इतिहास के पन्नों में दर्ज 26 दिसंबर की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।


♓🅰♉🚩🅾♏
इतिहास के पन्नों में दर्ज 26 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।
25 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।
1606:-शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया था.

1748:-फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हालैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1904-:दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन।
1925-:तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया।
1925-:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।
1977-:सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1978-:भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया।
उन पर संसदीय विशेषाधिकार के हनन का आरोप था।
1979-: 1979 ईसवी को पूर्व सोवियत संघ की लाल सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर अधिकार करके एक स्वतंत्र देश के विरुद्ध अपनी सबसे लम्बी कार्रवाई का आरंभ किया।
रुस की वर्तमान पीढ़ी के मतानुसार अफ़ग़ानिस्तान का अतिग्रहण क्रेमलिन की सबसे बड़ी भूल थी। रुस ने अफ़ग़ानिस्तान के तत्कालीन शासक बबरक कारमल की सहायता के बहाने इस देश पर आक्रमण किया। इस आक्रमण के एक दिन बाद कारमल ने अफ़ग़ानिस्तान में विद्रोह करके सत्ता हथिया ली। उसी समय से 1 लाख 30 हज़ार अफ़ग़ान लड़ाके रुस की लाल सेना का मुक़ाबला करने के लिए उठ खड़े हुए और आधुनिक शस्त्रों से लैस इस सेना को भरी पराजय का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर अमरीका जो अफ़ग़ानिस्तान में रुस की स्थिति की सुद्दढ़ता को अपने हितों के लिए ख़तरनाक समझ रहा था अफ़ग़ान गुटों को आर्थिक, सैनिक और राजनैतिक सहायताएं देने लगा। अफ़ग़ानिस्तान पर रुस के दस वर्ष के अतिक्रमण के परिणाम दसियों हज़ार अफ़ग़ान नागरिक हताहत व घायल हुए। अंतत: रुस ने इस युद्ध के भारी ख़र्चों को देखते हुए अपनी नीति बदली तथा फ़रवरी 1989 में अपनी सेना को अफ़ग़ानिस्तान से वापस बुला लिया।
2002:-मानव के पहले क्‍लोन बेबी ईव का जन्‍म।
इस खबर की घोषणा 27 दिसंबर को की गई थी।
2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।
2003-:रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर
बाम में भारी तबाही।
2004-:रिक्टर पैमाने पर 9.3 की तीव्रता वाले भूकंप से आई सूनामी के कारण श्रीलंका, इंडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आस पास के क्षेत्रों में भारी तबाही।
दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।
[[[[[[[[[
26 दिसंबर 2004 की तारीख प्राकृतिक आपदा सूनामी के लिए जानी जाती है. हिंद महासागर में सूनामी के कारण ढाई लाख लोगों की मौत हुई थी.

19 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।

26 दिसंबर 2004 को हिंद महासागर में आई सूनामी लहर ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में भारी तबाही मचाई थी. 10 साल पहले सूनामी में हुई जान माल की भारी तबाही की वजह से 26 दिसम्बर की तारीख कई लोगों के लिए बदनसीब दिन बन गई. इस त्रासदी ने इतिहास के पन्नों पर ऐसा खौफ पैदा किया कि सूनामी का नाम सुनते ही लोगों में दहशत फैल जाती है.

2004 में भारत सहित दक्षिण पूर्व एशिया में हिन्द महासागर में उठी लहरों की वजह से कई तटीय शहरों में सूनामी का कहर बरपा था. हिंद महासागर में 9.15 की तीव्रता वाले भूकंप ने सूनामी लहर पैदा किया. भारत, श्रीलंका और इंडोनेशिया सहित कुछ और देशों में लाखों लोग मारे गए. लहरों ने थाइलैंड, मेडागास्कर, मालदीव, मलेशिया, म्यांमार, सेशेल्स, सोमालिया, तंजानिया, केन्या, बांग्लादेश तक भी असर डाला.

सबसे ज्यादा मार इंडोनेशिया, दक्षिण भारत और श्रीलंका पर पड़ी. 2004 में सूनामी से 13 प्रभावित देशों में सात लाख तीस हजार लोग विस्थापित हुए. इस आपदा से निपटने और पुर्ननिर्माण के लिए सरकारी सहायता और निजी दान के रूप में 13.6 अरब डॉलर खर्च किए गए.
]]]]]]]]]]]]]]]         ]]]]]]]]]]]]     ]]]]]]
22 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।

2006 - शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
2007 - तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये।
2008 - कृतिका को हराकर तानिया संयुक्त शीर्ष पर पहुँची।
2012-:चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड़ रेलमार्ग को खोला गया।
2016-:परमाणु हथियार से लैस बलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के सफल परीक्षण के बाद भारत अब मिसाइल क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग की तैयारी में है। अग्नि-5 के बाद भारत अग्नि-6 पर भी काम कर रहा है। यह मिसाइल कई हथियार एकसाथ ले जाने में सक्षम होगा और दुश्मन के डिफेंस सिस्टम यानी MIRVs (मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री वीइकल्स) को मात देने के लिए तकनीकी रूप से चालाक होगा।
MIRV का मतलब किसी एक मिसाइल के कई न्यूक्लियर हथियार ले जाने की क्षमता से है। ये हथियार अलग-अलग टारगेट को हिट करने के लिए प्रोग्राम होते हैं। भारत दुनिया की बड़ी मिसाइल शक्तियों में पहले ही शामिल है। अग्नि-6 के पूरी तरह से वजूद में आने के बाद यह ताकत और बढ़ जाएगी।
इससे पहले सोमवार को भारत ने अपनी परमाणु शक्ति में और इज़ाफा करते हुए सोमवार को बलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का ओडिशा के एक द्वीप पर सफल परीक्षण किया। इस परीक्षण के सफल होने के साथ ही अग्नि-5 मिसाइल को भारत के परमाणु बेड़े में शामिल किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। कुछ और परीक्षणों के बाद इसे स्ट्रैटिजिक फोर्सेस कमांड (SFC) में शामिल कर लिया जाएगा। परमाणु क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल 5,000 किलोमीटर की दूरी तक वार कर सकता है। इसकी पहुंच चीन के सुदूर उत्तरी क्षेत्रों तक है।
इस मिसाइल के साथ ही भारत 5,000 से 5,5000 किलोमीटर की दूरी तक वार करने वाले बलिस्टिक मिसाइलों से लैस देशों के ग्रुप में शामिल हो जाएगा। अभी यह क्षमता अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों के ही पास है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अग्नि-5 के सफल परीक्षण पर DRDO को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस मिसाइल से भारत की सामरिक व रक्षात्मक क्षमता मजबूत होगी।
21 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।

26 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति=====--
1716 - थॉमस ग्रे - 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक।
1893-:1893 ईसवी को चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक व अध्यक्ष माओ ज़े तुंग का जन्म हुआ।

उन्होंने वर्ष 1921 ईसवी में अपनी जैसी विचारधारा रखने वाले कुछ लोगों के साथ मिलकर कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की वे किसानों की सहायता पर बल देते थे इसी लिए ग्रामीण क्षेत्रों में उनके समर्थकों की संख्या बहुत अधिक थी। उन्होंने 1934 ईसवी में विख्यात रैली का भी नेतृत्व किया जो एक वर्ष तक जारी रही थी। इसके दौरान 60 हज़ार से अधिक लोग मारे गये। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कम्युनिस्टों ने तत्कालीन शासक चियान काय चेक को पराजित किया और 1949 में चीन में अपनी सरकार का गठन किया। माओ ने अपने शासन काल में चीन को एक शक्तिशाली केंद्रीय सरकार दी। 1976 में उनका निधन हुआ।

1899 - अमर शहीद ऊधम सिंह - स्वतंत्रता सेनानी।
1935 - विद्यानंद जी महाराज - प्रसिद्ध संत-महात्माओं में से एक हैं।
1948 - प्रकाश आम्टे - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक हैं।
1998 - राम स्‍वरूप, वैदिक परम्परा के प्रमुख बुद्धिजीवी थे।
20 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।
26 दिसंबर को हुए निधन====--
1530 बाबर - मुग़ल सम्राट।मुगल शासक बाबर का आगरा के समीप


धोलपुर क्षेत्र में निधन।
*Q.अकबर महान की राजपूत नीति की विवेचना करें। उसकी यह नीति कहां तक सफल हुई?* अथवा *अकबर की राजपूत नीति का एक आलोचनात्मक विवरण प्रस्तुत करें एवं मुगल साम्राज्य पर इसके प्रभाव का परीक्षण करें।*
1831-:कवि हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो का कलकत्ता(अब कोलकाता) में निधन।
1896-:1896 ईसवी को जर्मनी के इतिहासकार हेनरी होराइचके का निधन हुआ। वे 1834 ईसवी में पैदा हुए थे। उनके द्वारा लिखा गया जर्मनी का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण व विश्वसनीय माना जाता है। उनकी इस पुस्तक का नाम है जर्मनी 19वीं शताब्दी में।
1966 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।
1976 - यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक
1986 - बीना दास - भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1999 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के 9वें राष्ट्रपति।
2015 - पंकज सिंह - समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।
2016-:80 के दशक के सबसे लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय पॉप सितारों में से एक जॉर्ज माइकल ने 53 साल की उम्र में क्रिसमस के मौके पर दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे विश्व संगीत जगत सन्न रह गया है। ब्रिटेन के इस पॉप गायक तथा गीतकार के ‘वेक मी अप बिफोर यू गो गो’, ‘केयरलेस विस्पर्स’ और ‘लास्ट क्रिसमस’ जैसे हिट सिंगल्स के साथ-साथ 1987 में जॉर्ज की एल्बम ‘फेथ’ सुपरहिट साबित हुई और ढाई करोड़ से ज़्यादा बिकी थी।
24 दिसंबर का इतिहास यहाँ देखें ।
करेंट अफेयर 2016
   वह रोबोट जिसने जलवायु के आंकड़े एकत्रित करने में विश्व रिकॉर्ड बनाया: सीफ्लोर रोबोट

•    जिस राज्य सरकार ने ईंधन हेतु कैशलेस भुगतान के लिए अपने ड्राईवरों को पैट्रो कार्ड जारी किये है: हरियाणा सरकार

•    जिन बायोपिक फ़िल्मों को ऑस्कर हेतु योग्य माना गया है: एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी और सरबजीत

•    जिस गोल्फर ने पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट का खिताब जीता: रशीद खान

•    दो बार ग्रैमी अवार्ड विजेता ब्रिटिश के पॉपुलर पॉप सिंगर का नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया: जॉर्ज माइकल

•    जिस गोल्फर ने रसेल टूर गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीता: पारिया जुंहासावासडिकुल

•    केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने जिस नदी प्रबंधन बोर्ड की सहायता के लिए एक समिति का पुनर्गठन किया है: कृष्णा नदी

•    जिस देश की बस्तियों की समाप्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वोट किया: इजरायल

•    जिसने 24 दिसम्बर 2016 को मुंबई तट पर स्थित अरब सागर के एक द्वीप पर छत्रपति शिवाजी स्मारक की आधारशिला रखी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

•    वह बैंक जिसने देहरादून में बैंकिंग लोकपाल कार्यालय खोला है: भारतीय रिजर्व बैंक

•    जिस स्थान पर 60 हजार वर्ग किमी के डेड जोन का पता चला: बंगाल की खाड़ी

•    भारत की सर्वाधिक लंबी रेंज वाली इंटरकॉन्टीनेंटल मिसाइल अग्नि-5 मिसाइल का 26 दिसम्बर 2016 को ओडिशा के जिस स्थान पर सफल परीक्षण किया गया: अब्दुल कलाम आईलैंड

•    भारतीय राजमुद्रा के उस चित्रकार का नाम जिनका लम्बी बिमारी के बाद इंदौर में निधन हो गया: दीनानाथ भार्गव

•    केन्द्र सरकार ने 25 दिसम्बर 2016 को सुशासन दिवस मनाया. यह सुशासन दिवस जिस पूर्व प्रधान मंत्री के नाम पर मनाया गया: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

•    जिस देश ने विश्व बैंक से आग्रह किया कि वह सिंधु जल समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धता पूरी करे: पाकिस्तान

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online