इतिहास के पन्नों में दर्ज 18 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।


♓🅰♉🚩🅾♏
इतिहास के पन्नों में दर्ज 18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

इतिहास के पन्नों म दर्ज 17 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ ।
226-: 226 ईसवी को ईरान में अश्कानी शासन श्रृंखला के अंतिम राजा, अरदोवान पॉचवें की हत्या के साथ ही यह श्रृंखला समाप्त हुई। अर्देशीर बाबकान नामक संघर्षकर्ता द्वारा अश्कानी सरकार के विरुद्ध किये गये विद्रोह के बाद से अंतिम अश्कानी राजा की सरकार का पतन आरंभ हो गया था। यह विद्रोह सन 223 ईसवी में हुआ था।
          अश्कानियों का 500 वर्ष तक चलने वाला शासन वर्ष 250 ईसापूर्व में आरंभ हुआ। जिसके दौरान अधिकतर अश्कानी शासक रोम वासियों और केंद्रीय एशिया के शासकों से युद्धरत रहे। आंतरिक मतभेद और देश की कमज़ोर प्रशासन व्यवस्था के कारण अरदवान पॉचवें, अर्देशीर बाबकान के सामने टिक नहीं पाए और उनकी सरकार के गिरने के साथ ही अश्कानी शासन का पतन हुआ और सासानी शासन काल आरंभ हुआ।
336 – संत मार्क कैथोलिक पोप चुने गये।
1670 – हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
1691 – ब्रिटेन के राजा विलियम द्वितीय ने नीदरलैंड के शहर हेग की यात्रा की।
1701 - ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
1778 - जेम्स कुक 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।
इतिहास के पन्नों में दर्ज 16
1862 – अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन हुआ।
1866 - 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
1871 – कैसर विल्हेम प्रथम और आट्टो फॉन बिस्मार्क ने दूसरे जर्मन साम्राज्य की स्थापना की।
1886 – हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्लैंड में हुआ। इस दिन को मॉडर्न हॉकी के जन्मदिन के रूप में देखा जाता है।
1896 – पहली बार एक्स रे मशीन को दुनिया के सामने लाया गया।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
चोट लग जाने पर डॉक्टर एक्स रे कराने की सलाह देते हैं, लेकिन 18 जनवरी 1896 से पहले यह काम मुमकिन नहीं था.
इतिहास के पन्नों मे दर्ज 15 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।
1896 में आज ही के दिन पहली बार एक्स रे मशीन को दुनिया के सामने लाया गया. एक्स रे मशीन चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी अविष्कार की तरह सामने आई. इसमें एक्स किरणों के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक विकिरण की तकनीक का इस्तेमाल होता है. इस विकिरण की मदद से शरीर के भीतर हड्डियों की तस्वीर ली जाती है. एक्स किरणों का इस्तेमाल इस तरह की चिकित्सीय जांच के अलावा स्टेरिलाइजेशन और फ्लोरेसेंस में भी होता है.
एक्स रे की खोज ब्रिटेन के वैज्ञानिक विलियम क्रुक्स की इलेक्ट्रिकल डिसचार्ज ट्यूब की मदद से हुई. 1895 में विलहेल्म रोएंटगेन ने क्रुक्स ट्यूब पर प्रयोग के दौरान एक्स किरणों के विकिरण को देखा. पहली एक्स रे तस्वीर रोएंटगेन ने अपनी पत्नी के हाथ की निकाली. इस तस्वीर में हड्डियों के साथ अंगूठी की भी आकृति उभर कर सामने आई. इससे काफी कुछ स्पष्ट हो गया. 1896 में एचएल स्मिथ ने एक्स किरणों के विकिरण की तकनीक का इस्तेमाल कर पहली एक्स रे मशीन बनाकर 18 जनवरी को दुनिया के सामने पेश की.
1940 और 1950 के दशक में एक्स रे मशीन का इस्तेमाल जूतों की दुकानों में माप के लिए भी होता था. शीघ्र ही इसके विपरीत प्रभावों का पता चलने पर इनका इस्तेमाल बंद हो गया. सबसे पहले इसके ऐसे इस्तेमाल पर रोक अमेरिकी प्रांत पेनसिल्वेनिया में 1957 में लगी थी.
                   ]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1915 – फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
   सन 1915 ईसवी को फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है। इस समझौते का वास्तविक कारण उसमानी शासन का जर्मनी और ऑस्ट्रिया से मिल जाना था। क्योंकि उसमानी शासन के इस क़दम से, काला सागर में रुस के जलपोतों का घटक देशों की सेना से संबंध टूटने वाला था। इस सतझौते के बाद रुस और घटक देशों ने डेरडेनल जलडमरु मध्य पर आक्रमण कर दिया जो काला सागर को भूमध्यसागर से जोड़ता है।
                 ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1919-: 1919 ईसवी को प्रथम विश्व युद्ध के बाद पेरिस में ऐतिहासिक शांति सम्मेलन हुआ। जिसमें विश्व के 27 देशों ने भाग लिया। प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने वाले चार देशों जर्मनी, ऑस्ट्रिया, हंग्री, बुल्गारिया और उसमानी शासन ने इस सम्मेलन में भाग नहीं लिया। इस सम्मेलन में जर्मनी पर भारी जुर्माना लगाया गया और लीग ऑफ़ नेशन्ज़ की स्थापन की भूमि समतल की गयी।
1919 - 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।
1923 - एलोन कॉलेज परिसर को नष्ट कर दिया।
1930 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1945 – सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
1951 – नीदरलैंड में झूठ पकडऩे वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1952 - मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
1954 – फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।
1959 – महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ी।
1960 – अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1963 - फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
1967: बोस्टन के हत्यारे को मिली उम्र कै़द-----
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
अल्बर्ट डेसाल्वो ने 13 महिलाओं की हत्या की बात स्वीकार की थी.
अल्बर्ट डेसाल्वो नाम के एक हत्यारे को 18 जनवरी 1967 को ही उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी.
उस पर अमरीका के कनेक्टीकट में चार महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा, यौन उत्पीड़न और सशस्त्र डकैती करने का आरोप था.
अल्बर्ट डेसाल्वो ने ये स्वीकार किया था कि जून 1962 से लेकर जनवरी 1964 तक उसने बोस्टन इलाक़े में 13 महिलाओं की हत्या की थी.
इन हत्याओं से इलाक़े में दहशत का माहौल पैदा हो गया था.
अल्बर्ट ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया था उनकी उम्र 19 से 85 वर्ष तक थी.
अल्बर्ट ने पहले उनका बलात्कार किया था और फिर उनकी हत्या कर दी थी.
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1968 - अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1973 - अमेरिका और उत्तर वियतनाम में शांति समझौते का पाठ तैयार करने के लिए वार्ताकारों की बैठक शीघ्र होने की घोषणा की।
1974 – इजरायल तथा मिह्म ने हथियारों का समझौता किया।
1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1986 - दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।
1987 - लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
1989 - चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1991 – ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बंद कर दिया गया।
1991: इराक़ी स्कड मिसाइलों का इस्राइल पर हमला======--
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
तेल अवीव और हाफ़ा पर हमला रात में हुआ था जब लोग घरों में सो रहे थे.
इतिहास में 18 जनवरी 1991 को इराक़ ने इसराइल के दो शहरों पर स्कड मिसाइलों से हमला कर दिया था.
इसराइल के तेल अवीव और तटीय नगर हाफ़ा पर ये हमला रात में किया गया था जब ज़्यादातर बाशिंदे सो रहे थे.
हालांकि इस हमले में किसी की मृत्यु नहीं हुई थी, केवल कुछ लोग ज़ख़्मी हो गए थे.
ये पहली बार था जबकि अरब इसराइल लड़ाई में तेल अवीव पर हमला किया गया था.
मध्यपूर्व के देशों में इसराइल के पास सबसे मज़बूत सेना थी और उसने कहा था कि इराक़ की तरफ़ से हुए किसी भी हमले का अंजाम अच्छा नहीं होगा.
इसराइल के प्रधानमंत्री यित्ज़ाक शमिर ने सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की एक आपातकालीन बैठक बुलाकर इसराइल की तरफ़ से जवाबी कार्रवाई की रणनीति पर विचार किया था.
हालांकि अमेरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इस्राइल से संयम बरतने की अपील की थी.
]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
1995 – याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।
1997 - 'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।
1997 – भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार 'रेवा' बेंगलुरु में लॉन्च की गई।
1999 – नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्म्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया।
2001 - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
2002 – पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी, कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
2004 - भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
2005 -
सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2008 – जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
2008 -मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
2008-:पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के उग्रवादी नेताओं ने अपने समर्थकों से राजधानी इस्लामाबाद पर कब्ज़ा करने का आहवान किया। दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
2009 -'द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग' ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
2009-:सौरभ गांगुली को 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
2015-:18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने मात्र 31 गेंदों में वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा था.
पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका की टीम जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो जैसे कि मैदान में रनों की आंधी सी आ गई. इस मैच में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीत कर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था.
39 वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे एबी डिविलयर्स ने अपनी 59 गेंदों में खेली गई 149 रनों की पारी के दौरान कुल 9 चौके मारे और 16 छक्के मारे थे.
वहीं इस मैच में ओपनर हाशिम अमला ने 153 रनों की पारी खेली थी, वहीं दूसरे ओपनर रिले रोसो ने भी 128 रनों की शानदार पारी खेली थी.
जोहांसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेला गया यह मैच ब्रेस्ट कैंसर की जागरुकता फैलाने के लिए खेला गया था, इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम ने गुलाबी ड्रेस पहन कर मैच खेला वहीं पूरा स्टेडियम भी गुलाबी रंग से भरा हुआ था.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक:
खिलाड़ी- बनाम -गेंद.
एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज़ 31 गेंद.
कोरी एंडरसन vs वेस्टइंडीज़ 36 गेंद.
शाहिद अफरीदी vs श्रीलंका 37 गेंद.
मार्क बाउचर vs जिम्बावे 44 गेंद.
ब्रायन लारा vs बांग्लादेश 45 गेंद.
                     2017                   
1. यूपी में महागठबंधन: 100 से कम सीटों पर राजी नहीं कांग्रेस, अखिलेश 90 सीट देने को तैयार


यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ कई अन्य दलों के महागठबंधन की बात लगभग फाइनल है लेकिन कई बातों को लेकर अभी भी चर्चा जारी है. महागठबंधन को लेकर अखिलेश खुद सारे फैसले ले रहे हैं. अखिलेश कांग्रेस को 90 सीटें देने पर राजी हैं हालांकि, कांग्रेस अपने लिए 100 से अधिक सीटें मांग रही है. अखिलेश खुद इस ग्रांड एलायंस का स्वरूप तैयार कर रहे हैं.
यूपी के लिए हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में राहुल और प्रियंका गांधी मौजूद थे. मंगलवार देर रात तक ये मीटिंग हुई. सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा कि हम अकेले यूपी में सरकार नहीं बना पा रहे थे, इसलिए बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन का फैसला किया. हालांकि, राहुल ने साफ किया कि हम राज्य में कम से कम 100 सीटों पर लड़ेंगे. कांग्रेस की ओर से यूपी में घोषित सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित ने मंगलवार को ऐलान किया था कि अखिलेश के लिए वे सीएम पद की दावेदारी छोड़ने को तैयार हैं.

2. जलीकट्टू के समर्थन में तेज हुआ प्रदर्शन, चेन्‍नई के मरीना बीच पर हजारों जुटे

चेन्‍नई। जलीकट्टू को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन तेज हो गया है। चेन्‍नई के मरीना बीच पर बुधवार को हजारों की संख्‍या में स्‍टूडेंट्स और युवा लोग पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। यह लोग हाल ही में खत्‍म हुए पोंगल से पहले जलीकट्टू का आयोजन कराने में असफल रही राज्‍य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
इनका विरोध पेटा के खिलाफ भी है जिसकी मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने इस खेल पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रदर्शन बुधवार से लगातार जारी है और तेजी से बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर खुद मुख्‍यमंत्री ओ पन्‍नेरीसेल्‍वम ने भी इसमें दखल दिया है।

3.प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उतरे कैप्टन अमरिंदर, सिद्धू ने भी पर्चा भरा

चंडीगढ़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लांबी सीट से चुनौती पेश कर दी है। उन्होंने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने दावा कि वह बादल को यहां निश्चित रूप से हरा देंगे। अमरिंदर ने मंगलवार को पटियाला शहरी सीट से नामांकन भरा था। उधर, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से अपना पर्चा दाखिल किया है। सिद्धू ने कहा कि वह यहां कोई निजी लड़ाई के लिए नहीं आए हैं, बल्कि पंजाब को बचाना चाहते हैं। उन्होंने बादल सरकार पर जमकर हमला किया।

4.कॉमेडियन भारती ने अपने से सात साल छोटे बॉयफ्रेेंड से किया रोका


टीवी जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया से गुपचुप सगाई कर ली है। बता दें कि रविवार को भारती ने अपने से उम्र में सात साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया के साथ रोका सेरेमनी की है। आई खबरों के अनुसार यह रोका एक निजी समारोह था जिसमें परिवार के सदस्यों सहित बहुत कम दोस्त शामिल हुए। पिछले साल जब भारती की सगाई की खबरें सामने आई थीं तो उन्होंने इसे लेकर काफी निराशा व्यक्त की थी। अपनी निजी जिंदगी के बारे में हो रही बातों से वो काफी नाराज थीं। उनका कहना था कि परिवार चाहता था कि वो अब सेटल हो जाएं और चीजें अपने आप होती चली गईं।

5. लखनऊ: टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी कार्यकर्ता ने की आत्मदाह की कोशिश

भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है. सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए घोषित की गई 149 प्रत्याशियों की सूची के बाद से ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है.इसी क्रम में बुधवार को शाहजहांपुर के रहने वापे भाजपा कार्यकर्ता राकेश दुबे ने लखनऊ पार्टी ऑफिस के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की. राकेश दुबे पार्टी से टिकट चाहता था, लेकिन पहली लिस्ट में उसका नाम नहीं था. जिस वजह से नाराज राकेश ने आज आत्मदाह की कोशिश की.

6.Ind Vs Eng : कटक ODI में टीम इंडिया में हो सकता है यह बड़ा बदलाव


पुणे एकदिवसीय में भारतीय गेंदबाज़ो ने बेहद लचर प्रदर्शन किया, हालाँकि भारत की जीत के बाद गेंदबाज़ो को कुछ राहत मिली थी, लेकिन कप्तान विराट कोहली एक आक्रामक कप्तान है और वह कटक एकदिवसीय में जीत के साथ सीरीज का कब्ज़ा करना चाहेगे, ऐसे में पुणे एकदिवसीय में लचर प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज़ उमेश यादव पर गाज गिर सकती हैं.
कटक एकदिवसीय में भारतीय कप्तान उमेश यादव को बाहर करके उनके स्थान पर भुवनेश्वर कुमार को मौका दे सकते हैं. 29 वर्षीय तेज गेंदबाज़ उमेश यादव ने पुणे एकदिवसीय में 7 ओवरों की गेंदबाज़ी के बाद 63 रन लुटाए और भारतीय दल के सबसे महंगे गेंदबाज़ रहे थे.

7. सलमान खान बरी: कोर्ट रूम में क्या हुआ, यहां पढ़ें!

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आया है. आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान को कोर्ट ने बरी कर दिया है. आज इस केस में सुनवाई के लिए सलमान खान जोधपुर कोर्ट पहुंचे. 18 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले से जुड़े अवैध हथियार रखने के केस में जोधपुर की अदालत ने फैसला सुनाया है.
कोर्ट रूम में क्या हुआ
जज ने पूछा, “आपका नाम क्या है?”
सलमान खान ने कहा- ‘सलमान खान’
इसके बाद जज ने सलमान खान के फैसले का आखिरी पैरा पड़ते हुए कहा, ”आपको आर्म्स एक्ट में बरी किया गया.”

क्या है मामला?
साल 1998 में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर अवैध शिकार का आरोप लगा था, इसमें सलमान खान के खिलाफ चार केस दर्ज हुए थे. एक केस कांकाणी में शिकार में अवैध हथियार के इस्तेमाल का भी था जिस पर आर्म्स एक्त के तहत केस में आज सलमान खान बरी हो गए हैं.

8. करण जौहर ने किया खुलासा: फर्स्ट टाइम सेक्स के लिए मुझे देने पड़े थे पैसे

बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी में खुलासा किया है कि फर्स्ट टाइम सेक्स के लिए उन्होंने पैसे दिए थे. An Unsuitable Boy में करण ने ये भी लिखा है कि फर्स्ट सेक्शुअल एनकाउंटर को लेकर उन्हें गर्व नहीं है. उन्होंने कहा कि वे 26 साल के थे, लेकिन उनके पास सेक्स का अनुभव नहीं था. करण ने कहा कि वे एक हफ्ते बाद दूसरी बार सेक्स के लिए गए थे.
हालांकि, इससे पहले #NoFilterNeha शो में उन्होंने फर्स्ट टाइम सेक्स को लेकर कुछ और ही बात कही थी. करण ने किताब में लिखा है- 'उस वक्त वे गिल्ट के साथ बाहर आए थे. उन्हें खराब लगा था.'
हालांकि, नेहा धूपिया के पॉडकास्ट में करण ने इससे पहले अपनी वर्जिनिटी खोने के बारे में कहा था कि 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज के बाद वे न्यूयॉर्क में थे. उनके अंदर कॉन्फिडेंस कुछ अधिक था और वे बॉलीवुड अवॉर्ड लेने गए थे. वे जिस होटल में थे वहीं उन्होंने फर्स्ट टाइम सेक्स किया. उन्हें 'अच्छा लगा और वे उस शख्स के बहुत आभारी रहे.'
हालांकि, दो अलग-अलग वर्जन के कारण कई मीडिया रिपोर्ट्स में करण से पूछा गया है कि लोग किस बात सही मानें.

18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति===---
1852-::: सन 1852 ईसवी को जर्मनी के जीव वैज्ञानिक और शोधकर्ता फ़्रेडरिक लोफ़र का जन्म हुआ। उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण की और शोधकार्य में व्यस्त हो गये। लोफ़र सन 1880 ईसवी में अपने एक साथी की सहायता से डिफ़थीरिया नामक रोग के कारण का पता लगाने में सफल हुए। सन 1915 ईसवी में उनका निधन हुआ।
1689 – फ़्रांस के लेखक और दार्शनिक चार्ल डी मोन्टेस्कियो का जन्म हुआ।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[
सन 1689 ईसवी को फ़्रांस के लेखक और दार्शनिक चार्ल डी मोन्टेस्कियो का जन्म हुआ। वे ऐसे विचारकों में थे जिनकी सोच का फ़्रांस में आने वाली क्रान्ति पर बहुत प्रभाव पड़ा। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने जल थल और वायु सेनाओं को एक दूसरे से अलग करने की आवश्यकता का विचार पेश किया। मोनटेस्कियो की सबसे विख्यात पुस्तक का नाम नियमों की आत्मा है जो 1748 में जेनेवा में प्रकाशित हुई। उन्होंने इस पुस्तक में विभिन्न सरकारों के बारे में चर्चा की है तथा रीति रिवाजों, प्राकृतिक एवं मानवीय नियमों और उनके आपसी संबंधों को विस्तार से बयान किया है। उनकी दूसरी पुस्तकें, ईरानी पत्र, और वास्तविक इतिहास हैं। सन 1755 ईसवी में मोनटेस्कियो का निधन हुआ।
                  ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1782 - अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1841 - महाराष्ट्र के विद्वान 'महादेव गोविन्द रानाडे' का जन्म हुआ।
1852 – जर्मनी के जीव वैज्ञानिक और शोधकर्ता फ़्रेडरिक लोफ़र का जन्म हुआ। इन्होंने अपने एक साथी की सहायता से डिफ़थीरिया नामक रोग के कारण का पता लगाया।
1927 - वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ। / मृत्यु - 1990।
1942 - मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।
1972 - विनोद काम्बली - क्रिकेट खिलाड़ी।
1978 - अपर्णा पोपट - भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। भारत की इस दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट ने 1997 से 2006 के बीच नौ बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने का रिकॉर्ड की बराबरी की।
1985 - मिनिषा लांबा - बालीवुड अभिनेत्री।



18 जनवरी को हुए निधन====---
1947 – गायक कुंदन लाल सहगल----- प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन जालंधर में हुआ।
1955 - सआदत हसन मंटो - भारत के प्रसिद्ध कहानीकार, लेखक और पत्रकार।
1963 - लक्ष्मी नारायण साहू - उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1966 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1996 - एन.टी. रामाराव -आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और अभिनेता एन.टी. रामाराव का निधन हुआ।
2003 - हरिवंश राय बच्चन - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक का निधन।
2007 - विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।


18 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव=====------
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
इतिहास के पन्नों में दर्ज 14 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online