डार्क अंडरआर्म की सुंदरता के लिए टिप्स How To Remove Dark Underarms

डार्क अंडरआर्म की सुंदरता के लिए टिप्स How To Remove Dark Underarms


Gharelu Nuskhe
डार्क अंडरआर्म की सुंदरता के लिए टिप्स How To Remove Dark Underarms

“स्लीवलेस ड्रेसिस से जहां अपीलिंग लुक मिलता है वहीँ यदि अंडर आर्म डार्क हो तो 

सुंदरता कम हो जाती है, इसके लिए जरुरी है कि आप अंडर आर्म पर भी उतना ही 

ध्यान दें जितना चेहरे पर देती हैं | लेकिन क्या करें अंडर आर्म की सुंदरता के लिए 

जानें यहाँ पर – ”

डार्क अंडरआर्म

गरमी का मौसम है, जिसमें हल्के और कम कपड़े पहने का दिल करता है | इस मौसम में लड़कियां स्लीवलेस कपड़े पहनना बेहद पसंद करती हैं, लेकिन अंडर आर्म की डार्कनेस उन्हें ऐसा करने से कई बार रोक देती है | इसकी वजह से उनको अपना मन मार कर फुल स्लीव कपड़े पहनने पड़ते हैं और ऐसे में जो स्लीवलेस पहन लेती हैं उन्हें लोगों के उपहास का कारण बनना पड़ता है | डार्क अंडरआर्म को ग्लोइंग अंडरआर्म बनाने के लिए बहुत मेहनत की आवश्यकता नहीं है, बस थोड़ी सी जानकारी होनी चाहिए |

क्लीयर डेड स्किन

डेड स्किन की परत के कारण अंडरआर्म अधिक काला दिखता है | इसके लिए डीप क्लींजर से अंडरआर्म को साफ करने के साथ एक्सफोलिएट व स्क्रब करें | इसके लिए नेचर्स ऐसेंस के मिंट क्लींज़र (एंटीसेप्टिक क्लींज़र) का प्रयोग कर सकती हैं जोकि खास अरोमा तेल युक्त जैल आधारित एंटीसेप्टिक है | ये क्लींजर त्वचा से धूल और प्रदूषण को अंदर तक साफ कर देता है |
स्क्रबिंग के लिए नेचर्स ऐसेंस के फ्रूट एनजाइम पाउडर (स्किन पीलिंग पाउडर) का प्रयोग कर सकती हैं | ये त्वचा को चिकना, स्वच्छ और चमकदार बनाता है |

स्किन लाइटनिंग क्रीम

अंडरआर्म स्किन लाइटनिंग के लिए ऐसी क्रीम लें जिसमें प्राकृतिक मिश्रण के साथ पेप्टाइड भी हो | इस क्रीम का प्रयोग सप्ताह में दो बार करें और स्क्रबर के प्रयोग के बाद भी अंडरआर्म में के लिए आप क्रीम के अलावा ब्लीच का भी प्रयोग कर सकती है | ब्लीच के लिए नेचर्स ऐसेंस के लैक्टो ब्लीच क्रीम को ले सकती हैं, ये त्वचा से काले धब्बों और पैचेस को कम कर देता है और त्वचा पर विशेष चमक लाता है | लैक्टो ब्लीच क्रीम में मॉयश्चराइज़र है और इसे रोज लगाया जा सकता है | यह हर प्रकार की त्वचा के लिए है | यह लगाने में आसान है और वन स्टेप प्रक्रिया है |

मॉयश्चराइजिंग

अंडरआर्म की स्किन की रंगत निखारने के लिए विटामिन-ई युक्त मॉयश्चराइज़र का प्रयोग करें | इसके लिए आप नेचर्स एसेंस का नेचर्स गोल्ड रिवाटनिंग पैक का प्रयोग कर सकती हैं |  ये गोल्ड डस्ट आधारित क्रीमी पैक विशेष मॉयश्चयराइज़र है जो त्वचा को मुलायम बनाने के साथ चमक देता है |

सॉफ्ट टच डायमंड

कई महिलाओं को अंडरआर्म वैक्सिंग में अधिक दर्द होता है | इसलिए ऐसी महिलाये चाहे तो नेचर्स ऐसेंस के सॉफ्ट टच डायमंड हेयर रिमूवल क्रीम का प्रयोग कर सकती हैं | इसके प्रयोग से किसी प्रकार का दर्द या जलन नहीं होगा और अंडरआर्म की सॉफ्टनेस व फेयरनेस बनी रहेगी | क्योंकि सॉफ्ट टच डायमंड क्रीम में है डायमंड पर्ल, ऑलिव और ऑलमंड ऑयल है जो हेयर रिमूव करने के साथ स्किन को सॉफ्ट टोन और ग्लोइंग बनाती है |

अंडरआर्म की डार्कनेस दूर करने के कुछ घरेलू उपाय


1.नीबू : नीबू के छिलके से अंडरआर्म की डार्कनेस दूर होती है | 10 से 15 मिनट तक अंडरआर्म पर नीबू के छिलके से मसाज करें और उसके बाद ठंडे पानी से धो लें | 2-3 दिन तक लगातार ऐसा करते रहें | इसके बाद आपको फर्क खुद महसूस होने लगेगा | नीबू के साथ चीनी मिला कर भी मसाज कर सकती हैं |
2.आलू : आलू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है | इससे अंडर आर्म का रंग हल्का हो जाता है | आलू की स्लाइस काट कर उसे दिन में दो बार 5 मिनट के लिये मसाज करें और अंडर आर्म को चेहरे की तरह साफ बनाएं |
3.बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा और पानी के पेस्ट से अंडरआर्म की मसाज करें | इससे अंडरआर्म की डार्कनेस हल्की पड़ती है और स्किन चमकने लगती है | बेहतर परिणाम के लिए बेकिंग सोडा के साथ गुलाब जल का प्रयोग करें |
4.दूध : दूध के साथ केसर का पेस्ट बनाकर उसे अंडरआर्म पर लगाने से वहां की डार्कनेस खत्म हो जाती है |
नारियल : नारियल तेल से अंडर आर्म की मसाज करें | आप इसके साथ नीबू का रस और दही भी मिला सकती हैं | इससे अंडरआर्म की डार्कनेस हल्की पड़ती है और स्किन में ग्लो आती है |

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online