दिव्या विजय की कुछ कविताएँ


युवा लेखिका दिव्या विजय कविताएँ भी लिखती हैं. उनकी कुछ छोटी छोटी कविताएँ- मॉडरेटर 
===============================================================

अक्सर जब मुझे
रात में नींद नहीं आती
तो उसकी वजह
अब तुम नहीं होते
******

तुम मेरे कोई नहीं
तुमने मात्र एक बार कहा था
कि तुम मेरे कुछ होते हो
उस एक बार को
मैंने भुला दिया है
*******

मैं सात साल की थी
जब मुझे पहली बार मालूम हुआ
अकेलापन किसे कहते हैं
हम तब से चिरसाथी हैं
******

अब मुझे उन स्त्रियों से
कोई सरोकार नहीं
जिनमें तुम रुचि लेते हो
*******

मैं चुप रहती हूँ
कोई वजह नहीं
कुछ कहने की भी
कोई वजह नहीं
*****

तुमने मुझे भोगा एक रोज़
अगली दफ़ा कहा
प्रेम से बढ़कर
काम बहुत हैं
******

मैं सम्पूर्ण जड़ नहीं हूँ
मैं चेतन भी नहीं हूँ
उतनी चेतना शेष मुझमें
लकड़ी के तने में जितनी होती है

******

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online