तीन महीने दौड़ने के फायदे अनेक

स्वस्थ शरीर ही सब सुखो की खान है और स्वस्थ रहने के लिए आजकल लोग बहुत मेहनत  करते है चाहे जिम में घंटो पसीने बहाना हो या फिर योग या अन्य एक्सरसाइज करके| सभी चाहते है वो छरहरे दिखे| पर आप रोज तीन मिनट दौड़कर, साइकिल चलाकर या फिर रस्सी कूद कर भी मोटापे,टाइप २ डॉयबिटीज़, हृदयरोग, स्ट्रोक और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा घटा सकते है।

वैसे तो दौड़ने के काफी फायदे होते हैं पर यह एक ऐसा व्यायाम है जोकि सबसे बेहतर है और इसमें कुछ खर्चा भी नहीं होता है।

दौड़ने से आप हमेशा स्वस्थ रहतें हैं और खुश भी जोकि आजकल बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है और भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर कोई चाहता है की खुश और स्वस्थ रहे।

मोटापा और शुगर एक ऐसी बीमारी है जोकि धीरे धीरे और बिमारियों को पैदा कर देता है और दौड़ना एक ऐसा व्यायाम है जोकि शरीर की फालतू चर्बी को जल्दी जल्दी ख़त्म कर देती है।

अगर सुबह  सुबह दौड़ लगायी जाये तू इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है और अगर आप सुबह जल्दी नहीं उठ सकते हैं तो शाम को भी दौड़ लगा सकते हैं और दूसरों को भी इसके फायदे बता सकते हैं।

अगर आप थोड़ा सा ध्यान खाने पर लगाएं और उसके साथ दौड़ लगायें तो यहाँ तय है की मात्रा तीन महीनों में ही आपके शरीर बिलकुल स्वस्थ हो जायेगा और आप छरहरे हो जायेंगे।

दौड़ने के लाभ मानसिक भी होते हैं क्योंकि स्वस्थ शरीर ही सब कुछ ठीक कर देता है जिसका असर हमारे मस्तिष्क पर बिलकुल साफ़ साफ़ पड़ता है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online