धवल कुलकर्णी बायोग्राफी

धवल कुलकर्णी बायोग्राफी 


Dhawal Kulkarni – धवल कुलकर्णी एक भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेटर है। वे दाए हात के मध्यगति के तेज गेंदबाज और दाए हात के निचले क्रम के बल्लेबाज है। क्रिकेट में वे मुंबई की तरफ से और आईपीएल में भी धवल कुलकर्णी मुंबई इंडियन की तरफ से खेलते है।


धवल कुलकर्णी – Dhawal Kulkarni

धवल सुनील कुलकर्णी का जन्म 10 दिसम्बर 1988 को महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में हुआ। VIII कक्षा तक IES न्यू इंग्लिश स्कूल (बांद्रा) में उन्होंने पढाई पूरी की। इसके बाद वे IES VN सुले गुरूजी (दादर) में दाखिल हुए।

धवल कुलकर्णी क्रिकेट करियर – Dhawal Kulkarni cricket careers

2012-13 की रणजी ट्रॉफी में मुंबई को 40 वी बार रणजी चैंपियन बनाने वाले मुख्य चेहरों में से वे एक थे। सेमी फाइनल की पहली पारी में नाबाद 20 रन बनाने के बाद उन्होंने 33 रन देकर 5 विकेट भी चटकाए। इसके बाद पहले फाइनलिस्ट सौराष्ट्र के खिलाफ 24 रन देकर 4 विकेट और 32 रन देकर 5 विकेट लिए और दोनों पारियों में सौराष्ट्र की टीम 148 और 82 रनों पर ही सिमट गयी और इससे फाइनल में मुंबई 125 रनों से जीत गयी।
परिणामस्वरूप उनका नाम इंडिया A के क्रिकेट स्क्वाड में भी शामिल किया गया। इसके बाद उनकी नियुक्ति 2014 की क्वैडरंगुलर सीरीज के लिए की गयी, जहाँ भारत को कप जीताने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
2009 में भारत के न्यूज़ीलैण्ड दौरे पर उन्होंने टेस्ट टीम स्क्वाड में शामिल तो किया गया था लेकिन वहा भी वे डेब्यू नही कर पाए। 2014 में क्वैडरंगुलर सीरीज की सफलता के बाद उनकी नियुक्ति इंग्लैंड दौरे के एकदिवसीय स्क्वाड में की गयी।
सितम्बर 2014 को एड्गबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे एकदिवसीय मैच में उन्होंने डेब्यू किया। इसके बाद 20 जून 2016 को हरारे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे टी20 मैच में भी उन्होंने डेब्यू किया।

धवल कुलकर्णी की कुछ रोचक बाते – Dhawal Kulkarni interesting facts

  • अपने पहले रणजी सीजन में उन्होंने 42 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज भी कहलाए गये।
  • उनके प्रदर्शन से खुश होकर ही चयनकर्ताओ ने उन्हें अंडर-19 की राष्ट्रिय टीम में शामिल किया। इस प्रकार 2007 में श्री लंका के खिलाफ उन्होंने अंडर-19 में डेब्यू किया।
  • आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, 2009 में उनका चयन विदेशी जमीन पर खेले जा रहे न्यूजीलैंड दौरे पर भी किया गया। लेकिन खेले गये तीनो टेस्ट मैचों में प्लेयिंग XI में जगह बनाने में वे असफल रहे। अब तक उन्होंने अधिकारिक रूप से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नही किया था।
  • धवल कुलकर्णी का चेहरा तब पहली बार सामने आया जब विजय मर्चेंट ट्रॉफी में वे अंडर-17 टीमों में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
  • आईपीएल में छः सालो तक कुलकर्णी मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेले और फिर 2014 में वे राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले। 2016 में उन्हें आईपीएल की नयी फ्रैंचाइज़ी – गुजरात लायंस ने ख़रीदा था।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online