वायरल फोटो : क्या आप बता सकते हैं, फर्श पर बैठी युवती की इस तस्वीर में क्या है गड़बड़...?

वायरल फोटो : क्या आप बता सकते हैं, फर्श पर बैठी युवती की इस तस्वीर में क्या है गड़बड़...?


वायरल फोटो : क्या आप बता सकते हैं, फर्श पर बैठी युवती की इस तस्वीर में क्या है गड़बड़...? जिसमें फर्श पर बैठी हुई एक युवती दिखाई दे रही है, और इस बार इस तस्वीर ने भी ऑनलाइन बैठे लोगों का सिर घुमा दिया है... अब आप ऊपर दी गई तस्वीर को ध्यान से देखिए, और सोचिए, इसमें क्या समस्या है, क्योंकि बिना समस्या के यह वायरल हो ही नहीं सकती थी...

Imgur पर AMassiveTRexHoldingaBaby नामक यूज़र द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर दरअसल एक रीपोस्ट लगती है, और इस फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 9 जनवरी को पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 2,34,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, और इसे बहुत-से कमेंट भी मिले हैं...


इस तस्वीर में एक लड़की फर्श पर बैठी दिखाई दे रही है, और साफ दिख जाता है कि आम इंसानों की तरह उसके दो नहीं, तीन पांव हैं... इस तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन में भी साफ कहा गया है, "इस तस्वीर को घूरते रहना जायज़ है, क्योंकि मुझे भी पूरा एक मिनट लगा, यह समझने में कि दरअसल हो क्या रहा है..." देखते हैं, आपको कितना वक्त लगता है...
अब बताइए, आप समस्या ढूंढ पाए क्या...? और उससे भी ज़्यादा अहम बात भी बताइए, आप समस्या की वजह ढूंढ पाए क्या...?

Imgur पर इस तस्वीर को देखने वाले बहुत-से लोग समझ ही नहीं पाए कि इस तस्वीर में इस लड़की की तीन टांगें क्यों दिखाई दे रही हैं...

एक यूज़र ने लिखा, "कई मिनट तक बहुत कन्फ्यूज़ रहने के बावजूद मैं नहीं समझ पा रहा हीं कि हो क्या रहा है..." एक ने लिखा, "हे भगवान... बहुत बार इसे देखा, और आखिरकार समझ ही गया..." तीसरे Imgur यूज़र का कहना था, "वॉव... वे मेरी ज़िन्दगी में सोचने-विचारने की सबसे मुश्किल घड़ियां थीं..." जबकि चौथे की शिकायत थी, "मेरा तो दिमाग ही खराब हो गया..."

लेकिन कुछ ऐसे भी थे, जिनके लिए यह बच्चों का खेल साबित हुआ... एक ने लिखा, "सात सेकंड, ज़्यादा से ज़्यादा...", जबकि दूसरे ने लिखा, "एक मिनट...? मुझे सिर्फ दो सेकंड लगे..."
 
बहरहाल, जवाब यह है - तस्वीर में दिखाई दे रही युवती की तीन टांगें नहीं हैं (ज़ाहिर है, हो भी नहीं सकतीं)... दरअसल, उसने भूरे रंग का एक फूलदान पकड़ रखा है, जो आश्चर्यजनक रूप से उसकी टांग जैसा ही दिखाई दे रहा है...

हम जानते हैं, इसके बाद आप ऊपर जाकर ज़रूर देखेंगे कि हम सच कह रहे हैं या नहीं... लेकिन अब जबकि आपने हमारी बात की तस्दीक कर ली है, तब तो आप मानेंगे - दिमाग तो चकरा ही दिया था इस लड़की ने...


समूचे इंटरनेट जगत को चकरा डाला छह सहेलियों की इस 'मामूली' तस्वीर ने...




समूचे इंटरनेट जगत को चकरा डाला छह सहेलियों की इस 'मामूली' तस्वीर ने...
 ऊपर दी गई तस्वीर को देखिए... पहली नज़र में यह एक मामूली तस्वीर है, जिसमें छह सहेलियां एक साथ बैठकर खा-पी रही हैं, और ग्रुप फोटो खिंचवा रही हैं... लेकिन ज़रा-सा भी गौर से देखेंगे, तो आपको भी वह प्रॉब्लम शर्तिया नज़र आ जाएगी, जिसकी वजह से समूचा इंटरनेट 'परेशान' हो रहा है, और इस तस्वीर को वायरल किए हुए है...

इस तस्वीर को लगभग तीन दिन पहले रेडिट (Reddit) पर @jr0d7771 नामक यूज़र ने शेयर किया था, और तब से इस तस्वीर पर 400 से भी ज़्यादा कमेंट आ चुके हैं... यही नहीं, इस तस्वीर के बहुत-से अलग-अलग रूप भी सोशल मीडिया पर लगातार फैलते जा रहे हैं...

अरे... हम तो समझे थे, अब तक आपने इस तस्वीर में मौजूद गड़बड़ी को तलाश कर ही लिया होगा, लेकिन अगर नहीं कर पाए हैं, तो सहेलियों की गिनती कीजिए, और फिर उनके पांवों की...

हां... अब समझे आप... एक जोड़ी 'गायब' पांव ही इस तस्वीर से जुड़ी वह समस्या है, जिसका जवाब तलाशने में हर वह शख्स जुटा दिखाई दे रहा है, जिसने इस तस्वीर को देखा... रेडिट पर भी इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा गया - बीच वाली लड़की के पांवों को तलाश कीजिए... और देखने वाले ऐन वही करते रह गए...

बस, फिर क्या था... लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं... और अटकलें भी ऐसी, जिन्हें पढ़कर दिमाग चकरा जाए... कुछ ने लिखा, सोफे पर बीचोंबीच बैठी लड़की की टांगें बाएं से दूसरी लड़की की टांगों के नीचे दबी हुई हैं... कुछ ने लिखा, उसकी टांगें हैं ही नहीं... एक साहब का अंदाज़ा था, टांगों को 'फोटोचॉप' कर दिया गया है (यानी फोटोशॉप के ज़रिये काट दिया गया है)... एक सज्जन ने सिर्फ इतना लिखा, "दिमाग को चकरा देने वाली तस्वीर... बहुत पसंद आती हैं ऐसी चीज़ें..."

लेकिन अगर आप अब तक नहीं समझ पाए हैं, तो निराश मत होइए - इसका जवाब बहुत साधारण है... बहुत गौर से देखेंगे, तो जान जाएंगे कि सोफे पर बैठी लड़कियों में बाएं से दूसरे स्थान पर बैठी लड़की की टांगें पहली लड़की की टांगों के पीछे छिपी हुई हैं, और जो टांगें दूसरी लड़की की लग रही हैं, वह दरअसल तीसरी लड़की की हैं, जो ज़रा झुककर बैठी है...

ओह, हम पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं... नीचे दी गई इस तस्वीर में देख लीजिए, हम झूठ नहीं कह रहे हैं...
 
women illusion answer


0टिप्पणियां
अब तो मानेंगे हमारी बात...?

अब नीचे कमेंट कर सिर्फ इतना बताइए, क्या आपको भी हमारे बताने के बाद ही असलियत का पता चला, या आपने खुद ही सही जवाब का अंदाज़ा लगा लिया था...

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online