04 दिसंबर का इतिहास

♓🅰♉🚩🅾♏
*04 दिसंबर का इतिहास *
⭐🌟⭐🌟⭐🌟🌟⭐
 1796- बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त।
1829- वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।
1860- गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली।
वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
03 दिसंबर का इतिहास 
1899 ईसवी को पहली बार टॉयफ़ॉइड का टीका मनुष्य को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग किया गया। पहले फ़्रांस के दो वैज्ञानिकों ने इस टीके की खोज की। बाद में ब्रिटेन के चिकित्सक हॉकिन ने इसे प्रयोग के चरण तक पहँचाया। अंतत: राइट नामक एक चिकित्सक ने इसके सार्वजनिक प्रयोग का मार्ग प्रशस्त किया।
1952 - इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी ।
1952--- ईसवी को दक्षिणी अमरीका में ऐटलांटिक महासागर में स्थित बरमूदा द्वीप के बारे में अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस की तीन पक्षीय कॉन्फ़ेन्स आरंभ हुई। इन तीनों देशों ने अपने आपसी संबंधों की समीक्षा करने के साथ ही पूर्व सोवियत संघ की नीतियों का मुक़ाबला करने हेतु आपसी सहकारिता और समन्वय के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए। यह कॉन्फ़्रेन्स बरलिन में हुई थी। उस समय बरलिन का पश्चिमी भाग अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस के अधिकार में था, जबकि पूर्वी बरलिन पर पूर्व सोवियत संघ का अधिकार था। बरलिन नगर के संचालन को लेकर बढ़ने वाले मतभेदों के कारण वर्ष 1961 में बरलिन दीवार बना दी गयी जिससे यह शहर दो भागों में विभाजित हो गया।
1959- भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एंव विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
1967- देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
1971- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
1977: मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित.
1971- भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
भारतीय नौसेना 4 दिसंबर को अपनी स्थापना दिवस मनाती है। भारत पाकिस्तान के बीच 1971 की लड़ाई में 4 दिसंबर को नौसेना भी शामिल हो गई।
1984- हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1996- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल अभियान शुरू किया।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफाउंडर' प्रक्षेपित किया.
2004 – पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
2006: फिलीपींस के एक गाँव में तूफान के बाद जमीन धंसने से लगभग एक हजार लोगों की मौत हो गई.
2008- प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
2012- सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।
03 दिसंबर का इतिहास जानने के लिए यहाँ छुएँ
जन्म=====----
1748 ईसवी को फ़्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ।
उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद रसायन शास्त्र के क्षेत्र में शोध कार्य आरंभ किया। उन्होंने बहुत से प्रयोगों के बाद क्लोरीन में पाईजने वाली दुर्गंध दूर करने की विशेषता का पता लगाया। बर्टले ने इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के नमकों के बारे में शोध कार्य किया। सन 1822 में उनका निधन हुआ।
1888- इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म।
1898 - प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन का जन्म हुआ।
1910- आठवें राष्ट्रपति रामास्वामी वेंकटरमन का जन्म हुआ।
1919 - भारत के 12वें प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल का जन्म।

निधन ===----
1962 - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का निधन हुआ।
2016-:भारत के पूर्व डिफेंडर और कोच सैयद अब्दुस सलाम का 4 दिसम्बर 2016 को सलारजंग कालोनी स्थित निवास में निधन हो गया. उन्हें वर्ष 1956 मेलबर्न ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार दिया गया था. वे 77 वर्ष के थे.
               उन्होंने मेलबर्न खेलों में बद्रु बनर्जी की अगुवाई में भारत का प्रतिनिधित्व किया था जिसमें भारत चौथे स्थान पर रहा था.यह ओलंपिक में जगह बनाने वाली अंतिम फुटबाल टीम थी. क्लब स्तर पर सलाम ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग का प्रतिनिधित्व किया था तथा कलकत्ता फुटबाल लीग और आईएफए शील्ड दोनों में टीम की अगुवाई की थी.
वे वर्ष 1981 में आंध्र प्रदेश के खेल प्राधिकरण के पहले कोच थे तथा उन्होंने एक उप निदेशक के रूप में आंध्र प्रदेश से सेवानिवृत्त हुए.
दिवस/अवसर==---
45वां नौसेना दिवस 4 दिसंबर 2016 को मनाया गया. इस अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की रक्षा हेतु भारतीय नौसेना के समर्पण की सराहना की. नौसेना दिवस पर अमर जवान ज्योति पर पहुंचकर सेना प्रमुख दलबीर सिंह, नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
नौसेना दिवस के बारे में:
             1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान कराची हार्बर पर भारतीय नौसेना के ऑपरेशन ट्राइडेंट की सफलता के उपलक्ष्य में हर साल नौसेना दिवस मनाया जाता है
भारतीय नौसेना के एक रात के हमले में पाकिस्तान के सबसे बड़े कराची बंदरगाह पर तीन जहाज डूब गए. ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान पहली बार एंटी शिप मिसाइलों का प्रयोग किया गया.
भारतीय नौसेना:
भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है जो अपने गौरवशाली इतिहास के साथ भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षक है. लगभग 55,000 नौसैनिकों से सुसज्जित यह विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी नौसेना भारतीय सीमा की सुरक्षा को प्रमुखता से निभाते हुए विश्व के अन्य प्रमुख मित्र राष्ट्रों के साथ सैन्य अभ्यास में भी सम्मिलित होती है.
आधुनिक भारतीय नौ सेना की नींव 17वीं शताब्दी  में रखी गई थी. भारतीय नौ सेना का मुख्‍यालय नई दिल्ली में स्थित है और यह मुख्‍य नौ सेना अधिकारी- एडमिरल के नियंत्रण में होता है. भारतीय नौ सेना 3 क्षेत्रों की कमांडों के तहत तैनात की गई है, जिसमें से प्रत्‍येक का नियंत्रण एक फ्लैग अधिकारी द्वारा किया जाता है.


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online