Oxford current english translation exercise 19,20,21 to 23 ka solution.
Welcome,, आप सभी ( "स्टूडेंट्स और सभी यूूूूजर्स" ) का ( Hindimediumhelp.blogspot.com ) मे स्वागत है, आज के इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी Rk Sinha Sir का Book - Oxford Current English Translation के अध्याय Use of Shall be & Will be के बारे मे अध्ययन करेंगे । Use of Shall be and Will be के अंतर्गत आप Exercise 19,20,21,22 and 23 का full solution पढेंगे और सीखेंगे ।
Oxford Current English Translation book by R.k Sinha के सभी अध्याय के उत्तर बाले पोस्ट के लिंक Link Oxford - All - Exercise - Solution - Link - List Category मे मौजूद है । यहाँ आपको एक साथ, एक ही पृष्ठ पर सभी अध्याय के Solution बाले पोस्ट के लिंक मिल जायेंगे, आप जिस भी Exercise का Solution पढना चाहते है ।Simply उसपर क्लिक करके पढ सकते हैं । यह Category Site के सबसे निचले भाग यानि कि footer side मे है । या फिर नीचे दिए गए link पर क्लिक करके जा सकते हैं ।
यदि आप इस अध्याय से पहले के अध्याय का "उत्तर" पढना चाहते हैं तो नीचे link दिया गया है उसपर click करके पढें ।
Exercise 18 ( Advanced Learner's ) ka full Solution of Oxford Translation.
Oxford Current English Translation Book ke Exercise 12,13,14 to 17 ka Solution / Answer.
Exercise 10 & 11 ( Advanced Learner's ) ka full Solution of Oxford Translation.
Oxford Current English Translation Book ke Exercise 8 and 9 ka Solution / Answer.
Oxford Current English Translation Book ke Exercise 5,6,7 ka Solution / Answer.
Oxford Current English Translation Book ke Exercise 1,2,3,4 ka Solution / Answer.
Use of Shall be & Will be, it's Uses of Rules, Examples & Exercise ka full Solution of Oxford Current English Translation.
पहचान : जब क्रिया के अंत मे गा / गे / गी हो और वाक्य के भाव से स्पष्ट हो कि दी गई स्थिति भविष्य मे स्थायी रूप से बनी रहेगी, तब Shall be/Will be का प्रयोग होगा ।
सामान्यतः "I / We" के साथ 'Shall be' तथा अन्य सभी Subjects के साथ will be का प्रयोग होता है ।
1. मै तैयार रहूँगा ।
2. मै एक डॉक्टर बनूँगा ।
3. तुम्हारा भाई तेज होगा ।
4. मेरा भाई अवश्य नेक होगा ।
5. तुम एक अच्छे आदमी बनोगे ।
इस Chapter के वाक्यों को निम्नलिखित " Structure " के अनुसार बनाया जाता है । जो वाक्य जिस Category के अंतर्गत आते हैं उसे उस Category के Structure के अनुसार बनाया जाता है ।
Affirmative Sentences Structure
1. Subject + shall/will + be + Complement.
2. Subject + shall/will + be + a/an + Complement.
Negative Sentences Structure
3. Subject + shall/will + not + be + Complement.
4. Subject + shall/will + not + be + a/an + Complement.
Interrogative Sentences Structure
5. shall/will + Subject + be + Complement ?
6. shall/will + Subject + be + a/an + Complement ?
Interrogative with Negative Sentences Structure
7. shall/will + Subject + not + be + Complement ?
8. shall/will + Subject + not + be + a/an + Complement ?
W.h word Question Sentences Structure
9. W.h word + shall/will + Subject + be + Complement ?
10. W.h word + shall/will + Subject + not + be + Complement ?
11. W.h word + shall/will + Subject + not + be + a/an + Complement ?
Book Solved Example of Shall/Will be :
1. मै खुश रहूँगा । i shall be happy.
2. मै तैयार रहूँगा । i shall be ready.
3. वह एक नेता होगा । He will be a leader.
4. हमलोग नेता बनेंगे । We shall be leaders.
5. रीता एक नर्स बनेगी । Reeta will be a nurse.
6. रीता बीमार रहेगी । Reeta will be ill.
7. वह भूखा रहेगा । He will be hungry.
8. हमलोग भूखे रहेंगे । We shall be hungry.
9. तुम उपस्थित रहोगे । you will be present.
10. वे लोग ईमानदार रहेंगे । They will be honest.
11. वह महान आदमी बनेगा । He will be a great man.
Note : यहाँ आप यह जान ले कि shall be और will be का प्रयोग यह दर्शाता है कि कोई स्थित भविष्य मे स्थायी रूप से बनी रहेगी ।
अगर आप किसी को देखकर वेशभूषा से किसान होने का अंदाजा लगाते हैं, और कहते हैं । " वह एक किसान होगा । " तो इसका अनुवाद " He would be a farmer " होगा । और यह वर्तमान समय का बोध कराएगा । यहाँ इसकी अंग्रेजी He will be a farmer नही होगा । He will be a farmer का अर्थ है कि आनेवाले समय मे वह एक किसान बनेगा और अपनी स्थिति को कायम रखेगा ।
Use of Shell be & Will be Exercise 19 ka Solution of Oxford Current English Translation by R.k Sinha.
Translate Hindi into English.
मै तैयार रहूँगा । I shall be ready.
आप दयालु रहेंगे । you will be kind.
तुम अनुपस्थित रहोगे । you will be absent.
मै बीमार रहूँगा । I shall be ill.
मै स्वस्थ रहूँगा । I shall be healthy.
सीता उदास रहेगी । Sita will be sad.
तुम दोषी होगे । you will be guilty.
श्याम धनी रहेगा । Shyam will be rich.
आप प्रसन्न रहेंगे । you will be happy.
वह बीमार रहेगी । She will be ill.
तुम बेकार रहोगे । you will be useless.
वह अनुपस्थित रहेगा । He will be absent.
वें दुखी रहेगे । They will be sad.
तुम भूखे रहोगे । you will be hungry.
भारतीय ईमानदार रहेंगे । Indians will be honest.
गरीब किसान गरीब रहेंगे । the poor farmers will be poor.
अमीर लोग अमीर रहेंगे । the rich will be rich.
गरीब लोग गरीब रहेंगे । The poor will be poor.
तुम एक डॉक्टर बनोगे । you will be a doctor.
मै एक डॉक्टर बनूँगा । I shall be a doctor.
तुम एक अच्छे आदमी बनोगे । you will be a good man.
वह महान बनेगा । He will be great.
तुम भाग्यशाली रहोगे । you will be lucky.
वह नेता होगा । He will be a leader.
वह तेज होगा । He will be intelligent.
मै संतुष्ट रहूँगा । I shall be satisfied.
तुम परेशान रहोगे । you will be troubled.
वह थका रहेगा । He will be tired.
वे आश्चर्यित रहेगे । They will be surprised.
तुम्हारा भाई तेज होगा । your brother will be intelligent.
How to Use of Shall be & Will be in Simple Sentences Oxford Current English Translation by R.k Sinha.
Note - " प्रतिज्ञा " तथा " दृढ़-निश्चय " का भाव दिखाने के लिए I/We के साथ Will तथा you/He/She/it/they के साथ Shall का प्रयोग किया जाता है । यदि हिन्दी के वाक्यो में आप कर्ता के बाद ' अवश्य ' लिखा देखें , तो समझे कि इनमें प्रतिज्ञा या दृढ-निशचय का भाव है और तब first person के साथ will तथा second / Third person के साथ Shall का प्रयोग वांछित होगा ।
Book Solved Example of Shall/Will be :
1. मै अवश्य तैयार रहूँगा । i will be ready.
2. मै अवश्य संतुष्ट रहूँगा । i will be satisfied.
3. तुम अवश्य तेज होगे । you shall be intelligent.
4. मै एक डॉक्टर अवश्य बनूँगा । i will be a doctor.
5. वे लोग अवश्य उपस्थित रहेंगे । They shall be present.
Use of Shall be & Will be Exercise 20 ka Solution of Oxford Current English Translation by r.k sinha.
वह अवश्य प्रसन्न रहेगा । He shall be happy.
तुम अवश्य स्वस्थ रहोगे । you shall be healthy.
मै अवश्य तैयार रहूँगा । I will be ready.
मै अवश्य थका रहूँगा । I will be tired.
मै अवश्य महान बनूँगा । I will be great.
हमलोग अवश्य भूखे रहेगे । We will be hungry.
तुम अवश्य परेशान रहोगे । you shall be troubled.
वे लोग अवश्य दोषी रहेगें । They shall be guilty.
सीता अवश्य भाग्यशाली होगी । Sita shall be lucky.
राम अवश्य उपस्थित रहेगा । Ram shall be present.
तुम अवश्य उपस्थित रहोगे । you shall be present.
वे लोग अवश्य उदास होंगे । They shall be sad.
गरीब लोग अवश्य दुखी रहेंगे । The poor shall be sad.
तुम अवश्य एक अच्छे आदमी बनोगे । you shall be a good man.
वें अवश्य नेता बनेगे । They shall be leaders.
वे लोग अवश्य परेशान रहेंगे । They shall be troubled.
सीता अवश्य सुंदर होगी । Sita shall be beautiful.
मै अवश्य आपका सेवक बनूँगा । I will be your servant.
मेरा भाई अवश्य नेक होगा । My brother shall be gentle.
वे लोग अवश्य भूखे रहेंगे । They shall be hungry.
तुम अवश्य एक बड़ा आदमी बनोगे । you shall be a great man.
वह अवश्य तैयार रहेगा । He shall be ready.
बच्चे अवश्य प्रसन्न होंगे । The children shall be happy.
Full details of Shall be & Will be in Negative Sentence Oxford Current English Translation Book by R.k Sinha.
Negative Sentence का अनुवाद करने के लिए shall/will के बाद not लगाना पड़ता है और not के बाद be तथा be के बाद कोई पूरक । जैसे
1. मै तैयार नही रहूँगा । i shall not be ready.
2. वह महान नही होगा । He will not be great.
3. मै किसान नही बनूँगा । i shall not be a farmer.
4. वे लोग भूखे नही रहेंगे । They will not be hungry.
5. सीता परेशान नही रहेगी । Sita will not be troubled.
Use of Shall be & Will be Negative Sentences Exercise 21 ka Solution Learn hindi to English Translation.
मै प्रसन्न नही रहूँगा । I shall not be happy.
मै उपस्थित नही रहूँगा । I shall not be present.
मै भूखा नही रहूँगा । I shall not be hungry.
हमलोग थके नही रहेंगे । We shall not be tired.
हमलोग प्रसन्न नही रहेंगे । We shall not be happy.
तुमलोग दोषी नही रहोगे । you will not be guilty.
आप बीमार नही रहेंगे । you will not be ill.
वह महान नही बनेगा । He will not be great.
सीता सुन्दर नही होगी । Sita will not be beautiful.
तुम्हारा भाई तेज नही होगा । Your brother will not be intelligent.
मै संतुष्ट नही रहूँगा । I shall not be satisfied.
गरीब लोग गरीब नही रहेंगे । The poor will not be poor.
अमीर लोग अमीर नही रहेंगे । The rich will not be rich.
वह एक डॉक्टर नही बनेगा । He will not be a doctor.
वह भाग्यशाली नही होगा । He will not be lucky.
तुम दोषी नही होगे । you will not be guilty.
सीता बीमार नही होगी । Sita will not be ill.
वह तेज नही होगा । He will not be intelligent.
मै योग्य नही रहूँगा । I shall not be qualified.
वे लोग अनपढ नही रहेंगे । They will not be illiterate.
मेरा रहन सहन साधारण नही रहेगा । My mode of living shall not be simple.
मै व्यस्त नही रहूँगा । I shall not be busy.
Shall be & Will be Interrogative Sentences of Oxford Current English Translation by r.k sinha.
प्रश्नवाचक वाक्य के शुरू मे यदि क्या लगा रहे, तो आप अनुवाद की शुरुआत Subject के अनुसार Shall/Will से करें । जैसे1. क्या राम तैयार रहेगा ? Will Ram be ready ?
2. क्या मै परेशान रहूँगा ? Shall i be troubled ?
3. क्या वे लोग भूखें रहेंगे ? Will They be hungry ?
4. क्या तुम महान बनोगे ? Will you be great ?
5. क्या वे लोग नेता बनेंगे ? Will they be leaders ?
6. क्या तुम एक डॉक्टर बनोगे ? Will you be a doctor ?
Use of Shall be & Will be Exercise 22 ka Solution of Oxford Current English Translation by r.k sinha.
Translate Hindi into English
क्या राम महान बनेगा ? Will Ram be great ?
क्या वे ईमानदार बनेंगे ? Will they be honest ?
क्या मै परेशान रहूँगा ? Shall I be troubled ?
क्या सीता तैयार रहेगी ? Will Sita be ready ?
क्या बच्चे भूखे रहेंगे ? Will the children be hungry ?
क्या तुम्हारा भाई एक डॉक्टर बनेगा ? Will your brother be a doctor ?
क्या भारतीय ईमानदार होंगे ? Will indians be honest ?
क्या वह नेक होगा ? Will he be gentle ?
क्या सीता लंबी होगी ? Will Sita be tall ?
क्या राधा बीमार रहेगी ? Will Radha be ill ?
क्या मै संतुष्ट रहूँगा ? Shall I be satisfied ?
क्या मेरे रहन-सहन का स्तर साधारण होगा ?
Shall my standard of living be simple ?
क्या तुम प्रसन्न रहोगे ? Will you be happy ?
क्या सभी विधार्थी उपस्थित रहेंगे ? Will all the students be present ?
क्या बच्चे उदास रहेंगे ? Will the children be sad ?
क्या आप दोषी होंगे ? Will you be guilty ?
क्या मै स्वस्थ रहूँगा ? Shall I be healthy ?
क्या आप नेक रहेंगे ? Will you be gentle ?
क्या तुम थके रहोगे ? Will you be tired ?
क्या सीता सुन्दर होगी ? Will Sita be beautiful ?
क्या बच्चे तैयार रहेंगे ? Will the children be ready ?
क्या वे उदास रहेंगे ? Will they be sad ?
क्या आपलोग शिक्षक बनेंगे ? Will you be teachers ?
क्या वह नर्स बनेगी ? Will she be a nurse ?
Correct Use of Shall be & Will be According to the Oxford Current English Translation by R.k Sinha.
Negative Interrogative Sentence1. क्या मै स्वस्थ नही रहूँगा ? Shall i not be health ?
2. क्या गीता बीमार नही रहेगी ? Will geeta not be ill ?
3. क्या आप नेक नही रहेंगे ? Will you not be gentle ?
4. क्या आप नेक नही बनेंगे ? Will you not be gentle ?
5. क्या आप शिक्षक नही बनेंगे ? Will you not be a teacher ?
6. क्या वे लोग उपस्थित नही रहेंगे ? Will They not be present ?
उपयुक्त वाक्यो का अनुवाद इस प्रकार किया गया है ।
Shall/Will + Subject + not + be + Complement ?
Use of Shall be & Will be Negative Interrogative & Mixed Exercise 23 ka full Solution of Oxford Translation.
Translate Hindi into English
क्या आप परेशान नहीं रहेंगे ? Will you not be troubled ?
क्या रीता दोषी नही होगी ? Will Reeta not be guilty ?
क्या वे किसान नही बनेंगे ? Will they not be farmers ?
क्या आप प्रसन्न नही रहेंगे ? Will you not be happy ?
क्या आप एक डॉक्टर नही बनेंगे ? Will you not be a doctor ?
क्या आप भाग्यशाली नही रहेंगे ? Will you not be lucky ?
क्या वे लोग परेशान नही रहेंगे ? Will they not be troubled ?
क्या वह बीमार नही होगी ? Will she not be ill ?
क्या आप क्रिकेट के खिलाड़ी नही बनेगे ? Will you not be a player of cricket ?
क्या रामू किसान नही होगा ? Will Ramu not be a farmer ?
क्या वह क्रुद्ध नही रहेगा ? Will he not be angry ?
क्या वह दुखी नही होगा ? Will he not be sad ?
क्या तुम्हारा दोस्त उपस्थित नही होगा ? Will your friend not be present ?
क्या वह मेरा मददगार नही होगा ? Will he not be my helper ?
क्या गीता शिक्षित नही रहेगी ? Will Geeta not be educated ?
क्या श्यामा खुश नही रहेगी ? Will shyama not be happy ?
Note : यदि आप Shall/Will be के बारे में full details में पढना चाहते हैं ।।। इसके हर एक छोटे से छोटे Points को अच्छे से full details में पढना और सीखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए पोस्ट को पढिए । उसमे सबकुछ full details में बताया गया है ।
New Notice update about English Speaking
Daily use Hindi to English Sentences -- के सभी Practice Set बाले पोस्ट के लिंक Category " Daily use English Sentences link List. " मे क्रमशः दिए गए हैं । यहाँ आपको एक साथ एक ही पृष्ठ मे सभी Practice Set वाले पोस्ट के link क्रमशः दिए गए हैं । यह Category Site के नीचले भाग मे है । या फिर आप नीचे दिए गए link पर click करके जा सकते हैं
यदि आप अगले अध्याय का उत्तर पढना चाहते है । तो नीचे दिये गये Post को पढें । नीचे दिए गए link पर क्लिक करते ही Post open हो जायेगा ।
Oxford current english translation book ke Exercise 24,25,26 to 28 ka full solution.
Exercise 29 ( Advanced Learner's ) ka full Solution of Oxford Translation.
Oxford current english translation book ke Exercise 30,31,32 to 34 ka full solution.
Oxford current english translation book ke Exercise 35,36,37 & 38 ka full solution.
Oxford current english translation book ke Exercise 39,40 & 41 ka full solution.
Exercise 42 ( Advanced Learner's ) ka full Solution of Oxford Translation.
इसे भी पढे ।
कम्प्यूटर / लैपटॉप / मोबाइल के कीबोर्ड पर लिखे चिन्ह और उनका पुरा नाम क्या होता है ।
YouTube video को सीधे अपने Mobile device के gallery मे download करने का आसान तरीका ।
Use of Shall be/Will be Full Details
New Notice update about English Speaking
Daily use Hindi to English Sentences -- के सभी Practice Set बाले पोस्ट के लिंक Category " Daily use English Sentences link List. " मे क्रमशः दिए गए हैं । यहाँ आपको एक साथ एक ही पृष्ठ मे सभी Practice Set वाले पोस्ट के link क्रमशः दिए गए हैं । यह Category Site के नीचले भाग मे है । या फिर आप नीचे दिए गए link पर click करके जा सकते हैं
Oxford current english translation book ke Exercise 24,25,26 to 28 ka full solution.
Exercise 29 ( Advanced Learner's ) ka full Solution of Oxford Translation.
Oxford current english translation book ke Exercise 30,31,32 to 34 ka full solution.
Oxford current english translation book ke Exercise 35,36,37 & 38 ka full solution.
Oxford current english translation book ke Exercise 39,40 & 41 ka full solution.
Exercise 42 ( Advanced Learner's ) ka full Solution of Oxford Translation.
इसे भी पढे ।
कम्प्यूटर / लैपटॉप / मोबाइल के कीबोर्ड पर लिखे चिन्ह और उनका पुरा नाम क्या होता है ।
YouTube video को सीधे अपने Mobile device के gallery मे download करने का आसान तरीका ।
इस website पर हम प्रत्येक 2 से 3 दिन मे एक नया पोस्ट Publish करते हैं ।। जिसमे ठीक इसी प्रकार से Oxford Current English Translation के कुछ Exercise का Solution बताए जाते हैं ।
यदि आप भी पढना चाहते हैं । और नये पोस्ट की update पाना चाहते हैं, तो हमारे Site के facebook Page And facebook Group 'Online Hindi Me Help' और Instagram Page: ( Online.English.Study ) को अवश्य join कर लें ।
I hope कि ये पोस्ट आपको helpful लगा होगा । यदि यह पोस्ट आपको helpful लगा हो, तो पोस्ट को अपने friends और Other students को Share अवश्य करें।।। जिससे कि वो सब भी इस पोस्ट को पढकर Hindi to English Translation सीख सकें ।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...