जोर- शोर से भव्यता के साथ लव-कुश जयंती समारोह मनाने की तैयारी में लगा कुशवाहा संघ ।

शुक्रवार 04 अगस्त 2017

गिरिडीह(हरिॐ)-:गिरिडीह जिला के कुशवाहा संघ इन दिनों लव-कुश जयंती समारोह मनाने को लेकर पूर्ण रूप से कार्यक्रम के रूप रेखा सहित पूरे तैयारी में जुट गयी है।कुशवाहा संघ ने अपने बैठकों में इस समारोह को गिरिडीह के सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास में मनाने का निर्णय लिया है।लव कुछ जयंती के अवसर पर कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा हैं ।पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी लव-कुश जयंती के अवसर पर  यह कार्यक्रम  विक्रम संवत् तिथि के अनुसार  श्रावण मास के पूर्णिमा को तय किया है।वहीं ग्रेगियन कैलेंडर की बात करें तो अगामी सोमवार, 07 अगस्त को तय समय 10 बजे पूर्वाह्न से रखा गया है।
          कार्यक्रम में हवन् पूजन, झंडोतोलन, उद्घाटन, स्वागतगान, संबोधन, मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह, भोजन और इन सब कार्यक्रमों के तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
                संघ ने अपने अधीनस्थ ग्राम इकाइयों में निर्वाचित सदस्यों को इस कार्यक्रम की जानकारी जन जन तक व्यापक रूप से पहुँचाने का दिशा निर्देश जारी किया है।कुशवाहा संघ गिरिडीह के सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी कार्यक्रम को लेकर तत्परता के साथ अपने अपने कार्यों में लगे हुए  हैं।
    इस अवसर पर मुख्य रूप से कुशवाहा समाज के कई बुद्धिजीवियों का जो विभिन्न क्षेत्रों में विशेष पदों पर वर्तमान में पदिष्ठित है या रह चुके है।उनका आगमन होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होने वाले अतिथि आगंतुक सज्जनों के साथ दहेज प्रथा वा कुशवाहा समाज में उत्पन्न अन्य गंभीर सामाजिक कुरीतियों पर अपना वक्तव्य लोगों के सामने रख सकते है।इसके अलावे जिले के सभी प्रखंड़ो से कुशवाहा समुदाय के सम्मानित गणमान्य लोगों के साथ बहुसंख्य रूप में आम जनों के उपस्थित होने की भी उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online