मिनटों में पाएं पसीने की बदबू से छुटकारा (Get Rid Of Body Odor Naturally)

मिनटों में पाएं पसीने की बदबू से छुटकारा


(Get Rid Of Body Odor Naturally)


Gharelu Nuskhe
मिनटों में पाएं पसीने की बदबू से छुटकारा (Get Rid Of Body Odor Naturally)

पसीना और तन की दुर्गंध, गर्मियों की सबसे बड़ी समस्या है। इससे बचने के लिए चाहे दिन में दो बार नहा लें या पूरा दिन परफ्यूम या डियोड्रेंट लगाएं, ये मुसीबत पीछा नहीं छोड़ती। जिन्हें पसीना ज्यादा आता है उनका किसी के पास जाना तो दूर की बात, घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो जाता है।

हालाँकि शरीर के ताप को कम करने के लिए पसीना आना भी जरूरी होता है लेकिन अधिक मात्रा में पसीना आना फंगल इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। बाजार में पसीने की बदबू से बचने के लिए कई तरह के महंगे परफ्यूम और डियोड्रेंट उपलब्ध हैं लेकिन ये सभी ऊपरी रूप से इस समस्या का निदान करते हैं।

यहाँ हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे प्राकृतिक तरीके जिन्हें अपनाकर आप  तन की दुर्गन्ध से लम्बे समय तक छुटकारा पा सकते हैं। यकीन नहीं आता तो खुद ट्राई करें-

नहाने के बाद शहद का लोशन (Honey lotion after bath)
नहाने के बाद, थोड़े-से पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर शरीर में लोशन की तरह मल लें और फिर दो मग पानी डाल लें। पूरे दिन आप तरोताजा महसूस भी करेंगे और पसीने की बदबू भी दूर होगी।

फिटकरी के पानी से नहाएं (Take Alum bath)
फिटकरी एंटीसेप्टिक होती है, नहाने के पाने में एक चुटकी फिटकरी मिलाएं और फिर उस पानी से नहा लें। ध्यान रखें, ज्यादा फिटकरी स्किन को ड्राई कर सकती है।

नैचुरल एंटीबैक्टीरियल है विनेगर (Natural Antibacterial vinegar)
नैचुरल एंटीबैक्टीरियल- वेनेगर या कपूर के तेल को नहाने के पानी में एक चम्मच  मिलाकर नहाने से भी पसीने की बदबू नहीं आती है।

बेकिंग पाउडर से मिटाएं तन की दुर्गंध (baking powder to get rid of body odor)
नहाने के पानी में दो चुटकी बेकिंग पाउडर मिलाकर नहाने से भी पसीने की बदबू नहीं आती है और आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं।

पुदीने के पानी से रहें तनावमुक्त (Stay stress-free by mint water)
पुदीने के पत्तों को उबालकर उसका पानी नहाने के पानी में मिलाएं और फिर नहाएं। तनावमुक्त रहने का यह अच्छा विकल्प है।

नींबू का रिफ्रेशिंग बाथ (Refreshing bath of lemon)
नींबू में शरीर की दुर्गंध दूर करने की प्रॉपटीज़ तो होती ही हैं, साथ ही ये स्किन के pH लेवल को भी एडजस्ट करता है। नहाने के पानी में कुछ बूँदें नींबू के रस की डालकर नहाएं, पसीने की बद्बू से छुटकारा पाने के साथ-साथ पूरा दिन रिफ्रेशिंग फील करें।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online