इतिहास के पन्नों में दर्ज 22 जनवरी की महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।

भारत एवं विश्व इतिहास में  22 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ ।

1517- तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1673- न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1760- वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1837- दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1905- रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे। रूस में अक्टूबर क्रांति की शुरुआत हुई।
1924- रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1963- देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1965: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ
1970- बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1972: इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे की अवधि के लिए नजरबंद किया गया.
1973: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिलाओं गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं.
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[
22 जनवरी 1973 को दिए अपने ऐतिहासिक फैसले में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी थी. हालांकि उसके बाद भी अमेरिकी समाज की राय इस पर बंटी रही.


रोए बनाम वेड मामले पर सुनवाई करते हुए अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय किया. कोर्ट ने कहा कि महिलाओं को संविधान से मिले निजता के अधिकार के तहत यह निर्णय लेने का हक है कि वे गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकें. केवल गर्भावस्था के अंतिम तीन महीनों में ऐसा नहीं कराया जा सकता.


इस विवादास्पद निर्णय के आने से अमेरिका में सदियों से चले आ रहे गर्भपात-विरोधी कानून पर सवाल उठा. समाज में महिलाएं बहुत समय से यह मांग करती आई थीं कि उन्हें उनके शरीर और उससे जुड़ी प्रजनन प्रक्रियाओं पर नियंत्रण मिले. इस मामले से पहले भी सुप्रीम कोर्ट में कई बार इन अधिकारों पर बहस हो चुकी थी. गर्भपात को कानूनी मान्यता देने का यह निर्णय बेहद भावनात्मक मामला था और इस पर लोगों की राय बंटी हुई थी. 1980 के दशक में इस बहस ने फिर से जोर पकड़ा.

रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों रोनाल्ड रीगन और जॉर्ज बुश ने अपने विशेषाधिकारों का इस्तेमाल कर एबोर्शन की फ्री प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए. 1986, 1989 और फिर 1992 में सुप्रीम कोर्ट कई मौकों पर अपने शुरुआती निर्णय की ही पुष्टि करता रहा. 1993 में सत्ता में आते ही डेमोक्रेट राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पहले के राष्ट्रपतियों के गर्भपात विरोधी कानूनों को पलट दिया.
                      ]]]]]]]]]]]]]]]]]]]।
1973: जॉर्डन एयरलाइंस का विमान नाइजीरिया मे दुर्घटनाग्रस्त, 176 यात्रियों की मौत हो गई.
=====)))1973 ईसवी को जार्डन विमान सेवा का बोइंग 707 विमान नाइजेरिया के कानो हवाई अडडे पर उतरते समय दुर्घनग्रस्त हो गया और उसमे सवार 176 लोग मारे गये यह विमान मक्के से हाजियों को लेकर लौट रहा था।((((=====

1980: सोवियत संघ ने सरकार-विरोधी परमाणु वैज्ञानिक को नज़रबंद किया।
======)))))
सोवियत संघ के अहम् सरकार-विरोधी आलोचकों में से एक, परमाणु वैज्ञानिक डॉक्टर आन्द्रेई सखारोव को, 22 जनवरी 1980 के दिन नज़रबंद किया गया.
वर्ष 1975 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सखारोव ने एक अमरीकी टेलिविज़न चैनल को दिए साक्षात्कार में अफ़गानिस्तान से सोवियत सेनाएं वापस बुलाने की मांग की थी.
उन्होंने सोवियत संघ के इस हमले के बाद अमरीकी राष्ट्रपति कार्टर के प्रतिबंध लगाने के फ़ैसले का और मॉस्को में उस वर्ष होने वाले ओलंपिक ख़ेलों के बहिष्कार का समर्थन भी किया था.
सखारोव और उनकी पत्नी को सोवियत संघ की ख़ुफ़िया सर्विस केजीबी ने मॉस्को से क़रीब 250 मील दूर गोर्की शहर में सात वर्षों तक नज़रबंद रखा.
वर्ष 1986 में तत्कालीन राष्ट्रपति मिख़ैल गोर्बाचोव ने उन्हें आज़ाद करने का फ़ैसला किया जिसके बाद वो लोकतंत्र के अभियान का प्रमुख चेहरा बने.
वर्ष 1989 में उनकी सोवियत संघ का नया संविधान लिखने में भी भूमिका रही. हालांकि उसी वर्ष दिसंबर महीने में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई.
(((((======
1981 - रोनाल्ड रीगन का सं.रा. अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1993- इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
1996 - कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
1999----::आज ही के दिन ओडिशा में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में उग्र भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई ईसाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को जिंदा जलाकर मार डाला था. भीड़ की अगुआई करने वाले दारा सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई थी साल.
========)))))
22 जनवरी 1999 को ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्रैहम स्टेंस और उनके बेटों 10 वर्षीय फिलिप और 6 वर्षीय टिमोथी को ओडिशा के क्योंझर जिले में दंगाई भीड़ ने जिंदा जला दिया था. वारदात वाली रात स्टेंस अपने दोनों बेटों के साथ क्योंझर जिले के मनोहरपुर गांव में थे और रात होने की वजह से कार में ही सो रहे थे. दारा सिंह के नेतृत्व में भीड़ ने स्टेंस की कार पर हमला करने के बाद आग लगा दी.
ईसाई मिशनरी की हत्या से दुनियाभर में चिंता जाहिर की गई. भारत ने ईसाइयों और अंतरराष्ट्रीय दबाव को देखते हुए न्यायिक आयोग का गठन किया. मामले की जांच कर रही सीबीआई ने दारा सिंह और 18 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए. सीबीआई को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब उसने ओडिशा के मयूरभंज जिले से 31 जनवरी 2000 को दारा सिंह को गिरफ्तार किया.
निचली अदालत ने दारा सिंह को मृत्युदंड और अन्य 12 दोषियों को उम्र कैद की सजा दी. हालांकि बाद में ओडिशा उच्च न्यायालय ने दारा सिंह की फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील कर दिया. जबकि एक अन्य अभियुक्त की सजा को बरकरार रखा. साथ ही अदालत ने अन्य लोगों को बरी कर दिया. ग्रैहम स्टेंस ओडिशा में पिछले तीस सालों से गरीब और कुष्ठ रोगियों की सेवा का काम कर रहे थे. उनपर दक्षिणपंथी यह आरोप लगाते रहते थे कि वह गरीबों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण करते हैं.
(((========
2002 - फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा, 2002-:अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
2006 - श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
2006- इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।
2009- फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। सरकार ने सार्वजनिक निजी 2009-: भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।
2015- उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
                      2017
1.आंध्र प्रदेश: हीराखंड एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 24 की मौत, 50 से ज्यादा घायल


ओडिशा (पीटीआई)। आंध्र प्रदेश के विजयानगरम में शनिवार देर रात जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस के इंजन सहित सात डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है ।
कुनेरु स्टेशन के पास हादसा
प्राप्त सूचना के अनसुार, यह ट्रेन शाम 3 बजे जगदलपुर से राजधानी भुवनेश्वर के लिए निकली थी और देर रात करीब 11:30 बजे ओडिशा के रायगढ़ से 35 किलोमीटर दूर विजयनगरम के कुनेरू स्टेशन के पास दुघटनाग्रस्त हो गई। इंजन के साथ लगेज वैन, दो सामान्य कोच, दो स्लीपर कोच, एक एसी थ्री कोच और एक सेकंड एसी कोच भी पटरी से उतर गए।'
राहत-बचाव कार्य जारी
रेलवे की रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, मेडिकल रिलीफ ट्रेन मौके पर भेज दी गई है। बचाव और इलाज के सभी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद 3 रिलीफ ट्रेन रायगढ़ा, संबलपुर और विशाखापट्टनम से रवाना हुई। यह घटना ओडिशा में रायगढ़ा से 30 किमी दूर आंध्रप्रदेश सीमा के पास हुई है।
उधर रेलवे के अतिरिक्त डीजी पीआर अनिल सक्सेना ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब 11:20 बजे हुआ। अभी हमारा ध्यान बचाव कार्यों पर है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस हादसे के कारण ट्रेन यातायात भी प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।
हादसे के बाद ट्रेन के 12 सुरक्षित डिब्बों को संभलपुर के रास्ते भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया। इसके अलावा कई ट्रनों के रूट में भी बदलाव किए गए हैं।

2. अखिलेश ने जारी किया एसपी का घोषणा पत्र, स्मार्ट फोन, प्रेशर कुकर जैसे लुभावने वादे शामिल



यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन फाइनल होने की खबर के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव की गैरमौजूदगी में जारी हुए इस घोषणापत्र में कई लोकलुभावन वादे अखिलेश ने प्रदेश की जनता से किए हैं। घोषणा पत्र में स्मार्ट फोन लेकर महिलाओं के लिए प्रेशर कुकर देने का वादा शामिल है। इसके अलावा अत्यंत गरीब लोगों को मुफ्त गेंहूं-चावल और एक करोड़ लोगों को 1000 रुपये की मासिक पेंशन देने की बात भी कही गई है।

3. मलेशिया मास्टर्स को जीत चैंपियन बनी सायना नेहवाल


भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने इस साल अपने पहले खिताब पर कब्जा जमाया है. सायना ने रविवार को मलेशिया मास्टर्स गोल्डन ग्रां प्री टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जीत हासिल की.
टूर्नामेंट की शीर्ष वरीया प्राप्त सायना ने महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 22-20, 22-20 सीधे सेटों से मात देकर खिताबी जीत हासिल की.
विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त सायना और 67वीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी का पहली बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की.

4. बीजेपी ने पंजाब में जारी किया घोषणा पत्र, कई सुविधाओं का किया वादा


पंजाब में अपने चुनावी अभियान को तेज करते हुए बीजेपी ने आज रविवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। बीजेपी की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि बीते 10 सालों में प्रदेश का बहुत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने अपने मेनिफेस्टो में सूबे की बेहतरी के मुद्दों को जगह दी है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली ने रविवार को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी करते हुए पंजाब में विकास की बात कहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक जुलाई से देश में जीएसटी लागू किया जाएगा। इसके बाद टैक्स चोरी बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अकाली राज्य में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत चुनाव लड़ेंगी।

5. BJP नेता ने 'रईस' शाहरुख को बताया बेईमान तो 'काबिल' रितिक को कहा देशभक्त


भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से शाहरुख खान पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'अब बारी देश की 'काबिल' जनता की है. जो 'काबिल' है, उसका हक कोई बेईमान 'रईस' न छीन पाए.
बता दें कि शाहरुख खान की 'रईस' और रितिक रोशन की 'काबिल' की 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है. अपने पोस्ट के माध्यम से विजयवर्गीय एक तरफ 'काबिल' की तरफदारी करते हुए दिख रहे हैं, तो दूसरी तरफ वो शाहरुख को 'बेईमान' भी कह रहे हैं. 'रईस' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी काम कर रही हैं, जिसे लेकर भी बवाल मच चुका है.

6. अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के विरोध में महिलाओं ने निकाला मार्च


महिला अधिकारों के समर्थन और अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में 10 लाख से भी अधिक लोगों ने पूरे अमेरिका और दुनियाभर में मार्च किया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस सदस्य, दिग्गज अभिनेत्रियां और असंख्य नागरिक आव्रजन, स्वास्थ्य सुविधा और कई अन्य मुद्दों पर ट्रंप के विरोध में शनिवार को आयोजित महिला मार्च में शामिल हुए।

कई महिलाओं ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सामने आई एक रिकॉर्डिग के प्रतीक के तौर पर गुलाबी रंग की हैट्स पहनी हुई थी, जिसमें ट्रंप ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की बात की थी।

7.यूपी में हुआ गठबंधन फाइनल, 105 सीटों पर कांग्रेस तो 298 पर लड़ेगी सपा



यूपी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर होने वाले सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सबकी नजर टिकी हुई है. शनिवार देर रात तक टिकट बंटवारे और को लेकर मीटिंगों का दौर जारी रहा. उम्मीद की जा रही है कि रविवार को स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकेगी. आपको बता दें कि कांग्रेस गठबंधन की खातिर जितनी सीटें मांग रही है सपा उतनी देना नहीं चाहती. इसके अलावा सपा ने कांग्रेस के कुछ सीटिंग विधायकों की सीट पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. जिस वजह से गठबंधन पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं.
कोशिश में लगा शीर्ष धड़ा
मनमाफिक सीटें न मिलने से मायूस कांग्रेस के शीर्ष धड़े ने अभी हार नहीं मानी है. गठबंधन की खातिर प्रियंका गांधी ने नई दिल्ली में शनिवार देर रात रामगोपाल से मुलाकात की. तो वहीं दूसरी ओर सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच भी बातचीत हुई. बैठकों में सीटों के बंटवारे पर एक बार फिर से चर्चा हुई है.

उम्मीद की जा रही है कि ताबड़तोड़ बैठकों के बाद गठबंधन का नया फॉर्मूला निकलकर आया है. अब कांग्रेस 105 सीटों पर मान गई है. पहले कांग्रेस कम से कम 120 सीटें अपने लिए मांग रही थी लेकिन सपा 100 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं थी. अब उम्मीद की जा रही है कि रविवार को गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो सकता है जिसमें कांग्रेस 105 सीटों पर राज़ी होगी.

8. अमर सिंह बोले, मेरी हत्या करा सकते हैं रामगोपाल यादव
 समाजवादी पार्टी में अखिलेश की बादशाहत कायम होने के बाद पार्टी से बाहर निकाले गए अमर सिंह ने अपनी जान का खतरा बताया है। अमर सिंह ने रामगोपाल यादव पर आरोप लगाया है कि वह उनकी हत्या करा सकते हैं।

एसपी से निष्कासित नेता ने कहा कि वह रामगोपाल के टारगेट पर हैं और रामगोपाल खुलेआम उनकी हत्या की धमकी दे रहे हैं कि मैं यूपी से सुरक्षित वापस नहीं जाउंगा

9.इंडिया ने जीता PAYTM वनडे सीरीज।
इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने वनडे क्रिकेट में आज अपने 130 वें मैच में 150 विकेट पूरे कर लिए। जडेजा ने अपना वनडे डेब्यू साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। 150वें विकेट के रूप में सैम बिलिंग्स का शिकार किया।
 लेकिन उन्हें पहला विकेट अपने चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिला था। उन्होंने वनडे में अपना पहला शिकार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग को बनाया था। तबसे वह सभी फॉर्मेटों में भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं।
 उन्होंने अपनी गेंदबाजी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।
इस मैच में उन्होंने 36 रन देकर 5 विकेट लिए थे। जडेजा अब तक वनडे में सिर्फ एक बार ही पांच विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। साल 2014 के बाद से जडेजा की यह पहली होम सीरीज है। अब तक अपने वनडे करियर में जडेजा डेरेन सैमी, जॉनी बेयरेस्टो, महेला जयवर्धने और जो रूट के लिए खासे खतरनाक साबित हुए हैं। वह सैमी का विकेट पांच बार ले चुके हैं। वहीं बेयरेस्टो का विकेट चार बार ले चुके हैं।
अन्य बल्लेबाजों महेला जयवर्धने और जो रूट का वह 3-3 बार विकेट ले चुके हैं। जडेजा का 150वां विकेट इंग्लैंड के खिलाफ उनका 23वां विकेट है। लेकिन उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक 26 विकेट लिए हैं। गेंदबाजी के हिसाब से उनका बेहतरीन साल 2012 रहा था। इस दौरान उन्होंने 22 विकेट लिए थे। 150 विकेट लेने वाले जडेजा 12वें भारतीय बन गए हैं और विश्व के 68वें गेंदबाज बन गए हैं। गेंदबाजी के अलावा जडेजा ने 1,878 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह 1,500 रन और 150 वनडे विकेट लेने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं। उनके पहले ये कारनामा कपिल देव, मनोज प्रभाकर, सचिन तेंदुलकर और इरफान पठान कर चुके हैं।
19 जनवरी का इतिहास
22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति=====--
1531---:::1531 ईसवी को ब्रिटेन के गणितज्ञ और दार्शनिक फ़्रांसीस बेकन का जन्म हुआ। आरंभ में वे राजनीति में चले गये और धूस लेने के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा। जेल में बिताए गये समय के दौरान उनकी प्रतिभा उभर कर सामने आयी और उन्होंने योरोप में दर्शन शास्र एवं विज्ञान के नवीनीकरण में विशेष भूमिका निभाई। बेकन ने कई लाभदायक पुस्तकें लिखीं।
1775---:  1775 ईसवी को फ़्रांस के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ आन्द्रे मेरी ऐम्पेयर का जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही गणित से लगाव था अत: उन्होंने इस विष्य का गहन अध्ययन किया।वे पेरिस के पॉलिटेक्निक विश्व विद्यालय में प्रोफ़ेसर भी रहे और बहुत से महत्वपूर्ण आविष्कार किये। उन्होंने इलोक्ट्रोनिक टेलीग्राफ़ बनाया और विद्युत की गति की तीव्रता का पता लगाया और उसे मापने के लिए एक यंत्र बनाया। सन 1836 ईसवी में ऐम्पर का निधन हुआ।
1788-;1788 ईसवी को जार्ज गोईन बायरन नामक ब्रिटिश कवि का जन्म हुआ। उनका जीवन उतार चढ़ाव से भरा हुआ तथा उनका व्यक्तित्व विवादास्पद रहा। उन्होंने युवावस्था से शेर लिखना आरंभ किया। उनके पहले पद्य संकलन का नाम खाली समय है। बायरन ने योरोप और एशियाई देशों की यात्रा की और अंतत: सन 1824 ईसवी में यूनान और उसमानी शासन के युद्ध के दौरान यूनान की ओर से लड़ते हुए वे मारे गये।
1892 - ठाकुर रोशन सिंह - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
1922-लिओनेल बरिज़ोला, ब्राजीली राजनीतिज्ञ (मृ. 2004)
हावर्ड Moss, अमेरिकी कवि, नाटककार और आलोचक (मृ. 1987)।
1934 - विजय आनन्द (मृत्यु 2004)।
1976 - टी. एम. कृष्णा - कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।
1972 - नम्रता शिरोडकर, भारतीय अभिनेत्री।
1977 - तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता
1909 - यू. थांट - बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।
17 जनवरी का इतिहास यहाँ देखें ।
22 जनवरी को हुए निधन===-------
1666 - शाहजहाँ, भारत के मुग़ल  सम्राट।
=======)))
 22 जनवरी 1666 मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ था । शाह जहाँ  5 पांचवे मुग़ल शहंशाह था। शाह जहाँ अपनी न्यायप्रियता और वैभवविलास के कारण अपने काल में बड़े लोकप्रिय रहे। किन्तु इतिहास में उनका नाम केवल इस कारण नहीं लिया जाता। शाहजहाँ का नाम एक ऐसे आशिक के तौर पर लिया जाता है जिसने अपनी बेग़म मुमताज़ महल के लिये विश्व की सबसे ख़ूबसूरत इमारत ताज महल बनाने का यत्न किया।

1606 ई. में शाहज़ादा ख़ुर्रम को 8000 जात एवं 5000 सवार का मनसब प्राप्त हुआ। 1612  में ख़ुर्रम का विवाह आसफ़ ख़ाँ की पुत्री आरज़ुमन्द बानों बेगम और बाद में मुमताज़ से हुआ, जिसे शाहजहाँ ने ‘मलिका-ए-जमानी’ की उपाधि प्रदान की। 1631  में प्रसव पीड़ा के कारण उसकी मृत्यु हो गई। आगरा में उसके शव को दफ़ना कर उसकी याद में संसार प्रसिद्ध ताजमहल का निर्माण किया गया। शाहजहाँ की प्रारम्भिक सफलता के रूप में 1614 ई. में उसके नेतृत्व में मेवाड़ विजय को माना जाता है। 1616 ई. में शाहजहाँ द्वारा दक्षिण के अभियान में सफलता प्राप्त करने पर उसे 1617 ई. में जहाँगीर ने ‘शाहजहाँ’ की उपाधि प्रदान की थी।

शाहजहाँ 8 वर्ष तक आगरा के क़िले के शाहबुर्ज में क़ैद रहा। उसका अंतिम समय बड़े दु:ख और मानसिक क्लेश में बीता था। उस समय उसकी प्रिय पुत्री जहाँआरा उसकी सेवा के लिए साथ रही थी। शाहजहाँ ने उन वर्षों को अपने वैभवपूर्ण जीवन का स्मरण करते और ताजमहल को अश्रुपूरित नेत्रों से देखते हुए बिताये थे। अंत में जनवरी, सन् 1666 में उसका देहांत हो गया। उस समय उसकी आयु 74 वर्ष की थी। उसे उसकी प्रिय बेगम के पार्श्व में ताजमहल में ही दफ़नाया गया था।
(((((=======
1901- इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन हुआ।
===)))) 1901 ईसवी को ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन 1819 ईसवी में लंदन में जन्मी थीं और 18 वर्ष की आयु में विलियम चतुर्थ के स्थान पर उन्होंने सत्ता संभाली। 64 वर्ष तक ब्रिटेन की सत्ता उनके पास रही। रानी विक्टोरिया के शासन काल में ब्रिटेन के अधीन क्षेत्रों में जनता का दमन बहुत तेज़ हो गया। रानी विक्टोरिया की मृत्यु के बाद से ब्रिटिश साम्राज्य की शक्ति क्षीण होने लगी। उनके बाद उनके पुत्र एडवर्ड सप्तम ने सत्ता संभाली।
 (((====
1922-; पोप बेनेडिक्ट 15 (ज. 1854)।
1922-:फ़्रेडरिक बेजर, डेनमार्की राजनितिज्ञ और शांतिवादी, नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता (ज. 1837)
1959 - एलिज़ाबेथ मूर - भूतपूर्व अमरीकी महिला टेनिस खिलाड़ी
2008 - हीथ लैजर - अंग्रेजी फिल्मों के एक अभिनेता।
2014 - ए. नागेश्वर राव - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।
18 जनवरी का इतिहास

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online