11 दिसम्बर का इतिहास

♓🅰🚩🅾♏
11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

09 दिसंबर का इतिहास यहाँ पढ़ें ।
1618- रूस और पौलेंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1687 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत )में नगरनिगम बनाया।
1780- जनरल गोडार्ड ने बम्बई के बेसीन किले पर कब्जा किया।
1845- प्रथम आंग्ल सिख युद्ध शुरू।
1858- बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
1937- यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
1941- जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। ===---
11 दिसंबर 1941 को जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी. पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की.

जर्मनी के युद्ध एलान के पहले तक अमेरिका यूरोप में चल रहे संघर्ष में तटस्थ राष्ट्र की भूमिका निभा रहा था. लेकिन अमेरिका के पर्ल हार्बर पर हुई जापानी बमबारी ने जर्मनी को भी आश्चर्यचकित किया. जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने धुरी सहयोगी जापान के साथ मौखिक रूप से समझौता किया था कि वह अमेरिका के खिलाफ जंग में शामिल होगा. हिटलर अनिश्चित था कि वह किस तरह से अमेरिका को युद्ध में उलझाएगा. जापान का पर्ल हार्बर पर हमला इस सवाल का जवाब था.

8 दिसंबर को जापान के राजदूत ओशिमा जर्मनी के विदेश मंत्री फॉन रिबनट्रोप के पास गए. ओशिमा का मकसद जर्मनी को अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए राजी करना था. हालांकि ओशिमा को पता था त्रिपक्षीय समझौते के तहत जर्मनी के ऊपर इसका कोई दबाव नहीं है. त्रिपक्षीय समझौते के मुताबिक अगर जापान पर हमला होगा तो जर्मनी उसकी मदद करेगा लेकिन अगर जापान किसी देश पर आक्रमण करेगा तो ऐसा नहीं होगा. लेकिन हिटलर ने कुछ और ही सोचा. हिटलर को डर था कि देर सबेर अमेरिका उस पर हमला करेगा. हिटलर ने जापान की ताकत का गलत मूल्यांकन किया. हिटलर को लगा कि जापान इतना शक्तिशाली है कि वो अमेरिका को हरा देगा. अगर ऐसा हुआ तो जर्मनी को रूस को हराने में मदद मिलेगी. बर्लिन समय के मुताबिक 11 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे जर्मनी के उपराजदूत ने अमेरिका के विदेश मंत्री को युद्ध की घोषणा की प्रति दी. उसी दिन हिटलर ने जर्मनी की संसद को संबोधित करते हुए अपने फैसले को सही ठहराया. यह फैसला हिटलर के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित हुए. अमेरिका के युद्ध में उतरते ही हिटलर के पांव उखड़ने शुरू हो गए.

1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
आज ही के दिन 1946 में संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय बाल कोष की स्थापना हुई थी. वर्षों से यूनिसेफ विश्व भर में बच्चों के हितों के लिए काम कर रही है.

दूसरे विश्व युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने एक अंतरराष्ट्रीय बाल राहत कोष बनाने का निर्णय लिया. कई वर्षों तक यूनिसेफ ने विश्व भर में युद्ध की त्रासदियों से प्रभावित देशों के बच्चों को राहत पहुंचाने का काम किया. 1970 आते आते यह बाल अधिकारों की वकालत करने वाली एक बुलंद आवाज बन गई. 1980 के दशक में यूनिसेफ ने मानव अधिकारों के यूएन कमीशन की बाल अधिकारों का मसौदा तैयार करने में काफी मदद की. 1989 में इस मसौदे के स्वीकार किए जाने के साथ ही बाल अधिकारों के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ.

संयुक्त राष्ट्र के 184 सदस्य देशों में से केवल सोमालिया और अमेरिका ही ऐसे देश थे जिन्होंने अपने यहां इस समझौते को स्वीकार नहीं किया. सोमालिया में अंतरराष्ट्रीय मान्यता वाली सरकार नहीं है. दूसरी ओर अमेरिका ने इसमें प्रस्तावित बदलावों को स्वीकार इसलिए नहीं किया क्योंकि उसका मानना था कि इससे उनकी राष्ट्रीय प्रभुता और बच्चों और अभिभावकों के संबंधों पर असर पड़ेगा.
1967- पश्चिम भारत में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से 170 लोगों की मौत।
1969- अफ्रीकी देश लीबिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1976- संयुक्त राष्ट्र द्वारा युनिसेफ की स्थापना की गई।
1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1983- बँगला देश के मुख्य मार्शल लॉ प्रशासक मोहम्मद इर्शाद ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
1997 - ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1997- ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए क्योटो संधी पर
भी हस्ताक्षर किए गए।
1998 - 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म 'टेररिस्ट' सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2002 - स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
2003 - मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 - उत्तर व दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।

2014- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्तफ राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने ११ दिसंबर २०१४ को दे दी।
06 दिसम्बर का इतिहास यहाँ देखें ।
11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति===-
1810- फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि अल्फ्रेड डोमोसे का पेरिस में जन्म हुआ।
1882 - सुब्रह्मण्य भारती, तमिलट कवि।

1922 - दिलीप कुमार, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1931 - ओशो रजनीश - धार्मिक आन्दोलकर्ता
1935 - प्रणव मुखर्जी, भारत के वर्तमान राष्ट्रपति।
1969 - विश्वनाथन आनंद, भारत शतरंज खिलाड़ी



11 दिसंबर को हुए निधन====--

1938 - जगत नारायण मुल्ला - अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1949 - कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य - प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
2001- चीन को विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला।
2004 - एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी, कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री
1998 - कवि प्रदीप, प्रसिद्ध कवि और गीतकारफ
2012- रवि शंकर - भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक

11 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)।
05 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online