इतिहास के पन्नों में दर्ज 09 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।


♓🅰♉🚩🅾♏
*इतिहास के पन्नों में दर्ज 9 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।*

06 जनवरी का इतिहास यहाँ पढ़ें ।
1431 - फ्रांस में 'जोन ऑफ आर्क' के विरुद्ध मुक़दमे की शुरुआत हुई।
1718 – फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1768 - फिलिप एस्टले ने पहले 'मॉर्डन सर्कस' का प्रदर्शन किया।
1792 – तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
1792 ईसवी को रूस और उसमानी शासन के बीच शांति समझौता हुआ। जिसके बाद 18वीं शताब्दी की योरोप की लड़ाई समाप्त हो गयी। यह युद्ध वर्ष 1787 में उसमानी शासन द्वारा रूस और ऑस्ट्रिया के विरुद्ध आक्रमण के बाद आरंभ हुआ था क्योंकि यह दोनों देश उसमानी शासन के विभाजन का प्रयास कर रहे थे। इस युद्ध के समापन पर रुस ने उसमानी शासन के विशाल क्षेत्र को अपने अधिकार में कर लिया।
   ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
1816 - सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले 'डैवी लैम्प' का परीक्षण किया।
1914 - महात्मा गाँधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे।
1918 -:भालू घाटी के युद्ध: रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध 'बैटल ऑफ बियर वैली' का आगाज़ हुआ।
रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध (बैटल ऑफ़ बियर वैली) का आगाज।
1923 - जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली 'ऑटोगायरो फ्लाइट' का निर्माण किया।
1941 – यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियों की हत्या हुई।
1951 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय खुला।
1960 – मिस्र में नील नदी पर आसवान नामक बांध का निर्माण आरंभ हुआ।
1964 – पनामा नहर पर अमरीकी ध्वज फहराए जाने के बाद पनामा में अमरीका के विरुद्ध विद्रोह में तीव्रता आ गयी जिसके दौरान अमरीकी सैनिकों ने बहुत से लोगों को हताहत और घायल कर दिया।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
1964 ईसवी को पनामा नहर पर अमरीकी ध्वज फहराए जाने के बाद पनामा में अमरीका के विरुद्ध विद्रोह में तीव्रता आ गयी जिसके दौरान अमरीकी सैनिकों ने बहुत से लोगों को हताहत और घायल कर दिया। उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीका ने पनामा के 134 क्षेत्रों में अपनी सैन्य छावनियां बनाई और इस देश का अतिग्रहण कर लिया। वर्ष 1947 में पनामा की जनता के विरोध और कड़े संघर्ष के बाद इस देश की सरकार अमरीकी सैन्य छावनियों को समाप्त करने पर विवश हो गयी। अंततः वर्ष 1999 में अमरीका ने पनामा नहर को छोड़ दियाजो एटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाली है।
                       ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1968 – वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज जिमी एडम्स का जन्म हुआ। इन्होंने 54 टेस्ट में 3012 और वनडे में 2204 रन बनाए।
1982 – पहला भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा।
1991 - अमेरिकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात।
2001 - बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
2005 -;अराफात को 'फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन' के शीर्ष पद से हटाने के लिए चुनाव।
पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।
2007 - जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।
2008 -हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 'प्रेम कुमार धूमल' ने अपने मंत्रिमण्डल में नौ मंत्रियों को शामिल किया।
2008-:श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।
2009 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
2008 -हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 'प्रेम कुमार धूमल' ने अपने मंत्रिमण्डल में नौ मंत्रियों को शामिल किया।
2008-:श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।
2009 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
2011-:ईरान के पश्चिमोत्तर हिस्से में स्थित अजरबेजान प्रांत के उरमिया कस्बे के पास ईरान एयर बोइंग 727 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 77 लोगों की मृत्यु हो गई और 33 लोग घायल हो गए।
2011-:अफ्रीका के सबसे बड़े देश सूडान को दो हिस्सों में बांटकर दक्षिणी सूडान को अलग देश बनाने के लिए जनमत संग्रह कराया गया।
2012 – लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी।

9 जनवरी को जन्मे व्यक्ति====--
1768 – फ़्रांस के क्रान्तिकारी नेता लैज़ेर होश का जन्म हुआ।
[[[♢♢[[[[[[[[[[[
1768 ईसवी को फ़्रांस के क्रान्तिकारी नेता लैज़ेर होश का जन्म हुआ उन्होंने फ़्रांस की क्रान्ति के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई उन्हें फ़्रांस की क्रान्ति के उन विरोधियों को, जो पलायनकर्ताओं के नाम से प्रसिद्ध थे कुचलने के कारण ख्याति मिली।पलायनकर्ता वे लोग थे जो पहले ब्रिटेन भाग गये थे और फिर इस देश की व्यापक सहायता के साथ जून सन 1795 में फ़्रांस के पश्चिमी तट पर उतरे ताकि इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का अंत कर दें किंतु लैज़र होश के नेतृत्व में क्रान्ति के संरक्षकों ने उन्हें पराजित कर दिया। 1797 ईसवी को 29 वर्ष की आयु में होश का निधन हुआ।।

                       ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1889- वृंदावनलाल वर्मा, ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार
1922 - हरगोबिन्द खुराना, भारतीय जैवरसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
1927 - सुन्दरलाल बहुगुणा - प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और 'चिपको आन्दोलन' के प्रमुख नेता।
1934 - महेन्द्र कपूर, हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक।
1974 – हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, गीतकार, गायक और अभिनेता फरहान अख्तर का जन्म हुआ।
1983 - शरद मल्होत्रा, भारतीय टेलीविजन अभिनेता।
1989 - मिशेला क्राजिचेक - नीदरलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी।
१९९६ - "दी लीग " को स्थापित करने वाले एवं वेब डेवलपर मृदुल सिंघई का।

9 जनवरी को हुए निधन====--
1873 – 19वीं शताब्दी के सबसे साहसी यूरोपीय शासकों में गिने जाने वाले नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन हुआ।
[[[[[[[[[[[[[[[[
19वीं शताब्दी के सबसे साहसी यूरोपीय शासकों में गिने जाने वाले नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय की मृत्यु 1873 में आज ही के दिन हुई थी.


चार्ल्स लुई नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस के पहले शासक नेपोलियन पहले के भाई लुई बोनापार्ट के तीसरे बेटे थे. उनका जन्म 1808 में पैरिस में हुआ. 1815 में जब नेपोलियन प्रथम का शासन खत्म हुआ तो वह अपनी मां के साथ स्विट्जरलैंड चले गए. उनका काफी बचपन जर्मनी और इटली में भी बीता. सत्ता दोबारा हासिल करने की बात हमेशा लुई नेपोलियन के दिमाग में रही. इसलिए 1832 में उन्होंने संघर्ष शुरू किया और खुद को और अपनी सोच को लोगों के सामने लाने के लिए राजनीति और सैन्य मामलों पर कई लेख लिखे. उनकी कई कोशिशें विफल रहीं. 1846 में उन्हें देश छोड़ कर इंग्लैंड चले जाना पड़ा. लेकिन उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा.

1848 की क्रांति के बाद 1850 में लुई नेपोलियन तृतीय फ्रांसीसी गणराज्य के पहले राष्ट्रपति चुने गए. 1852 तक राष्ट्रपति पद संभालने के बाद वह दोबारा शासक के तौर पर स्थापित हुए और 1870 तक बने रहे. 1870 में फ्रांस के प्रशिया के साथ युद्ध में उनकी हार हुई. इसके साथ ही फ्रांस में तृतीय गणराज्य की स्थापना हुई. बंदी बनाकर कुछ महीने उन्हें जर्मनी में रखा गया और उसके बाद इंग्लैंड भेज दिया गया जहां 9 जनवरी 1873 को उनकी मृत्यु हो गई.
                ]]]]]]]]]]]]]]]]।
2003 - क़मर जलालाबादी - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार व कवि।

9 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव====
प्रवासी भारतीय दिवस।
08 जनवरी का इतिहास यहाँ पढ़ें ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online