12th भौतिकी का प्रैक्टिस सेट (दिर्घउत्तरिये)

 1. स्थिरवैद्युत्की
1.वान डे ग्राफ जनित्र का सिद्धांत बनावट एवं क्रिया की व्याख्या करें |
2.एक समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता का व्यंजक व्युत्पन्न करें | यदि एक युगिमत परावैधुत माध्यम बीच में डाल दिया जाता है तो धारिता पर क्या असर होगा ?
3.वैधुत फलक्स की परिभाषा करें | गास प्रमेय बतावें तथा प्रमाणित करें और निकालें |
(a)किसी आवेशित गोलिय चालक के कार विधुतीय क्षेत्र |
(b)आवेशित समतल चादर के कारण विधुतीय क्षेत्र |
(c)आवेशित चालक प्लेट के कारण विधुतीय क्षेत्र |
(d)आवेशित सीधे तार के कारण विधुतीय क्षेत्र |
4.विधुतीय क्षेत्र तथा विधुतीय विभव को परिभाषित करें तथा किसी विधुतीय दिव्ध्रुव के कारण अक्षीय और निरक्षीय सिथती में विधुतीय क्षेत्र तथा विधुतीय विभव को निकालें |
12 भौतिकी प्रैक्टिस दिर्घउत्तरिये






      2. धारावैद्युत 
1.किरखोफ के नियमों को लिखें | व्हीट स्टोन सेतु के संतुलन की सिथ्ती प्राप्त करें |
2.ओम के नियम को लिखें तथा सत्यापित करें |
3.एक विभवमापी का रेखा चित्र द्रारा कार्य सिद्धांत बतायें तथा
(a)दो सेलो के विधुत वाहक बलों की तुलना करें |
(b)किसी सेल का आंतरिक प्रतिरोध निकाल
4.मीटर ब्रिज का रेखा चित्र द्रारा कार्य सिद्धांत बतायें
    3.विद्युत् धारा का चुम्बकीये प्रभाव एवं चुम्बकत्व
1.साइक्लोट्रान की बनावट ,सिद्धांत एवं कार्य विधि का सचित्र वर्णन करें |
2.बायो-सावर नियम की व्याख्या करें |धारावाही वूताकार कुंडली के अक्ष पर (केन्द्र पर)चुम्बकीय प्रेरण क्षेत्र निकालें |
3.अनुचुम्बकीय,चुम्बकीय एवं लौहचुम्बकीय पदार्थो में अंतर स्पस्ट करें |
4.एक चल कुंडली गैल्वेनोमीटर की क्रियाविधि का वर्णन करें | इसकी धारा सुग्राहिता एवं विभव सुग्राहिता की विवेचना करें |
5.(a)पार्थिव चुम्बकत्व(EARTH MAGNETISM )का संक्षेप में वर्णन करें |
(b)चुम्बकत्व के आधुनिक ( परमाणिव )सिद्धांत पर प्रकाश डालें |
6.एमिपयर के परीपथिय नियम को बतावें |तथा अनंत लम्बाई के तार से कुछ दुरी पर चुम्बकीय प्रेरण का व्यंजक प्राप्त करें |
7.किसी छड़ चुम्बक ( चुम्बकीय दिव्ध्रुव )के कारण अक्षीय और निरक्षीय सिथति में चुम्बकीय क्षेत्र निकालें |
  4. विद्युत् चुम्बकीये प्रेरण एवं प्रत्यावर्ती धारा
1.प्रत्यावर्ती धारा ,इसका शिखर मान,मध्यमान एवं वर्गमाध्य मूल मान को परिभाषित करें तथा इनके बीच सम्बन्ध स्थापित करें |
2.फेजर डायग्राम से L C R परिपथ को समझावें |
3.(a)Ac जेनरेटर के बनावट एवं क्रियाविधि का वर्णन करें |
(b)ट्रांसफर्मर के बनावट एवं क्रियाविधि का वर्णन करें |
4.वैधुत चुम्बकीय प्रेरण क्या हैं ? इससे सम्बन्धित फैराडे के प्रयोग एवं नियम  बतावें |
5.(a)स्वप्रेरण एवं अन्योन्य प्रेरण से क्या समझतें हैं ?
(b)क्या लेंज का नियम ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत का पोषण करता है ? व्याख्या करें |  
  5. विद्युतचुम्बकिये तरंगे
1.विस्थापन धारा से क्या समझते हैं ?मैक्सवेल एम्पियर के नियम को इसके पद में कैसे व्यक्त करेंगे ?
2.विधुत चुम्बकीय तरंगे क्या हैं ?इनके गुणों पर प्रकाश डालें |विधुत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम क्या हैं ?
   6.प्रकाशकी
1.द्दृष्टि दोष कौन -कौन से है ? उनके उपचार लेंसों द्रोरा कैसे किया जाता हैं ?
2. एक खगोलीय दूरबीनअथवा संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का क्रिया सिद्धांत का वर्णन करे और इसकी आवर्धन क्षमता का वेअंजक प्राप्त करे |
   जरूर पढ़े -  12th भौतिकी का प्रैक्टिस सेट (लघुउत्तरिये)
3. व्यतिकरण को पारिभाषित करे | यंग के दिव्घिद्र प्रयोग में फ्रिंज की चौड़ाई का वेअंजक प्राप्त करें |
4. लेंस मेकर सूत्र स्थापित करे |
  $\frac{1}{f}=(\mu -1)(\frac{1}{{{R}_{1}}}-\frac{1}{{{R}_{2}}})$
5. किसी प्रिज्म के लिए दिखाए की अपवर्तानाक |
 $\mu =\frac{\sin ({}^{A+{{\delta }_{m}}}/{}_{2})}{\sin ({}^{A}/{}_{2})}$
6.एक गोलीय सतह पर अपवर्तन के लिए दिखाये की |

  $\frac{{{\mu }_{2}}}{v}-\frac{{{\mu }_{1}}}{u}=\frac{{{\mu }_{2}}-{{\mu }_{1}}}{R}$
7.हाइगेन के सिद्धांत को बताइये | तथा परावर्तन एवं अपवर्तन के नियम को स्थापित करे |
8.(a)प्रकाश के विवर्तन से क्या समझते हैं ?
(b)वृतीय दारक से विवर्तन के पश्चात प्रथम अदीप्त वलय की कोणीय सिथति का व्यंजक लिखें |
(c)रेले का विभेदन कसौटी लिखें |
9.समतुल्य लेंस से आप क्या समझते है ? f1 तथा f2 फोकस दुरी पर दो लेंसो के संमतुल्य लेंस का फोकस दूरी निकालें |
10.नोट लिखें :-(a)सरल सूक्ष्मदर्शी / संयुक्त सूक्ष्मदर्शी |
    (b)परावर्ती / अपवर्ति दूरबीन
 7.पदार्थ एवं विकिरण कि द्वैत प्रकृति
1.डीब्राग्ली तरंग से क्या समझते हैं ?डेविसन तथा जर्मर के प्रयोग का वर्णन करते हुए इलेक्ट्रॉन के डीब्राग्ली तरंगो का असितत्व स्थापित करें |
2.प्रकाश विधुत प्रभाव क्या हैं ?क्वांटम सिद्धांत के दारा (अथवा आइंस्टीम के दारा) इसकी व्याख्या कैसे की गई हैं ?
     8.परमाणु एवं नाभिक
1.नाभिकीय संयत्र के सिद्धांत एवं बनावट का वर्णन करें |
2.रदरफोर्ड का -प्रकीर्णन प्रयोग क्या हैं ?रदरफोर्ड का परमाणु माडल बतावें |
3.रेडियो सक्रियता से क्या समझते हैं ? ∝,β एवं Ƴ-किरणों के गुणों को लिखें | अर्द्ध जीवन काल को और औसत जीवन काल को बतावें |
4.हाइड्रोजन समान  परमाणुओं के स्पेक्ट्रा की व्याख्या बोर के सिद्धांत से कीजिय | nth कक्षा में घुमने वाले इलेक्ट्रान के वेग ऊर्जा एवं कक्षा त्रिज्या का व्यंजक निकले |
5. बोर के परमाणु संरंचना के अभिगृहीत को समझावे तथा n वी कक्षा में घुमने वाले इलेक्ट्रान के ऊर्जा के ऋनातमक होने का अभिप्राय स्पस्ट करें|
   9.यांत्रिक युक्तियां
1.लाँजिक गेट से आप क्या समझते है ?सत्यता सारणी को सहायता से AND,OR,NOT,NOR,NAND गेट की विवेचना करें |
2.ठोसों में ऊर्जापट्टी क्या हैं ?किस प्रकार ऊर्जापट्टी के सिद्धंत पर अर्द्ध्चालक,कुचालक और चालक को वर्गीकृत किया गया हैं ?
3.व्याख्या करें :-(a)जेनर डायोड तथा वोल्टेज नियंत्रक के रूप इसका उपयोग |
(a)P-type and n-type अर्द्धचालक एवं forward bias and reverse bias .
(c)P-n-p and n-p-n transistor .
4.P-n जंक्शन क्या हैं ?इसका उपयोग दिष्ट कारी के रूप में कैसे किया जाता है ?जंक्सन ट्रांजिस्टर की विशेषताओं पर प्रकाश डालें |
5.दोलित्र क्या हैं ?दोलित्र ट्रांजिस्टर के उपयोग के सिद्धांत और क्रिया को बतावें |
   10.संचार पद्धतियां
1.आयाम माडूलेशन क्या ? इसकी व्याख्या करे |
2. संचार के साधनों का संक्षिप्त परिचय दे|
3. नोट लिखें :-(a)FAX      (b)WWW        (c)E-Commerce           (d)Remote Sensing     (e)Analogue and digital signal       (f)MODEM (g)MODULATION and DEMODULATION (h)Antenna       (i)Signal  (j)Band width       (k)Chat             (l)E-mail  (m)Amplitude modulation index  

                        

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online