इतिहास के पन्नों में दर्ज 05 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।

♓🅰♉🚩🅾♏


इतिहास के पन्नों में दर्ज 05 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।
31 दिसंबर का इतिहास यहाँ पढ़ें ।

1659 – खाजवाह की लड़ाई में औरंगजेगब ने शाह शुजा को हराया।
1671 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1691 – यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
5 जनवरी सन 1691 ईसवी को योरोप में पहली बार करंसी नोट छपा।

यह काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की थी। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था। सबसे पहले छपने वाले नोटों में से कुछ अब भी सुरक्षित हैं जो स्वीडन के संग्रहालय में रखे हुए हैं।



5 जनवरी सन 1805 ईसवी को फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन टीयेरी का जन्म हुआ। 15 वर्ष की आयु से उन्होंने इतिहास का गहरा अध्ययन आरंभ किया। वे इतिहास लिखने की प्रचीन शैली से सहमत न थे। इस लिए उन्होंने इतिहास लिखने की नयी शैली अपनायी। टीयेरी अपने जीवन के अंतिम वर्षों में नेत्रहीन हो गये और वर्ष 1856 में उनका निधन हुआ।

5 जनवरी सन 1809 ईसवी को ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डारडानेल समझौता हुआ जिसके अनुसार ब्रिटेन ने उसमानी शासक के मिस्र सहित समस्त क्षेत्रों को ख़ाली करने का वचन दिया। इस के जवाब में उसमानी शासन ने अपने क्षेत्र में ब्रिटेन के कांउसलर को स्वीकार किया। इस समझौते के पीछे ब्रिटेन का उद्देश्य भूमध्य सागर में अपनी नौकाओं की रूस के सैनिकों से रक्षा करना था क्योंकि इस समझौते के अनुसार उसमानी शासन ने वचन दिया था कि शांति के काल में वो रूस या किसी भी देश की युद्धक नौकाओं को डारडानेल जलडमरु  मध्य से पार होने की अनुमति नहीं देगा।
                      ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ जिसके अनुसार ब्रिटेन ने उसमानी शासक को मिस्र सहित समस्त क्षेत्रों को ख़ाली करने का वचन दिया।
1900 – आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।
1914 – अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने पहली बार कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर देने की सीमा निर्धारित करके दुनिया के सामने न्यूनतम वेतन का उदाहरण पेश किया।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
किसी काम के लिए न्यूनतम वेतन तय करने के सवाल से कई कंपनियां और कई सरकारें जूझ रही हैं. अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने आज से करीब सौ साल पहले ही यह सीमा निर्धारित कर दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया.


कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने 5 जनवरी 1914 को एलान किया कि कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर होगा. उस जमाने में कंपनी में काम करने वालों को दिन के औसतन ढाई डॉलर से भी कम मिला करते थे. यानि नए नियमों के अनुसार दी जा रही राशि पहले के मुकाबले दुगनी थी. साथ ही दिन में काम करने की सीमा भी नौ घंटे से घटाकर आठ घंटे प्रतिदिन कर दी गई.

यह नियम क्योंकि कम तनख्वाह पा रहे कर्मचारियों के लिए ही लागू हुआ था इसलिए इससे उनके जीवन स्तर पर काफी बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ा. इस फैसले के पीछे हेनरी फोर्ड का खास मकसद था कर्मचारियों की हालत सुधारना. दुनिया भर के मीडिया में इस बात की खूब चर्चा हुई.

अमेरिकी शहर डेटरॉयट में काम करने के इच्छुक लोगों की भीड़ बढ़ने लगी. फोर्ड के रेजगार कार्यालय के बाहर लोगों की लाइन लग गई. कई दूसरी कंपनियों को भी मुकाबले में कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने पड़े, ऐसा न करने पर उन्हें डर था कि वे अपने कर्मचारी खो बैठेंगे.

समय सीमा आठ घंटे हो जाने की वजह से दो के बजाय फैक्टरी में तीन शिफ्टों में काम होने लगा जिससे कंपनी की उत्पादकता को भी फायदा मिला. हेनरी का मानना था कि क्योंकि कंपनी कारें ज्यादा संख्या में बना सकती हैं तो कर्मचारियों की तनख्वाह भी इतनी होनी चाहिए कि वे अपने लिए कार खरीद सकें. वेतन बढ़ने से अमेरिका में मध्यमवर्ग का जन्म हुआ और इसके साथ ही हेनरी फोर्ड ने औद्योगिक व्यवस्था की सूरत हमेशा के लिए बदल दी.
                   ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1957- केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।
1970- चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
1971 - सबसे पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया।
1981 – पांच वर्षों में 13 महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं के लिए संदिग्ध एक 35 वर्षीय वाहनचालक को गिरफ़्तार कर पूर्वी ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड इलाके की एक अदालत में पेश किया गया।
1993- क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा एक तेल टैंकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1999 - विक्टर जाँय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए, आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकड़कर विश्व रिकार्ड की स्थापना।
2000 - अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने 'पेले' को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2002 - दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- भरोसे के लायक़ नहीं।
2003 - अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
2006 - भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2006 - साउदी अरब के मक्का शहर में एक होटल के ढह जाने से हज के लिए गए ७६ हज यात्रियों की मृत्यु हो गयी।
2007 - तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो  संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।
2008 -उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के आद उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट 1948 समाप्त। भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के लौह एवं स्टील अनुसंथान एवं विकास केन्द्र को वर्ष 2008 का गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार के लिए चुना गया।
पाकिस्तान के सूबा-ए-सरहद प्रान्त के गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2009 - नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2010 -: 'हरित राजस्थान अभियान' के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 व 12 अगस्त 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में सम्मिलित कर लिया गया।
2010-अमेरिका ने 'आतंक से जुड़े' 14 देशों से अपने यहां आ रहे यात्रियों की जांच और कड़ी करने की घोषणा की। इन देशों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सऊदी अरब, यमन, लीबिया, नाइजीरिया, सोमालिया, अल्जीरिया, लेबनान और इराक शामिल हैं। इनके अलावा चार देशों क्यूबा, ईरान, सूडान और सीरिया को आतंकवाद प्रायोजक देशों की सूची में शामिल किया गया है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष दूरबीन केपलर की मदद से हमारे सौरमंडल के बाहर पांच नए ग्रहों की खोज की। इन ग्रहों का नाम केपलर4बी, 5बी, 6बी, 7बी और 8बी रखा गया। 2200 से 3000 डिग्री फारेनहाइट तक के अत्यधिक तापमान के कारण इन ग्रहों को 'हॉट ज्यूपिटर्स' कहा गया है।
इम्पीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने मार्स रिकोनाइसेन्स आर्बिटर से मिली तस्वीरों की फॉरेन्सिक जांच द्वारा मंगल की भूमध्य रेखा के समीप करीब 30 किमी चौडी झीलों का पता लगाया। ये झीले अलास्का और साइबेरिया में पाई जाने वाली झीलों जैसी ही है।
'हरित राजस्थान अभियान' के तहत डूंगरपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 व 12 अगस्त 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में सम्मिलित कर लिया गया।
2014- भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया।
जीसैट -14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।
                           2016

Justice-RM-Lodha-2016
1) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) तथा भारतीय क्रिकेट प्रशासन में सुधार के मुद्दे पर सिफारिश प्रदान करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित तीन-सदस्यीय समिति ने अपनी बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट 4 जनवरी 2016 को सर्वोच्च न्यायालय को सौंप दी। इस समिति ने क्रिकेट में सट्टेबाजी को वैधानिक मान्यता (legal status) देने जैसी कई दूरगामी परिणाम वाली सिफारिशें की हैं। वहीं समिति ने अपनी जाँच पर BCCI के COO सुंदर रमण (Sunder Raman) के खिलाफ लगे आरोपों के खिलाफ प्रमाण न मिलने की बात की। इस समिति का प्रमुख कौन है? – न्यायमूर्ति आर.एम. लोढ़ा (सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश)
विस्तार: सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर.एम. लोढ़ा (Justice RM Lodha) के नेतृत्व वाली उक्त समिति ने अपनी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को 4 जनवरी 2016 को सौंप दी। इस रिपोर्ट के साथ लोढ़ा समिति द्वारा भारत में क्रिकेट प्रशासन की शुचिता तथा पारदर्शिता की की गई व्यापक जाँच का सिलसिला भी समाप्त हो गया। आर.एम. लोढ़ा समिति की रिपोर्ट को दूरगामी परिणाम वाली माना जा रहा है तथा इसके चलते भारत के क्रिकेट ढांचे में व्यापक सुधार होने की उम्मीद बंधी है।
आर.एम. लोढ़ा समिति की प्रमुख सिफारिशें
  • क्रिकेट में सट्टेबाजी (betting) को वैधानिक मान्यता प्रदान की जाय
  • IPL की गवर्निंग काउंसिल को सीमित स्वायतता प्रदान की जाय
  • IPL तथा BCCI के लिए अलग-अलग गवर्निंग संस्थाएं हों
  • क्रिकेट के प्रशासनिक पदों पर “एक व्यक्ति – एक पद” का सिद्धांत हो तथा प्रॉक्सी (छद्म) मतदान पर पाबंदी लगे
  • BCCI में किसी भी मंत्री अथवा सरकारी अधिकारी/कर्मी को कोई पद न मिले
  • BCCI में एक संचालन समिति (steering committee) का गठन हो जिसकी अध्यक्षता पूर्व गृह सचिव जी.के. पिल्लई करें तथा इसमें मोहिन्दर अमरनाथ और डायना एदुलजी को सदस्य बनाया जाय
  • खिलाड़ियों को संघ (association) बनाने की अनुमति मिले
उल्लेखनीय है कि इस रिपोर्ट पर अब सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर (Justice T S Thakur) की अध्यक्षता वाली एक पीठ अपनी समीक्षा करेगी।


Manipur-Earthquake-2016
2) भारत के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में 4 जनवरी 2016 को तड़के आए 6.7 तीव्रता के भूकंप (earthquake) के चलते कम से कम 8 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए। इस भूकंप का अधिकेन्द्र (epicenter) किस उत्तरपूर्वी राज्य में था जहाँ इस भूकंप के चलते सर्वाधिक नुकसान हुआ? – मणिपुर (Manipur)
विस्तार: इस भूकंप का अधिकेन्द्र मणिपुर की राजधानी इंफाल (Imphal) से लगभग 35 किमी. उत्तर-पश्चिम में तामेंगलोंग (Tamenglong) क्षेत्र में था। इस भूकंप के चलते इंफाल तथा इसके आस-पास के इलाकों में कई मकानों के हिस्से गिर गए अथवा उनमें दरारें पड़ गईं। यहाँ का प्रसिद्ध तथा परंपरागत “मदर्स मार्केट” का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
  • इस भूंकप के झटके मणिपुर के अलावा पड़ोसी राज्यों असम (Assam) और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भी महसूस किए गए। यहाँ भी छुटपुट नुकसान की घटनाएं सामने आईं।

3) पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) के उस आतंकी संगठन का क्या नाम है जिसने पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली जिसमें 7 सुरक्षाबल जवान मारे गए हैं? – यूनाइटेड जिहाद काउंसिल (UJC)
विस्तार: श्रीनगर की वायर सर्विस CNS के अनुसार यूनाइटेड जिहाद काउंसिल के(UJC)  प्रवक्ता सैय्यद सदाकत हुसैन ने दावा किया कि पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुआ हमला उनके संगठन से जुड़े कश्मीरी आतंकियों ने किया है।
  • यूनाइटेड जिहाद काउंसिल 13 आतंकी समूहों का संगठन है जिसमें लश्कर-ए-तोएबा (LeT) भी शामिल है। हालांकि इस हमले में संदिग्ध भूमिका के लिए जिस जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का नाम लिया जा रहा है, ने अपने आपको UJC से अलग कर रखा है।

4) अफगानिस्तान (Afghanistan) के किस शहर में स्थित भारत का वाणिज्य दूतावास (consulate) 3 जनवरी 2016 की रात को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी का शिकार बना? – मजार-ए-शरीफ
विस्तार: उत्तरी अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ (Mazar-i-Sharif) में स्थित भारत के वाणिज्यिक दूतावास पर 3 जनवरी 2016 की रात को अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। यह गोलीबारी दूतावास के पास स्थित एक इमारत से की गई। हालांकि इस घटना में दूतावास का कोई भारतीय कर्मचारी हताहत नहीं हुआ। भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने घटना में शामिल दो बंदूकधारियों को मौत के घाट उतार दिया।
  • मजार-ए-शरीफ में हुआ यह हमला अफगानिस्तान स्थित भारतीय राजनयिक मिशनों पर हाल-फिलहाल के वर्षों में हमलों की कड़ी में नवीनतम है। अभी तक का सबसे बड़ा ऐसा हमला 7 जुलाई 2008 को काबुल (Kabul) स्थित भारतीय दूतावास पर हुआ था जिसमें 58 लोगों की मौत हुई थी जबकि 141 लोग घायल हुए थे। वहीं जलालाबाद (Jalalabad) और हेरात (Herat) में भी क्रमश: वर्ष 2013 और 2014 में हमले हुए थे।

5) सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक ने मुंबई (Mumbai) में स्थित एयर इण्डिया (Air India) के चार बेशकीमती फ्लैट्स को 90 करोड़ रुपए में खरीदने पर अपनी सहमति जताई है? – भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
विस्तार: सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इण्डिया के ये चार प्रीमियम फ्लैट्स महंगे पेडर रोड (Peddar Road) इलाके में स्थित हैं तथा इनको 90 करोड़ रुपए के नकद सौदे में खरीद कर SBI अपने कुछ शीर्ष अधिकारियों को आवंटित करेगा। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने घाटे में चल रही एयर इण्डिया को अपनी परिसम्पत्तियों को बेच कर धन हासिल करने की योजना (asset monetization plan) के तहत इस सौदे को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।
  • उल्लेखनीय है कि भारी बोझ के तले दबे एयर इण्डिया को अपनी पूँजी सम्बन्धी आवश्यकताओं के लिए धन हासिल करने के लिए सभी प्रकार के विकल्पों को अपनाना पड़ रहा है। SBI ने एयर इण्डिया के मुम्बई में ही नरीमन प्वाइंट क्षेत्र में स्थित लगभग खाली पड़ी 22 मंजिला “एयर इण्डिया टॉवर्स” (‘Air India Towers’) में दो मंजिलें अधिग्रहित कर ली हैं।

Ben-Stokes-2016
6) इंग्लैण्ड (England) के किस बल्लेबाज ने 3 जनवरी 2016 को टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 250 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया? –बेन स्टोक्स (Ben Stokes)
विस्तार: इंग्लैण्ड के ऑल राउण्डर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) उस समय चर्चा में आ गए जब उन्होंने 3 जनवरी को मेजबान दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ न्यूलैण्ड्स (Newlands) में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 250 रन बनाने के रिकॉर्ड के साथ कई अन्य रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने छठवें विकेट के लिए बेयरस्टो (Bairstow) के साथ 399 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के समय सबसे तेज 250 रन बनाने के भारत के वीरेन्द्र सेहवाग (Virendra Sehwag) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सेहवाग का यह रिकॉर्ड 207 गेंदों में बना था जबकि बेन स्टोक्स ने मात्र 196 रनों में 260 रन बनाकर सेहवाग के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
  • इसके अलावा स्टोक्स ने टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक भी अपनी इस पारी में बनाया जब उन्होंने 163 गेंदों में इसे पूरा कर लिया। यह रिकॉर्ड फिलहाल न्यूज़ीलैण्ड के नेथन एस्टेल (Nathan Astle) के नाम है जिन्होंने 153 गेंदों में यह कारनामा किया था। स्टोक्स छठवें स्थान पर आकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए तथा इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डॉग वॉल्टर्स (Doug Walters) का 39 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

7) वह पॉवर ट्रांसमिशन परियोजना कौन सी है जो केन्द्र सरकार की उस योजना के तहत लाभ हासिल करने वाली देश की पहली परियोजना बन गई है जिसमें परियोजना को मियाद से पहले पूरा करने पर प्रोत्साहन (incentive) प्रदान किया जाता है? – राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना
विस्तार: राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (Rajasthan Atomic Power Project – RAPP), जिसका निर्माण स्टरलाइट ग्रिड (Sterlite Grid) ने किया है, देश की पहली ऐसी पॉवर ट्रांसमिशन परियोजना है जो केन्द्र सरकार की जल्द परियोजना स्थापित करने पर प्रोत्साहन प्राप्त करने वाली योजना के तहत अर्ह हो गई है। इस परियोजना का कार्य काम शुरू होने के 12 माह के भीतर पूरा कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के लिए कम्पनी को वर्ष 2013 में अनुमति मिली थी।
  • उक्त परियोजना के तहत राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच 400-किलोवोल्ट की 200 किमी. लम्बी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन लगाई गई है।
  • उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने जुलाई 2015 में घोषणा की थी कि ऐसी ट्रांसमिशन परियोजनाओं जो समय से पूर्व स्थापित हो जाती हैं को सरकार विशेष प्रोत्साहन (incentive) प्रदान करेगी। इस योजना के पीछे मुख्य मंशा देश में ट्रांसमिशन परियोजनाओं के कार्य को तेजी से क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित करना था। ऐसा देखा गया है कि तमाम ट्रांसमिशन परियोजनाएं अपनी तय मियाद बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो पा रही हैं।
  •                              2017
  • 1. PMO के कहने पर 2 मंत्रियों को मिली मोदी के मंच पर जगह, लालू को नीचे बैठना पड़ा


    गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर दो केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद और रामविलास पासवान को पीएमओ के दखल के बाद नरेंद्र मोदी के मंच पर जगह मिली। कार्यक्रम में लालू यादव अपने दोनों मंत्री बेटों के साथ पहुंचे थे। लेकिन,मंच पर जगह नहीं मिली और उन्हें जमीन पर बैठना पड़ा। लालू यादव इस मामले में नीतीश कुमार से शिकायत करेंगे। बता दें कि प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए आखिरी दिन गुरुवार को नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे।
    सोर्सेज ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में पीएम के मंच पर केंद्रीय मंत्रियों को जगह नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने पीएमओ में शिकायत की।
    - पीएमओ ने इन्हें मोदी के मंच पर जगह देने का निर्देश बिहार सरकार को दिया। वहां एक और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर मौजूद थीं। लेकिन इजाजत मिलने के बाद भी वे मंच पर नहीं गईं।
    - मंच पर जगह नहीं दिए जाने से नाराज आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव नाराज हैं।
    - लालू प्रसाद कार्यक्रम में अपने दोनों मंत्री बेटों तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के साथ गांधी मैदान पहुंचे।
    - सोर्सेज के मुताबिक लालू प्रसाद इस मामले पर अपनी नाराजगी सीएम नीतीश कुमार से जाहिर करेंगे।
    - नरेंद्र मोदी, पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद,पटना तख्त मंदिर के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कर, अमृतसर तख्त मंदिर के अध्यक्ष और बिहार के मुख्य सचिव।

    2. IIT खड़गपुर में गूगल CEO पिचाई बोले- पहली बार इंटरव्यू में Gmail सुना तो लगा अप्रैल फूल है


    गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई गुरुवार को IIT खड़गपुर आए। पिचाई ने स्टूडेंट्स से कहा, "गूगल में मेरा इंटरव्यू 1 अप्रैल2004 को हुआ था। उस वक्त जीमेल लॉन्च हुआ था। इंटरव्यू में मुझसे जीमेल के बारे में पूछा गया तो मुझे लगा कि ये अप्रैल फूल का जोक है। तीन बार जवाब नहीं दे पाया। चौथे इंटरव्यू में कुछ बोल पाया।" पिचाई बोले, "मुझे ये जॉब तब मिली, जब गूगल के को फाउंडर लैरी पेज ने इंटरव्यू लेना छोड़ दिया था। मैं आज भी मजाक में कहता हूं कि गूगल में जॉब इसलिए मिली, क्योंकि लैरी ने मेरा इंटरव्यू नहीं लिया।" 
    - बता दें कि पिचाई IIT खड़गपुर के एक ओपेन थिएटर में'अ जर्नी बैक टू द पास्ट टू इंस्पायर द फ्यूचर' प्रोग्राम में स्टूडेंट्स से बात कर रहे थे। इस इवेंट में 3500 स्टूडेंट्स शामिल हुए।
    - पिचाई ने कहा कि वे यंगस्टर्स को कुछ क्रिएटिव करते देखना चाहते हैं।
    - उन्होंने कहा, "पढ़ाई जरूरी है, लेकिन ये सबकुछ नहीं है। रिस्क लीजिए, अलग करने की कोशिश कीजिए। यंगस्टर्स अपने जुनून को फॉलो करें।"
    - "20 साल पहले, मैं अमेरिका के लिए प्लेन में सवार हुआ। तब से इंडिया में काफी कुछ बदल गया है। आज 10 करोड़ लोग हर साल उड़ान भरते हैं।"
    - "लेकिन, आज भी मेरा हॉस्टल वैसा ही दिखता है, जैसा 25साल पहले दिखता था।"

    3. नीतीश ने की मोदी की तारीफ, कहा- जब वे गुजरात में थे, तब सख्ती से शराबबंदी की


    गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने शराबबंदी के मुद्दे पर एक-दूसरे की तारीफ की। मोदी ने कहा कि नीतीश ने शराबबंदी का फैसला लेकर ऐसा काम करने की हिम्मत दिखाई है, जिसे करने से पहले कई लोग डर जाते हैं। इस मुद्दे पर बाकी राज्य अब बिहार से सीखेंगे। इससे पहले, नीतीश ने कहा कि जब मोदी गुजरात के सीएम थे, तभी उन्होंने शराबबंदी को सख्ती से लागू कराया था। बता दें कि इससे पहले नीतीश ने मोदी के नोटबंदी के फैसले को भी सराहा था।
    - मोदी ने कहा- "नीतीशजी ने शराबबंदी का फैसला लेकर ऐसा काम करने की हिम्मत दिखाई है, जिसे करने से पहले कई लोग डर जाते हैं।"
    - "नशामुक्ति के लिए जिस प्रकार अभियान चला है, मैं नीतीश कुमारजी का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को बनाने का बीड़ा उठाया है।"
    - "मैं पूरे बिहार के लोगों से गुजारिश करता हूं कि शराबबंदी में सहयोग दें। यह अकेले नीतीश जी या फिर बिहार सरकार का काम नहीं है।"
    - "यह तभी सफल हो सकती है जब जनता इसमें सहयोग दे। मुझे विश्वास है कि नीतीश ने जो जोखिम उठाया है उसमें वे सफल होंगे।"
    - "शराबबंदी के बाद बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा और देश की तरक्की में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देगा। बाकी राज्य अब बिहार से सीखेंगे।"

    4. नोटबंदी पर बोले प्रणब- इससे इकोनॉमी में कुछ वक्त के लिए मंदी आ सकती है


    प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि करप्शन और ब्लैकमनी के खिलाफ लड़ाई के दौरान नोटबंदी से इकोनॉमी में अस्थायी तौर पर मंदी आ सकती है। हमें गरीबों को दिक्कतों से बाहर निकालने के लिए इस मामले में ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। मुखर्जी ने माना कि नोटबंदी से ब्लैकमनी बाहर हुई है और इसका फायदा आगे जाकर मिलेगा। राष्ट्रपति ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्यपालों और उप राज्यपालों को नए साल की बधाई दी।
    - प्रेसिडेंट ने कहा, हमें गरीबों को दिक्कतों को कम करने के लिए ज्यादा सतर्क रहना होगा, तभी हमें भविष्य में इसका फायदा मिल सकेगा।
    - राष्ट्रपति ने कहा कि गरीबों के विकास पर काम होना चाहिए ताकि वो भूख, बेरोजगारी और शोषण से मुक्त हो सकें।

    5. बैंक ने दो किसानों को दिए बिना गांधी जी की तस्वीर वाले 2000 के नोट


    यहां दो किसानों को बैंक ने 2000 रुपए के ऐसे नए नोट दिए, जिनमें गांधी जी की तस्वीर नहीं थी। शिकायत पर बैंक ने नोट वापस ले लिए हैं। मामला श्योपुर के बड़ौदा की SBIब्रांच का है। नोट बदलवाने के लिए घंटों भटके किसान...
    - बैंक में दो कस्टमर्स गुरमीत सिंह और लक्ष्मण सिंह मीणा को ऐसे गांधी जी के नोट दिए गए, जिन पर गांधी जी की तस्वीर नहीं थी।
    - दोनों ने बैंक अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन, इसके कई घंटों बाद उनके नोट बदले गए।
    - गुरमीत को काउंटर से 2 हजार के 4 और लक्ष्मण को 3नोट दिए गए थे।
    - बड़ौदा ब्रांच के मैनेजर श्रवण कुमार मीणा ने बताया कि श्योपुर की SBI मेन ब्रांच से 49 लाख रुपए मंगाए गए थे।
    - उन्होंने कहा कि दो कस्टमर्स के नोटों में गांधी जी की फोटो नहीं थी। नोटों को जमा करा लिया गया है। चेस्ट में वापसी के बाद राशि कस्टमर्स के अकाउंट में डिपॉजिट कर दी जाएगी।

    6. दाऊद इब्राहिम की 15000 करोड़ की संपत्ति जब्त होने खबर झूठी हो सकती है


    मंगलवार से फेसबुक पोस्ट, वॉट्सएेप में एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूएई सरकार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 15000 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। बीजेपी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मास्टरस्ट्रोक बताया है। बीजेपी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र ने साल 2015में अपने सऊदी अरब दौरे के वक्त यूएई दाऊद की संपत्ति की जानकारी वहां की सरकार को सौंपी थी। डॉजियर में दी गई जानकारी के आधार पर यूएई सरकार ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। आपको बता दें कि यह रिपोर्ट सबसे पहले हिंदी न्यूज चैनल जी न्यूज पर दिखाई गई थी, जिसमें कुछ रिपोर्ट्स का हवाला दिया गया था। इसी रिपोर्ट में कहा गया था कि दाऊद के यूएई में कई होटल और संपत्तियां हैं और भारत से गुप्त जानकारी मिलने के बाद यूएई सरकार ने उसकी संपत्तियों की जांच शुरू की है। इसके अलावा एक अन्य मीडिया हाऊस एबीपी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यही खबर चलाई है। लेकिन इस खबर झूठी भी हो सकती है क्योंकि इसकी पुष्टि सीधे-सीधे तौर पर नहीं की जा सकती। जिन रिपोर्ट्स के आधार पर यह खबर चलाई गई है, उनकी सत्यता का भी पता नहीं चल सका है। आपको बता दें कि किसी भी मिडिल ईस्ट के मीडिया हाऊस ने इस बारे में कोई खबर नहीं दी है। इसके अलावा रिपोर्ट में भारतीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय का कोई बयान शामिल नहीं है। बीजेपी ने भी ट्विटर पर इसे मास्टर स्ट्रोक तो बता दिया,लेकिन उसने भी इस जानकारी को मीडिया सूत्रों के हवाले से बताया है। दाऊद के फिलहाल पाकिस्तान में होने की बात कही जाती है। 1993 के मुंबई बम विस्फोट में उनका हाथ था। 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद उसे पकड़ने की कोशिशें तेज हुई हैं। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि भारत इसलिए भी अपनी कोशिशें तेज सकता है क्योंकि आगामी 26 जनवरी पर अबू धाबी के राजकुमार शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहान मुख्य अतिथि होंगे। भारत की तरफ से पक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रखा है और अनुरोध किया है कि वह यूएई में दाऊद की संपत्ति को जब्त करें।

    7. फिर चुनाव आयोग पहुंचे मुलायम, 200 से ज्यादा विधायकों ने अखिलेश के समर्थन में किए साइन


    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के दोनों गुटों में ‘साइकिल’ पर कब्जे को लेकर जारी शक्ति प्रदर्शन की होड़ अंतिम दौर में पहुंच गई है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके मुख्यमंत्री पुत्र अखिलेश यादव चुनाव आयोग के सामने अपना दावा मजबूत करने के लिये समर्थकों द्वारा हस्ताक्षरित हलफनामे एकत्र करने में जुट गए हैं। मुलायम अपने अनुज शिवपाल सिंह यादव के साथ चुनाव आयोग में अपना पक्ष रखने के लिये गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली रवाना हुए। मुलायम और शिवपाल के दिल्ली रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर अपने समर्थक विधायकों तथा अन्य नेताओं से मुलाकात की और उनसे पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल पर दावा ठोंकने के लिये जरूरी शपथपत्रों पर हस्ताक्षर कराए। अखिलेश गुट का दावा है कि बैठक में 200 से ज्यादा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने अखिलेश के पक्ष में हलफनामों पर हस्ताक्षर किए हैं। बैठक में शामिल कैबिनेट मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने बाद में संवाददाताओं को बताया, ‘मुख्यमंत्री ने हमसे कहा कि मुलायम सिंह यादव जी मेरे पिता हैं। हमने उनसे कहा है कि तीन महीने के लिये हमें पूरे अधिकार मिल जाएं और हमारे फिर से सत्ता में आने के बाद आप :मुलायम: जो निर्णय चाहें, वह कर लीजिये।’ सरकार के एक अन्य मंत्री शंखलाल मांझी ने कहा कि नेताजी के बिना सपा अधूरी है। मुख्यमंत्री सपा का चेहरा हैं। चेहरे के बगैर सपा सरकार के बारे में सोचना बेकार है। चुनाव आयोग ने सपा के दोनों गुटों द्वारा ‘साइकिल’ पर दावे के सिलसिले में दाखिल किये गये दस्तावेजों पर अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने दोनों गुटों से आगामी नौ जनवरी तक अपने-अपने समर्थक विधायकों, विधान परिषद सदस्यों तथा सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित शपथपत्र जमा करने को कहा है, ताकि यह पता लग सके कि किसके पास कितना संख्या बल है। मुलायम गुट के सूत्रों के मुताबिक सपा मुखिया और शिवपाल आज अपने साथ विधायकों, विधान परिषद सदस्यों तथा सांसदों के हस्ताक्षरित शपथपत्र ले गए हैं।

    8. अब पुडुचेरी में एलजी बनाम सीएम, सोशल मीडिया पर सरकार के बैन को 5 दिनों बाद किरण बेदी ने किया रद्द


    आधिकारिक बातचीतों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने के पुडुचेरी सरकार के आदेश को राज्य की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरन बेदी ने गुरुवार को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री वी.नारायणस्वामी ने 31 दिसंबर को आदेश जारी कर आधिकारिक वार्ताओं के लिए वॉट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर रोक लगा दी थी, लेकिन इसके एक दिन बाद ही एलजी ने इसे रद्द कर दिया। बेदी के इस फैसले से राजनिवास और कांग्रेस नीत सरकार के बीच तनाव पैदा हो गया है।
    द हिंदू की रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार ने अपने आदेश में सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था, लेकिन इसे बेदी के उस आदेश का पलटवार माना जा रहा था, जिसमें उन्होंने पुडुचेरी सिविल सर्विस कैडर के एक अफसर को वॉट्सएेप ग्रुप में भद्दा वीडियो पोस्ट करने के लिए सस्पेंड कर दिया था। इस ग्रुप में किरण बेदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। इस ग्रुप को किरण बेदी ने ही बनवाया था ताकि वो सीधे आदेश दे सकें।
    हालांकि सस्पेंशन पर चुनाव आयोग ने बुधवार को स्टे लगा दिया था क्योंकि संबंधित अधिकारी को चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया था। बेदी के इस फैसले पर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। हालांकि बेदी के काम के तरीके पर पहले ही सवाल खड़े होते रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने भी बेदी का कामकाज के तरीके पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि वो ऐसे काम कर रहीहैं जैसे वो खुद मुख्यमंत्री हों।

    9. यूपी विधानसभा चुनाव 2017 : बसपा सुप्रीमो मायावती ने जारी की 100 उम्मीदवारों की सूची



    अगले महीने से कुल सात चरणों में शुरू होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 'दलित-मुस्लिम-ब्राह्मण' के समीकरण के बल पर अपनी नैया पार लगाने के प्रति आश्वस्त बहुजन समाज पार्टी (बसपा या बीएसपी) ने गुरुवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए 100 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी के मुताबिक, प्रत्याशियों की अगली सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी. राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बीएसपी ने मुख्य रूप से सत्तासीन समाजवादी पार्टी (सपा या एसपी) का वोट बैंक माने जाने वाले मुसलमान समुदाय की करीब 20 प्रतिशत भागीदारी के मद्देनज़र उन्हें अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए 100 प्रत्याशियों की पहली सूची में 36 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं. बीएसपी द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक पार्टी मुखिया मायावती ने प्रत्याशियों के नाम घोषित करते हुए कहा है कि बाकी सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम की सूची जल्द सार्वजनिक कर दी जाएगी. मायावती ने पिछले मंगलवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि बीएसपी ने प्रदेश विधानसभा की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिए हैं,जिनमें से 87 टिकट दलितों को, 97 टिकट मुसलमानों को और 106 सीटों पर टिकट अन्य पिछड़े वर्गों से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवारों को दिए गए हैं. बीएसपी की मुखिया ने कहा था कि दलितों, मुस्लिमों तथा अन्य पिछड़े वर्गों के290 प्रत्याशियों के अतिरिक्त बाकी 113 सीटों पर अगड़ी जातियों को टिकट दिए गए हैं, जिनमें से ब्राह्मणों को 66,क्षत्रियों को 36, कायस्थ, वैश्य और सिख बिरादरी के 11लोगों को बीएसपी का उम्मीदवार बनाया गया है.

    10. 17 साल के पृथ्‍वी शॉ ने सचिन तेंदुलकर के कमाल को दोहराया


    मुंबई के 17 वर्षीय प्रतिभावान बल्‍लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने गुरुवार को अपने पहले रणजी ट्रॉफी मैच में ही शतक ठोककर महान सचिन तेंदुलकर के कमाल को दोहरा दिया.  पृथ्‍वी शॉ को इस समय मुंबई के क्रिकेट जगत में मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर ही ही तरह प्रतिभावान माना जा रहा है और जब तमिलनाडु के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए उन्‍हें मुंबई की टीम में स्‍थान दिया गया था तो हर कोई उम्‍मीद लगाए था कि वे सचिन की ही तरह रणजी ट्रॉफी में अपने करियर का धमाकेदार आगाज करेंगे. पृथ्‍वी इन उम्‍मीदों पर खरे उतरे और अपने पहले ही मैच में सैकड़ा जड़ने में कामयाब रहे. पृथ्‍वी के अपने पदार्पण मैच में ही बनाए गए शतक से मुंबई ने आज यहां तमिलनाडु को छह विकेट से हराकर 46वीं बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना गुजरात से होगा. फाइनल10 से 14 जनवरी के बीच इंदौर में खेला जाएगा
  • 01 जनवरी का इतिहास यहाँ पढ़ें ।
5 जनवरी को जन्मे व्यक्ति====~~
1592 – शाहजहाँ, भारत के मुग़ल सम्राट।मुगल बादशाह शहाबुद्दीन मोहम्मद शाहजहां पूरा नाम तब लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ था।
[[[[[[[[[[[[[[[
     पूरा नाम  –  शाहबउद्दीन मुहम्मद शाहजहाँ (ख़ुर्रम)
जन्म       –  5 जनवरी, सन् 1592, लाहौर
पिता       –  जहाँगीर
माता       – जगत गोसाई (जोधाबाई)
विवाह     – आरज़ुमन्द बानो बेगम उर्फ मुमताज महल इनके साथ विवाह और भी कन्दाहरी बेग़म अकबराबादी महल, हसीना बेगम, मुति बेगम, कुदसियाँ बेगम, फतेहपुरी महल, सरहिंदी बेगम, श्रीमती मनभाविथी इनके साथ.

शाहजहाँ का इतिहास

शाहजहाँ का नाम एक ऐसे आशिक के तौर पर लिया जाता है जिसने अपनी मोहब्बत की खातिर विश्व की सबसे ख़ूबसूरत इमारत ताज महल बनाने का यत्न किया। वे अपनी बेग़म मुमताज़ महल की याद मे ताज महल का निर्माण करवाए थे। उस जमाने मे ताज महाल बनाने मे 6 करोड़ की लागत आई थी। शाह जहाँ अपनी न्यायप्रियता और वैभवविलास के कारण अपने काल में बड़े लोकप्रिय रहे। अपने पराक्रमो से आदिलशाह और निजामशाह के प्रस्थापित वर्चस्वो को मूह तोड़ जवाब देकर सफलता मिलाने वाला राजा के रूप में शाहजहाँ की पहचान होती है। शाहजहॉ को निर्माताओं का राजकुमार कहा जाता है शाहजहॉ द्वारा बनाई गई इमारतें – दिल्‍ली का लाल किला, दीवाने आम, दीवाने खास, दिल्‍ली की जामा मस्जिद, आगरा मोती मस्जिद, ताजमहल आदि हैं।

सम्राट जहाँगीर के मौत के बाद, छोटी उम्र में ही उन्हें मुगल सिंहासन के उत्तराधिकारी के रूप में चुन लिया गया था। 4 फरवरी 1627 में अपने पिता की मृत्यु होने के बाद वह गद्दी पर बैठे। वे मुगल साम्राज्य के 5वे सम्राट बने थे। उनके शासनकाल को मुग़ल शासन का स्वर्ण युग और भारतीय सभ्यता का सबसे समृद्ध काल बुलाया गया है।

शाहजहाँ का जन्म जोधपुर के शासक राजा उदयसिंह की पुत्री ‘जगत गोसाई’ (जोधाबाई) के गर्भ से 5 जनवरी, 1592 ई. को लाहौर में हुआ था। उनका बचपन का नाम ख़ुर्रम था। ख़ुर्रम जहाँगीर का छोटा पुत्र था, जो छल−बल से अपने पिता का उत्तराधिकारी हुआ था। वे बड़ा कुशाग्र बुद्धि, साहसी और शौक़ीन बादशाह थे। शाहजहाँ का विवाह 20 वर्ष की आयु में नूरजहाँ के भाई आसफ़ ख़ाँ की पुत्री ‘आरज़ुमन्द बानो’ से सन् 1611 में हुआ था। वही बाद में ‘मुमताज़ महल’ के नाम से उसकी प्रियतमा बेगम हुई।

शाहजहाँ ने सन् 1648 में आगरा की बजाय दिल्ली को राजधानी बनाया; किंतु उसने आगरा की कभी उपेक्षा नहीं की। उसके प्रसिद्ध निर्माण कार्य आगरा में भी थे। शाहजहाँ का दरबार सरदार सामंतों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों तथा देश−विदेश के राजदूतों से भरा रहता था। उसमें सबके बैठने के स्थान निश्चित थे। जिन व्यक्तियों को दरबार में बैठने का सौभाग्य प्राप्त था, वे अपने को धन्य मानते थे और लोगों की दृष्टि में उन्हें गौरवान्वित समझा जाता था। जिन विदेशी सज्ज्नों को दरबार में जाने का सुयोग प्राप्त हुआ था, वे वहाँ के रंग−ढंग, शान−शौक़त और ठाट−बाट को देख कर आश्चर्य किया करते थे। तख्त-ए-ताऊस शाहजहाँ के बैठने का राजसिंहासन था।

सम्राट अकबर ने जिस उदार धार्मिक नीति के कारण अपने शासन काल में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की थी, वह शाहजहाँ के काल में नहीं थी। उसमें इस्लाम धर्म के प्रति कट्टरता और कुछ हद तक धर्मान्धता थी। वह मुसलमानों में सुन्नियों के प्रति पक्षपाती और शियाओं के लिए अनुदार था। हिन्दू जनता के प्रति सहिष्णुता एवं उदारता नहीं थी। शाहजहाँ ने खुले आम हिन्दू धर्म के प्रति विरोध भाव प्रकट नहीं किया, तथापि वह अपने अंत:करण में हिन्दुओं के प्रति असहिष्णु एवं अनुदार था।

शाहजहाँ बहुत पराक्रमी थे। आदिलशहा, कुतुबशहा ये दोनों भी उनके शरण आये. निजामशाह की तरफ से अकेले शहाजी भोसले ने शाहजहाँ से संघर्ष किया। शाहजहाँ ने उसके ऊपर तीन ओर से आक्रमण किया। बचाव का कोई भी मार्ग न पाकर आदिलशाह ने 1636 ई. में शाहजहाँ की शर्तों को स्वीकार करते हुए संधि कर ली। भारत के दुश्मन कम हो जाने के बाद शहाजहान की नजर मध्य एशिया के समरकंद के तरफ गयी.।लेकिन 1639-48 इस समय में बहुत खर्चा करके भी वो समरकंद पर जीत हासिल कर नहीं सके।

विजापुर और गोवळ कोंडा इन दो राज्यों को काबू में लेकर उसमे सुन्नी पथो का प्रसार करने के लिये औरंगजेब को चुना गया। पर औरंगजेब ने खुद के भाई की हत्या कर के बिमार हुये शाहजहाँ को कैद खाने में डाल दिया और ख़ुद सन् 1658 में मुग़ल सम्राट बन बैठा। शाहजहाँ 8 वर्ष तक आगरा के क़िले के शाहबुर्ज में क़ैद रहे। उनका अंतिम समय बड़े दु:ख और मानसिक क्लेश में बीता था। अंत में जनवरी, सन् 1666 में उनका देहांत हो गया। उस समय उनकी आयु 74 वर्ष की थी। उसे उनकी प्रिय बेगम के पार्श्व में ताजमहल में ही दफ़नाया गया था।        
]]]]]]]]]]]]]]]]
1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ। जो अपने जीवन के अंतिम वर्षों में नेत्रहीन हो गये थे।
गुरु गोविन्द सिंघ।
1880 - बारीन्द्र कुमार घोष - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।बारींद्रनाथ घोष (5 जनवरी 1880 - 18 अप्रैल 1959) भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार तथा "युगांतर" के संस्थापकों में से एक थे।
1893 – परमहंस योगानन्द जी, भारतीय गुरु।
1905 - भदन्त आनन्द कौसल्यायन - प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान।
[[[[[[[[[[[[[[]
डॉ भदन्त आनन्द कौशल्यायन (05 जनवरी,
1905 – 22 जून, 1988) बौद्ध भिक्षु, पालि
भाषा के मूर्धन्य विद्वान तथा लेखक थे। इसके
साथ ही वे पूरे जीवन घूम-घूमकर राष्ट्रभाषा
हिंदी का भी प्रचार प्रसार करते रहे। वे 10
साल राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के
प्रधानमंत्री रहे। वे बीसवीं शती में बौद्ध धर्म के
सर्वश्रेष्ठ क्रियाशील व्यक्तियों में गिने जाते
हैं।
जीवन परिचय : उनका जन्म ०५ जनवरी, १९०५
को अविभाजित पंजाब प्रान्त के मोहाली के
निकट सोहना नामक गाँव में एक खत्री परिवार
में हुआ था। उनके पिता लाला रामशरण दास
अम्बाला में अध्यापक थे। उनके बचपन का नाम
हरिनाम था। १९२० में भदन्त जी ने १०वी की
परीक्षा पास की, १९२४ में १९ साल की आयु में
भदन्त जी ने स्नातक की परीक्षा पास की।
जब वे लाहौर में थे तब वे उर्दू में भी लिखते थे।
भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भी भदन्त जी ने
सक्रिय रूप से भाग लिया। महात्मा गाँधी,
पुरुषोत्तम दास टंडन, पंडित जवाहरलाल नेहरु,
बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर, महापंडित
राहुल संकृत्यायन, भिक्षु जगदीश कश्यप, भिक्षु
धर्मरक्षित आदि लोगो के साथ मिलकर वे
भारत की आज़ादी की जंग में सक्रिय रहे। वे
श्रीलंका में जाकर बौद्ध भिक्षु हुए। वे
श्रीलंका की विद्यालंकर विश्वविद्यालय के
हिंदी विभाग में अध्यक्ष भी रहे।
भदन्त जी ने जातक की अत्थाकथाओ का ६
खंडो में पालि भाषा से हिंदी में अनुवाद
किया। धम्मपद का हिंदी अनुवाद के आलावा
अनेक पालि भाषा की किताबों का हिंदी
भाषा में अनुवाद किया। साथ ही अनेक
मौलिक ग्रन्थ भी रचे जैसे – ‘अगर बाबा न
होते’, जातक कहानियाँ, भिक्षु के पत्र, दर्शन :
वेद से मार्क्स तक, ‘राम की कहानी, राम की
जुबानी’, ‘मनुस्मृति क्यों जलाई’, बौद्ध धर्म एक
बुद्धिवादी अध्ययन, बौद्ध जीवन पद्धति, जो
भुला न सका, ३१ दिन में पालि, पालि
शव्दकोष, सारिपुत्र मौद्गाल्ययान् की साँची,
अनागरिक धरमपाल आदि । 22 जून 1988 को
भदन्त जी का नागपुर में महापरिनिर्वाण हो
गया।
                [][[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1917-:एम॰के॰ इंदिरा (पूरा नाम: मंडगड्डे कृष्णराव इंदिरा) (कन्नड़: ಮಂಡಗದ್ದೆ ಕೃಷ್ಣರಾವ್ ಇಂದಿರ)(5 जनवरी 1917 - 15 मार्च 1994) कन्नड़ भाषा की एक प्रसिद्ध उपन्यासकार थी।
1928-:ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टो (उर्दू व सिंधी: ذوالفقار علی بھٹو, जन्म: 5 जनवरी 1928 - मौत: 4 अप्रैल 1979) पाकिस्तान के प्रधान मन्त्री थे।
1928-: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इम्तियाज  का जन्म 5 जनवरी 1928 को लाहौर, पंजाब, ब्रिटिश भारत में हुआ था।इनका 88 वर्ष के अवस्था में निधन हो गया। विकेटकीपर बल्लेबाज रहे इम्तियाज को चेस्ट इंफेक्शन था। इम्तियाज का निधन उनके 89वें जन्मदिन से पांच दिन पहले 31 दिसंबर 2016 को हुआ।

इम्तियाज ने पाकिस्तान के लिए 1952 से 1962 के बीच कुल 41 टेस्ट मैच खेले और करीब 29 की औसत से 2079 रन बनाए। अपने करियर के अंत में उन्होंने चार टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी। उनके करियर का बेस्ट स्कोर 209 रन है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में 1955 में बनाया था।


रणजी में खेल चुके हैं इम्तियाज

इम्तियाज नॉर्दन इंडिया (1944-47) और नॉर्थ जोन (भारत) (1945-47) के लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद वो पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए खेलने लगे। वह पाकिस्तान की पहली आधिकारिक टेस्ट टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पहले तीन टेस्ट मैच बल्लेबाज के तौर पर खेले, लेकिन चेन्नई में हुए करियर के चौथे टेस्ट मैच में उन्होंने हनीफ मोहम्मद की जगह विकेटकीपिंग की और उसके बाद वह टीम के नियमित विकेटकीपर बन गए।
1960 में उन्हें पाकिस्तान का प्रेसिडेंशियल प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी वायु सेना ने तमगा-ए-इम्तियाज सम्मान से भी नवाजा। वह विंग कमांड के तौर पर वायुसेना से सेवानिवृत हुए। इम्तियाज रणजी ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं।
1932-:कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को हुआ।
1934- भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म ।
1941 – मंसूर अली ख़ान पटौदी, भारतीय खिलाड़ी।भोपाल में जन्मे मंसूर अली ख़ान पटौदी(5 जनवरी 1941 – 22 सितंबर 2011) एक भारतीय क्रिकेटर और पटौदी के नौवे नवाब थे।
===डाएन कीटन (जन्म डाएन हॉल, ५ जनवरी १९४६) एक अमेरिकी अभिनेत्री, निर्देशक और चलचित्र की कथानक लेखक है।===
1952-:सुशील कुमार मोदी (जन्म 5 जनवरी 1952) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और बिहार के तीसरे उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे बिहार के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।
1955-:रोवन सेबेस्टियन एटकिंसन (जन्म 5 जनवरी 1955) एक अंग्रेजी अभिनेता, हास्य अभिनेता और पटकथा लेखक हैं।
1955- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता(अब कोलकाता) में जन्म।
1973-:उदय चोपड़ा (जन्म: 5 जनवरी, 1973) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
1963-:कृष्णमाचारी भारतन (जन्म ५ जनवरी १९६३) भारत के प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
1967- अशोक कुमार शुक्ला- कवि, साहित्यकार।
मनीष सिसोदिया (जन्म : ५ जनवरी १९७२) दिल्ली की पटपड़गंज सीट से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री है।
1986 – दीपिका पादुकोण, भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।

दीपिका पादुकोण का जन्म 05 जनवरी, 1986 को हुआ। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण देश के मशहूर बैड¨मटन खिलाड़ी रह चुके है। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की।
वर्ष 2006 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म ‘‘ऐश्वर्या’ से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘‘ओम शांति ओम’ से दीपिका ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। इस फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार भी दिया गया। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘‘कॉकटेल’ दीपिका के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है।
इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए दीपिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी की गई। वर्ष 2013 दीपिका के करियर के लिए सबसे बेहतरीन वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष दीपिका की ‘‘रेस-2,’ ‘‘ये जवानी है दीवानी’, ‘‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई और सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
दीपिका पादुकोण की वर्ष 2014 में ‘‘हैप्पी न्यू इयर’ और ‘‘फाइडिंग फेनी’ प्रदर्शित हुई। ‘‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने 200 करोड़ रपए से अधिक की कमाई की है। दीपिका की वर्ष 2015 में ‘‘बाजीराव-मस्तानी’ ने टिकट खिड़की पर 184 करोड़ रपए की कमाई की है। दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘‘पद्मावती’ में काम कर रही हैं।
5 जनवरी को हुए निधन=====~~
1589- कैथरीन (फ्रांस की महारानी)
निकोलिएविश रोमानोव (रूसी : Николай Николаевич Романов ; 6 नवम्बर 1856 – 5 जनवरी 1929) रूस के सेनानायक था
1890- अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का निधन।
1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ।
1922- अर्नेस्ट शैकलटन, आयरिश विद्रोही (ज. 1874)
1952 -लॉर्ड लिनलिथगो - ब्रिटिश राजनेता।
1959 - मिर्ज़ा इस्माइल - सन 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव थे।
1982 - सी. रामचन्द्र - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।'
2014-:के॰पी॰ उदयभानु (६ जून १९३६ – ५ जनवरी २०१४) भारतीय पार्श्वगायक थे।
इस्सा का निधन ५ जनवरी १८२७ ई०।
उदय किरण (२६ जून १९८० – ५ जनवरी २०१४) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे जो मुख्य रूप से तेलुगू सिनेमा में काम करते थे।
04 जनवरी का इतिहास यहाँ पढ़ें ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online