भक्षक भीड़ बुद्धिजीवियों के पहल पर बना रक्षक।

पोस्टर फाडे जाने के बाद उग्र सदस्यों को बुद्धिजीवियों ने रोका।

शनिवार 09 दिसम्बर 20017
धनवार(नावागढ़ चट्टी)हरि ॐ-:धनवार प्रखंड़ के नावागढ़ चट्टी चौक पर गैर संप्रदाय सदस्य ... द्वारा धर्म अवहेलना कर असामाजिकता का परिचय देते हुए। आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का कार्य देखने को मिला । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नावागढ़ चट्टी चौक पर कोड़रमा जिला के मरकच्चो प्रखंड़ अंतर्गत डुमरडीहा से यज्ञ से संबंधित धर्म प्रचारक सह धन संग्रहक गाड़ी आकर खड़ी थी। गाड़ी के साथ आए प्रचारक दुकान वा घरों से राशि वा सामग्री संग्रहित कर रहे थे। कुछ होटल में नास्ता करने बैठे थे।इस बीच गैर धर्मावलंबी नवयुवक जो मरकच्चो का बताया जा रहा ने प्रचार गाड़ी में लगे बैनर को झटके में फाड़  दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने चल रहे भजन को भी आनन फानन में बंद कर दिया। इतना करने के बाद भागने का प्रयास करता. इससे पहले भीड़- भाड़े वाले इस चौक के भीड़ ने उसके मनसूबों पर पानी फेर दिया। तुरंत चारों ओर  से लोगों के गोल घेरे के गिरफ्त में आ गया।तरह तरह के सवालों और बातों से उसे लोगों के घेरे ने अपने अंदर समा लिया। चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया।तरह- तरह की बातें होने लगी। प्रचारक गाड़ी के अन्य सदस्य गाड़ी के पास झमेले को देख फौरन गाड़ी की तरफ भागे। माजरा समझते देर ना लगी, तरह तरह की बातें और प्रश्न आरोपी युवक से पूछी जाने लगी। इस दौरान उग्र सदस्यों को अपने मनसूबों को सफल करने से भीड़ रोकने का अटूट प्रयास करती दिखी। कई तरह के सवालों का आरोपी ने अपने उत्तर में सिर्फ एक रट लगाएँ रखा। गलती हो गयी आगे से ऐसा नहीं होगा। इस दौरान आरोपी युवक को हाथापाई का भी थोड़ा बहुत शिकार होना पड़ा। अंततः कुछ बुद्धिजीवी ग्रामीणों के जुटान होने पर उग्र सदस्यों को हाथापाई और अन्य शरारति कार्यों  से रोका गया। पुलिस प्रशासन को फौरन मामले की जानकारी दी गयी वा हालात से सूचित किया गया। जब तक प्रशासन पहुँचती और आरोपी को सुपूर्द किया जाता यथासंभव बुद्धिजीवियों  ने उग्र भीड़ को अपना रूप और फैसला देने से रोके रखने का कार्य किया ।
               देर शाम तक इलाके में सोशल मीडिया वा अन्य माध्यमों से इसकी खबर फैल चुकी थी। जहाँ कुछ लोग युवक के शराब पिएँ होने की बात कर रहे थे। वहीं कई सदस्य अर्धविक्षिप्त बता रहा था। खैर जो कुछ भी समय रहते प्रशासन को सूचित और भीड़ को फैसला देने से रोके रखकर ग्रामीणों ने मिशाल पेश की।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online