कोणों के प्रकार (Types Of Angles)
कोणों के प्रकार (Types Of Angles)
1. शून्य कोण (Zero Angle) :- यदि कोण बनाने वाली दोनों किरणों के मध्य का झुकाव शून्य हो तो ऐसे कोण को शून्यकोण कहते हैं।
2. न्यून कोण (Acute Angle) :- ऐसा कोण जो शून्य अंश से बड़ा परन्तु 90 अंश से छोटा हो न्यूनकोण कहलाता है।
3. समकोण (Right Angle) :- 90 अंश का कोण समकोण कहलाता हैं।
समकोण की परिभाषा- ऐसा कोण जिसे बनाने वाली दोनों किरणों के मध्य का झुकाव 90 अंश हो समकोण कहलाता है।
4. अधिक कोण (Obtuse Angle) :- ऐसा कोण जो 90 अंश से बड़ा परन्तु 180 अंश से छोटा हो अधिककोण कहलाता है।
5. ऋजु कोण (Straight Angle) :- 180 अंश का कोण ऋजुकोण कहलाता हैं।
ऋजु कोण की परिभाषा- ऐसा कोण जिसे बनाने वाली दोनों किरणें एक दूसरे की विपरीत दिशा में हो, ऋजुकोण कहलाता है।
6. बृहत कोण (Reflex Angle) :- ऐसा कोण जो 180 अंश से बड़ा परन्तु 360 अंश से छोटा हो बृहत कोण कहलाता है।
7. सम्पूर्ण कोण (Complete angle) :- 360 अंश का कोण सम्पूर्ण कोण कहलाता हैं।
सम्पूर्ण कोण की परिभाषा- यदि कोण बनाने वाली दोनों किरणों के मध्य का झुकाव 360 अंश हो तो ऐसे कोण को सम्पूर्णकोण कहते हैं।
8. संपूरक कोण(supplymentary angle)- यदि किन्ही दो कोणों का योग 180 अंश हो तो उसे पूरक कोण कहते हैं
9.पूरक कोण(complementary Angle)- दो कोणों का योग समकोण के बराबर हो तो ऐसे कोणों को "purak kon" कहते है







Comments
Post a Comment
Ask me anything here...