क्या राष्ट्रगान का अनुवाद सुभाष चन्द्र बोस ने किया था?




बिहार के कटिहार जिले के एक कस्बे में पढ़ाने वाले प्राध्यापक सदानंद पॉल आरटीआई विशेषज्ञ हैं. उन्होंने राष्ट्रगान के सम्बन्ध में भारत सरकार से आरटीआई के माध्यम से सूचना मांगी थी. आश्चर्य की बात है कि सरकार के पास राष्ट्रगान के सम्बन्ध में ठीक से जानकारी तक नहीं है. किस तरह की आधी-अधूरी जानकारियाँ दी गई यहाँ पढ़िए- मॉडरेटर


__________________________________

मेरे (सदानंद पॉल) द्वारा मांगी गयी सूचना पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी के पत्रांक- 24/49/2012-पब्लिक/दि.06.03.2012 प्राप्त हुआ, जिनकी बिंदु सं.2 में लिखा है-- "भारत का राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' भारत की संविधान सभा द्वारा 24 जनवरी 1950 को अंगीकार किया गया । इस मंत्रालय के पास उपलब्ध पुस्तकों- 'Our National Songs', published by the Publications Division, Ministry of Information & Technology, Govt. Of India और 'India's National Anthem' written by PRABODH CHANDRA SEN के अनुसार 'जन-गण-मन' गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की रचना है । मूल बांग्ला में लिखित राष्ट्रगान की प्रति  इस मंत्रालय के अभिलेखों में उपलब्ध नहीं है ।"

गृह मंत्रालय के पत्रांक- 24/3/2013-पब्लिक/दि.04.01.2013 भी प्राप्त हुआ, जिनकी बिंदु सं.1 में उद्धृतानुसार 'Our National Songs' नवम्बर 1951 में प्रकाशित है, जबकि 'India's National Anthem' का प्रथम संस्करण विश्व भारती, कलकत्ता द्वारा मई 1949 में प्रकाशित है ।

परंतु भारत सरकार ने इन दोनों पुस्तकों में 'जनगणमन-अधिनायक' प्रकाशित जिन  प्रतियां लिए पुस्तकीय-साक्ष्य भेजा है, वह गृह मंत्रालय के हस्ताक्षरित और मुहर प्राप्त है, जिनमें Reprinted April 1995 लिए संस्करण है । इसके साथ ही संविधान सभा की 24 जनवरी 1950 की प्रति भी संलग्न है, जिनके द्वारा 'जन गण मन' को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकृत किया गया है ।
×××××××××××××××××××××××××××

भारत सरकार के पास उपर्युक्त दोनों किताब ही साक्ष्य के तौर पर है, किन्तु उनके पास बतौर साक्ष्य दोनों किताब क्रमशः नवम्बर 1951 और अप्रैल 1995 संस्करण लिए ही है । जबकि 'राष्ट्रगान' के रूप में यह 24 जनवरी 1950 को ही स्वीकृत हो चुका था । गृह मंत्रालय ने दूसरे व्यक्ति (श्रीमान् प्रबोध चंद्र सेन ) की किताब में छपी रचना को आधार माना है, किन्तु मुझे प्रदान कराया गया संस्करण अप्रैल 1995 का है । इतना ही नहीं, संविधान सभा की जो प्रति भेजा गया है, उनमें 'जन गण मन' के कवि/लेखक का नाम नहीं है तथा गीत/कविता के सभी 5 स्टेन्ज़ा में किसी एक या प्रथम-मात्र का भी जिक्र नहीं है ।

'OUR NATIONAL SONGS' में श्रीमान् रबीन्द्रनाथ टैगोर के द्वारा संपादित 'तत्वबोधिनी' पत्रिका में 'भारत विधाता' गीत का जिक्र भर है , जबकि 'OUR..'  पुस्तक में टैगोर के गीत 'जय हे' का ही जिक्र है , वहीं 'जन गण मन' का अनुवाद हिन्दुस्तानी भाषा में श्रीमान् सुभाष चंद्र बोस के आज़ाद हिन्द सरकार के द्वारा बताया गया है । वहीं प्रबोध चंद्र सेन की किताब को अगर मई 1949 का संस्करण लिए मान भी लिया जाय, तो भी उस किताब में टैगोर के गीत के रूप में 'जन गण मन' को राष्ट्रगान 24 जनवरी 1950 लिए पूर्णतः गलत और भ्रामक है ।

राष्ट्रगान 'जन गण मन' रवीन्द्रनाथ टैगोर का ही होने संबंधी प्रत्यक्ष कोई प्रमाण भारत सरकार के पास नहीं है । मूल बांग्ला कृति तक उनके पास नहीं हैं ।
×××××××××××××××××××××××××××××

ध्यातव्य है, नोबेल पुरस्कृत कृति 'गीतांजलि' के गुरुदेव, टैगोर, ठाकुर से सम्बंधित कोई जानकारी गृह मंत्रालय, भारत सरकार  के पास नहीं है । यह भी जानकारी RTI एक्ट के मार्फ़त मुझे प्राप्त हुई है ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online