दुनिया के खूबसूरत अंडर वॉटर होटल एवं रिज़ॉर्ट

समुद्र के अंदर होटल की कल्पना किसी अजूबे से कम नहीं है परंतु दुनिया के कुछ देशों ने पानी के अंदर होटल बना कर इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना पेश किया है।

द शिमाओं वंडरलैंड, चीन

यह होटल चीन के तियान्मेंशन पहाड़ियों के बीच बनाया जा रहा है। यह मानव निर्मित भूमिगत होटल है। 19 मंज़िला इस होटल में 380 कमरों का निर्माण किया जा रहा है। इस होटल के दो मंजिलों का निर्माण पानी के अंदर किया गया है। इसे ब्रिटेन के डिजाइनिंग फार्म एटकिंस ने डिजाइन किया है। इस होटल में एक अंडर वाटर रेस्टुरेंट का भी निर्माण किया जा रहा है। होटल के बाहर मानव निर्मित जलप्रपात एवं एक बड़ी झील का भी निर्माण किया गया है। पहाड़ों के बीच मौजूद होने के कारण इसे गुफा होटल भी कहा जाता है। यह शंघाई शहर से 30 मील की दूरी में स्थित है।
क्रिसेंट हाइड्रोपोलिस, दुबई

दुबई का क्रिसेंट हाइड्रोपोलिस दुनिया के मशहूर अंडर वाटर होटल्स में से एक है। यह पूरा होटल काँच से बनाया गया है। कमरें,मीटिंग हॉल,डाइनिंग टेबल आदि क्षेत्रों का निर्माण पूरी तरह काँच से किया गया है अतः आप इस होटल के कमरों से ही समुन्द्र का नजारा देख सकते हैं। इस होटल में कुल 230 आलीशान कमरें हैं जिनमे ज्यादातर शाही परिवार या फिर बड़े-बड़े शख्शियत ही ठहरते हैं।

हुवाफेन फुशी, मालदीव

इस अंडर वॉटर होटल को जितनी खूबशूरती से पानी के अंदर बनाया गया है, पानी के बाहर का हिस्सा भी उतनी ही खूबशूरती से सजाया गया है। खास बात यह है की इस होटल में पानी के अंदर ही इंडोर स्टेडियम से लेकर स्पा तक सभी तरह के सुविधाएं मौजूद है।

ज्यूल्स अंडर-सी लॉज, फ्लॉरिडा

ज्यूल्स अंडर-सी लॉज समुद्री जीवन के शौकिनों की पसंदीदा जगह है। होटल का नाम मशहूर लेखक ज्यूल्स के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने समुद्री जीवन पर काफी कुछ लिखा है। इस होटल का निर्माण 1970 की शुरुआत में हुआ था। यह पानी में 20 फुट अंदर बना है। यह दुनिया का पहला अंडर वाटर होटल है।

पोजेडोन अंडरवाटर रिजोर्ट, फिजी

वैसे तो फिजी एक छोटा सा आइलैंड है परंतु यहाँ की प्रकृतिक सुंदरता काफी मशहूर है। इसी कारण से काफी संख्या में पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं। यहाँ मौजूद पोजेडोन अंडरवाटर रिज़ॉर्ट पर्यटकों का पसंदीदा जगह है। यह होटल पाँच हजार एकड़ के इलाके में पानी से घिरा है। इस होटल में रुकने का खर्च बहुत ज्यादा है। यहाँ भी अपने कमरों से ही समुद्री जीवों को देखा जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online