इतिहास के पन्नों में दर्ज 20 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ ।


♓🅰♉🚩🅾♏
इतिहास के पन्नों में दर्ज 20 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

1265 - इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।
1503 - स्पेन में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।
1817 – राजा राम मोहन राय ने कलकत्ता (कोलकाता) में हिंदू कॉलेज अब प्रेसीडेंसी विश्विविद्यालय की स्थापना की।
1839 - चिली ने पेरु, बोलीविया की संयुक्त सेनाओं को पराजित किया।
1840 – डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी।
1841 – प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।
1860 – डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल किया।
1887 - अमेरिकी सीनेट ने 'पर्ल हार्बर' को नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।
1892 – पहली बार बास्केट बॉल खेला गया।
1893 – फ़्रांस ने अपने एशियायी उपनिवेशों में विस्तार करते हुए लाओस क्षेत्र को भी अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया।
[[[[[[[[[[[[[[][[
1893- को फ़्रांस ने अपने एशियायी उपनिवेशों में विस्तार करते हुए लाओस क्षेत्र को भी अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया। लाओस, जो दक्षिणपूर्व में स्थित है, सन 1945 अर्थात 52 वर्षों तक फ़्रांस के अधिकार में रहा। द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में लाओस कुछ समय के लिए जापान के अधिकार में चला गया किंतु थोड़े ही समय बाद फ़्रास की सेना ने जापानियों को इस क्षेत्र से बाहर निकाल दिया। सन 1949 में लाओस स्वाधीनदेश के रुप में फ़्रास संघ में शामिल हो गया, किंतु बाद में लाओस की जनता के विद्रोह और भारत तथा, चीन के साथ युद्ध में फ़्रांस की पराजय के कारण पेरिस सरकार लाओस को सन 1954 में स्वतंत्रता देने पर विवश हो गयी।
                  [][[[[[]]]]]]][][[[[[[[[[[[[
1920 - तुर्की के प्रथम संविधान को अपनाया गया।
1920 – अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना हुई।
1925 - सोवियत संघ और जापान के बीच सहयोग समझौता हुआ।
1930: -आज के दिन चांद पर बज एल्ड्रिन ने कदम रखा था. वे चांद पर जाने वाले दूसरे इंसान थे.
1942 – जापान ने बर्मा(अब म्यांमार) पर आक्रमण किया।
1945 – फ्रैंकलीन डी. रूजवेल्ट चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1949 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा।
1950 – दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।
1952 – ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर कब्जा किया।
1957 – वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।
1957 – भारत के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।।
1957 -:::भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ़्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की।
1957 –– वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।
1958: अंटार्कटिक को पार करने के मिशन के साथ में आज ही के दिन खोजी दल साउथ पोल पर मिला था. यह अंटार्कटिक को सतह से पार करने का पहला प्रयास था.
1958 - नाटो के प्रक्षेपात्रों की तैनाती की सुविधा न देने की स्थिति में यूनान पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने की धमकी सोवियत संघ ने दी।
1961 - 'जॉन एफ केनेडी' ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।उस समय वे अमेरिका के अब तक राष्ट्रपति में सबसे कम उम्र में बने राष्ट्रपति थे।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
अमेरिका के सबसे युवा राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने आज ही के दिन देश के 35वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. पहले भाषण में उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया पर बाद में पता चला कि इसकी सबसे अहम लाइन उन्होंने टीचर की नकल की थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति इसी दिन शपथ लेते हैं. 20 जनवरी, 1961 को जब केनेडी ने अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति 70 साल के आइजनहावर से पद भार लिया तो कहा, "यह मत पूछो कि तुम्हारा देश तुम्हारे लिए क्या कर सकता है. पूछो कि तुम अपने देश के लिए क्या कर सकते हो." यह उनके भाषण की सबसे अहम लाइन साबित हुई. करीब 50 साल बाद एक किताब में जिक्र आया कि किस तरह यह लाइन केनेडी के पूर्व हेडमास्टर की थी, जो वह अपने छात्रों में उत्साह भरने के लिए कहा करते थे.

ब्रिटिश अखबार डेलीमेल ने एक नवंबर, 2011 को रिपोर्ट छापी, "अमेरिकी लेखक क्रिस मैथ्यूज ने 'जैक केनेडीः इल्यूसिव हीरो' में लिखा है कि किस तरह केनेडी ने यह लाइन अपने पूर्व हेडमास्टर जॉर्ज सेंट जॉन से उठाई. यह उस वक्त की बात है, जब वह कनिकट में पढ़ते थे."

केनेडी अमेरिका में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले राष्ट्रपतियों में शुमार हैं. उनके वक्त में अमेरिका में रंगभेद नीति के खिलाफ उबाल आया और मार्टिन लूथर किंग जूनियर भी उसी दौरान उफान पर थे. केनेडी ने शीत युद्ध के काल में बिलकुल अलग रवैया अपनाते हुए एलान किया कि उनका देश चांद पर जाएगा. उसी दशक में 1969 में अमेरिका के नील आर्मस्ट्रांग चांद पर पहुंचने वाले पहले इंसान बने.
केनेडी लीक से हट कर सोचने वाले राष्ट्रपतियों में गिने जाते हैं. 1963 में उन्होंने बंटे हुए जर्मनी में पश्चिमी बर्लिन में भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा, "इश बिन आइन बर्लिनर." यानि मैं बर्लिन का एक नागरिक हूं. करीब 10 लाख लोग उन्हें सुनने जमा हुए, जिसमें केनेडी ने कहा, "आजादी में बहुत तकलीफें हैं और लोकतंत्र बिलकुल सही नहीं है. लेकिन हम कभी भी अपने लोगों के बीच दीवार नहीं खड़ी कर सकते कि उन्हें दूर जाने से रोक सकें."
इसी साल 22 नवंबर को अपनी डेमोक्रैटिक पार्टी में चल रहे झगड़े को सुलटाने जब वह डलास गए, तो उनकी हत्या कर दी गई.
------------------------------------------------
1961: जॉन एफ़ केनेडी अमरीका के राष्ट्रपति बने

केनेडी अमरीका के चहेते राष्ट्रपतियों में से एक रहे हैं
बीस जनवरी के दिन 1961 में जॉन एफ़ केनेडी अमरीका के राष्ट्रपति बने थे. वे अमरीका के तब तक से सबसे कम उम्र के निर्वाचित राष्ट्रपति थे.
राजधानी वाशिंगटन में स्थित कैपिटल हिल में 43 वर्षीय केनेडी ने अमरीका के 35वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लिया और ख़ास बात ये थी कि सबसे कम उम्र के इस राष्ट्रपति ने अमरीका के इतिहास मे तब तक के सबसे बुज़ुर्ग राष्ट्रपति 70 साल के आइसेनहावर से सत्ता संभाली थी.
इस मौक़े पर उन्होंने विश्व में शांति क़ायम करने के लिए तत्कालीन सोवियत संघ के साथ मिलकर काम करने की भी घोषणा की.
लगभग दस मिनट के अपने भाषण को उन्होंने इस शब्दों के साथ ख़त्म किया, ''ये मत पूछें कि देश ने आपके लिए क्या किया है, बल्कि ये पूछें कि आप देश के लिए क्या कर सकते हैं''.
उनके ये शब्द यादगार बन गए है और आज तक कई देशों में इसे लोग दोहराते हैं.
उनके कार्यकाल के दौरान 1962 में अमरीका और सोवियत संघ लगभग युद्ध के कगार पर आ गए थे जिसे इतिहास में क्यबा मिसाइल संकट कहा जाता है.
लेकिन केनेडी ने पहली बार परमाणु परीक्षण को बंद करने के लिए अगस्त 1963 में सोवियत संघ से एक संधी करने की पहल की. उनके इस क़दम को दोनों देश के बीच चल रहे शीत युद्ध को समाप्त करने की दिशा में पहला क़दम माना जाता है.
लेकिन 22 नवंबर 1963 में राष्ट्रपति केनेडी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या उस समय हुई थी जब वो टेक्सास में एक राजनीतिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए सड़क के रास्ते कार से जा रहे थे.
----------------------------------------------------
                  ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]] ।
1964 – अमेरिका में ‘मीट द बीटलेस’ जारी हुआ।
1968 - इराक के राष्ट्रपति आरिफ़ हटा दिये गए।
1971 - अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का उदय 'केंद्रशासित प्रदेश' के रूप में हुआ।
1972 – अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बना।
1977 - जिम्मी कार्टर सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1980 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
1982 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावकारी हुआ।
1989 - जॉर्ज बुश ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1990 - सोवियत सैनिकों ने अजरबैजान की राजधानी बाकू पर धावा बोला, अनेक लोग मारे गए।
1991 – सूडान सरकार ने इस्लामी कानून लागू किया।
1992 – पाकिस्तान के महान कप्तान इमरान खान ने फैसलाबाद में श्रीलंका के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
1993 - बिल क्लिंटन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार गहन।
  1996-:     1996 ईसवी को फ़िलिस्तीनियों ने मतदान करके पी एल ओ के नेता यासिर अरफ़ात को अपना नेता बनाया और ग़ज़्ज़ा पट्टी एवं पश्चिमी तट के क्षेत्रों में यासिर अरफ़ात की सरकार की स्थिति ठीक हो गयी। उन्हें 88 दशमलव 6 वोट मिले और फ़िलिस्तीन की प्रजातांत्रिक प्रक्रिया में चुने गये वे पहले फ़िलिस्तीनी नेता बन गये।
1999 - विक्टर जाँय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए, आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकड़कर विश्व रिकार्ड की स्थापना।
2000 - अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने 'पेले' को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2001 – अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में अले गोर के साथ कड़ी टक्कर के बाद राष्ट्रपति पद प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। अमरीका के इतिहास में यह सबसे ज़ोरदार चुनावी टक्कर थी।
 2001-:ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
 2001 ईसवी को फ़िलिपीन में ग्लोरिया आरोयो को देश की राष्ट्रपति के रुप में शपथ दिलायी गयी। यह क़दम उच्चतम न्यायालय के उस निर्णय के बाद उठाया गया जिसमें न्यायालय ने तत्कालीन राष्ट्रपति जोज़ेफ़ स्ट्राडा को सरकार चलाने के लिए अक्षम घोषित कर दिया।
                    ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।

2002: क्यूबा स्थित अमरीकी सैनिक अड्डे ग्वांतानामो बे की जेल में बंद कैदियों की तस्वीरें पहली बार सार्वजनिक हुई थीं और उनको लेकर काफ़ी विवाद हुआ था.
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
ग्वांतानामो बे की जेलों में बंद क़ैदियों की दास्तां बाद में सार्वजनिक हुई
बीस जनवरी के ही दिन साल 2002 में क्यूबा स्थित अमरीकी सैनिक अड्डे ग्वांतानामो बे की जेल में बंद कैंदियों की तस्वीरें पहली बार सार्वजनिक हुई थीं और उनको लेकर काफ़ी विवाद हुआ था.
उस समय उस जेल में कुल 144 क़ैदी रह रहे थे.
मानवाधिकार के लिए काम करने वाली संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा था कि ग्वांतानामो बे की जेलों में क़ैदियों को जो सुविधाएं दी जा रहीं हैं वे अमरीकी पैमाने से काफ़ी कम है और वहां लोगों के साथ ग़ैर-इंसानी बर्ताव हो रहा है.
ब्रिटेन की एक मानवाधिकार संस्था ने भी इसका विरोध किया था.
लेकिन अमरीका का कहना था कि सार्वजनिक हुई तस्वीरें सिर्फ़ ये दिखा रही हैं कि कैसे क़ैदियों को उन जेलों तक लाया गया था और आम दिनों में उन क़ैदियों के साथ बुरा व्यवहार नहीं होता है.

रेड क्रॉस ने मांग की थी कि उन क़ैदियों के साथ जेनेवा कनवेनश्न के अनुसार बर्ताव किया जाए लेकिन अमरीका ने इससे साफ़ इनकार करते हुए कहा था कि वे क़ैदी युद्धबंदी नहीं हैं बल्कि वे ग़ैर-क़ानूनी तौर पर लड़ाई कर रहे थे इसलिए उन्हें कोई भी का़नूनी मदद नहीं दी जाएगी.
                      ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
2002 - दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- 'भरोसे के लायक़ नहीं।'
2003 - अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
2005 - कांचीपुरम में एक और मठ के मैनेजर की लाश बरामद।
2006 - नासा ने प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।
2006 - भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007 - तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।
2007 - अफ़ग़ानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।
2008 -बॉलीवुड अभिनेता देवानंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़' प्रदान किया गया।
2008-:पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार ख़ान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।
2008 -उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट 1948 समाप्त।
2008-:भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के लौह एवं स्टील अनुसंथान एवं विकास केन्द्र को वर्ष 2008 का गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार के लिए चुना गया।
2008-:पाकिस्तान के सूबा-ए-सरहद प्रान्त के गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008-:यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2009 - नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2009 – बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
2010 - 'हरित राजस्थान अभियान' के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 व 12 अगस्त 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में सम्मिलित कर लिया गया।
2010 -::गुरुदत्त की फ़िल्मों 'चौदहवीं का चाँद', 'काग़ज़ के फूल' और 'साहब बीवी और ग़ुलाम' आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 1969 में शुरू हुए 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा 2010-: 'जापान एयरलांइस' ने खुद को दीवालिया घोषित किया।
2011-:भारत में 'मोबाइल पोर्टेबिलिटी' सेवाओं की शुरुआत हुई।
2013 – आॅस्ट्रिया ने जनमत संग्रह में सैन्य सेवा की अनिवार्यता को बनाए रखने के लिए मत दिया।
2017-:डोनाल्ड ट्रंफ ने ली अमेरिका के 45 वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ।

20 जनवरी को जन्मे व्यक्ति===---
1915 - ग़ुलाम इशाक़ ख़ान पाकिस्तान के राष्ट्रपति।
1920 - इतालवी फ़िल्म निर्देशक 'फ़ेडरिको फ़ेलिनी' का जन्म हुआ।
1926 - कुर्रतुलएन हैदर, भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार
1940 - कृष्णम राजू, भारतीय अभिनेता और राजनेता।
१९४४ - फ़रहाद मेहराद ईरानी संगीतकार
1945 -अजीत डोभाल, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।
1948 - रतन थियम, प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक।
1979 - मिलिन्द केशव,


20 जनवरी को हुए निधन===------
1779 - डेविड गैरिक- अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक।
1894- जर्मनी के आविष्कारक और संगीत विशेषज्ञ ओडल्फ़ साक्स का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उनका जन्म 1819 ईसवी में हुआ था। वे संगीत से संबंधित उपकरण और यंत्र बनाते थे। साथ ही संगीत का गहन अध्ययन भी करते थे। इसी कारण वे एक विख्यात संगीतकार बनकर उभरे।
1951 - ठक्कर बाप्पा - अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय थे।
1955 - हरविलास शारदा - भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे।
1959 – स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन
1988 - ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान- भारत रत्न सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी का निधन।इनका उपनाम सीमांत गांधी था।
2005 - परवीन बॉबी- भारतीय अभिनेत्री का निधन।
2010 - अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार (लव स्टोरी) 'एरिक सेगल' का निधन।

20 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव====----
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को प्रायः 20 जनवरी को ही शपथ दिलाई जाती.

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online