15 दिसम्बर का इतिहास

भारत एवं विश्व इतिहास में 15 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं ।

1749- छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
1794 - फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
1803- ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
1917 - मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1950- भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन ।
1953-भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1965 - बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1976 - न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1976 -फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया का सिक्किम में जन्म।
1991- जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1997-अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास 'द गॉड आॅफ स्मॉल थिंग्स' के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार 'बुकर पुरस्कार' से नवाजा गया।
2001 इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।
2010 ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
दिवस====---
15 दिसंबर 2016: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस

विश्व भर में 15 दिसंबर 2016 को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विश्व भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये.

इस दिन पूरे विश्व में, विशेषकर चाय उत्पादक देशों में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्य लक्ष्य चाय बागान से लेकर चाय की कंपनियों तक में काम करने वाले श्रमिकों की स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट करना है.




अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस की शुरुआत 15 दिसंबर 2005 को नई दिल्ली से हुई लेकिन एक वर्ष बाद यह श्रीलंका में मनाया गया और वहां से विश्व भर में फैला.

भारत में चाय के निर्माता, जिसमें छोटे चाय उत्पादक और मजदूर संघ चाय दिवस को पारिश्रमिक, जीवन स्तर तथा जीविका संबंधी अपने अधिकारों को रेखांकित करने के अवसर के रूप में मनाते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस ग्यारह चाय उत्पादक देशों, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा, विएतनाम, मलेशिया, मालावी, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, भारत, केन्या और नेपाल के चाय उद्योग, मुख्यतः छोटे उत्पादक तथा श्रमिकों के लिए एक संयुक्त प्लेटफार्म देता है.
2016=-----:::
बच्चों को नशे से बचाने हेतु सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नेशनल एक्शन प्लान बनाने हेतु आदेश दिया, कोर्ट ने इसके लिए जितनी अवधि निर्धारित की- छह महीने
जिस प्रदेश के उत्‍पाद कर मंत्री पर सेक्‍स स्‍केंडल में शामिल होने के आरोप पर इस्‍तीफा देना पड़ा- कर्नाटक
मानवीय सुरक्षा के दृष्टिगत जिस संस्था ने पतंग उड़ाने हेतु शीशा लगे मांझे के देशव्‍यापी इस्‍तेमाल पर अंतरिम रोक लगाई- राष्‍ट्रीय हरित अधिकरण
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में मुख्य बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक, 2016 का अनुमोदन कर दिया. यह जिस विधेयक का स्थान लेगा- मुख्य बंदरगाह न्यास अधिनियम, 1963
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जिस देश के मध्य दोहरी कर व्यवस्था समाप्त करने और आय पर कर की चोरी की रोकथाम समझौता संशोधन नियमों का अनुमोदन किया- ताजिकिस्तान
फोर्ब्स ने दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची जारी की. सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो स्थान दिया गया - 9 वां
राज्यसभा में नि:शक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक 2014 (Right of Persons with Disabilities Bill, 2014) पारित किया गया. नि:शक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक 2014 में जितनी श्रेणियां निर्धारित की गयी- 21
जिस भारतीय संगीतकार को फिल्म पेले: द बर्थ ऑफ ए लीजेंड में योगदान के कारण ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया- ए आर रहमान
15 दिसंबर 2016 को निम्नलिखित में से जो दिवस मनाया गया- अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
निम्नलिखित में से भारत के जिस राज्य में महिला पुलिस स्वयंसेवी पहल शुरू की गयी- हरियाणा
भारत ने जिस देश के साथ नौसेनिक युद्धाभ्यास इंदिरा नेवी 2016 आरंभ किया- रूस
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गये एक निर्णय में देश के जिस स्थान पर शराब की दुकानों पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया- हाईवे पर
निम्नलिखित में से जिस भारतीय मूल के व्यापारी को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी आर्थिक सलाहकार समिति में शामिल किया - इंदिरा नूयी
परमाणु रणनीति को स्पष्ट करने हेतु खेल सिद्धांत का उपयोग करने वाले, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया, उनका नाम है- थॉमस शेलिंग
तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद जिसको एआईएडीएमके (AIADMK) प्रमुख नामित किया गया- शशिकला

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online