राज्य के मंत्रिपरिषद ने हाल ही में डीजल और पेट्रोल पर वैट की दर में वृद्धि को मंजूरी प्रदान की: बिहार
• हाल ही में जिस देश ने सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) इमेजिंग उपग्रह लांच किया:
चीन।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online