WhatsApp के 9 सीक्रेट - Nine Secrets of WhatsApp
WhatsApp के 9 सीक्रेट - Nine Secrets of WhatsApp
इस सीक्रेट को अगर आप जान लेंगे तो आपकी चैटिंग आसान हो जाएगी
WhatsApp अपने ऐप में फिर से नए फीचर जोड़ रहा है जो काफी बेहतरीन और इंट्रेस्टिंग है।
WhatsApp ऐप जो अभी करोड़ों लोगों की जरूरत बन गया है और करोड़ों लोग प्रयोग करते हैं। इसके जरिए लोग अपने फोटोज, वीडियोज शेयर करते हैं और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से कनेक्ट होते हैं। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि वॉट्सऐप में कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जो आपके कई काम को चुटकी में कर सकते हैं। ये सीक्रेट फीचर काफी कमाल के हैं जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
तो आइए जानते हैं वो फीचर्स
WhatsApp ऐप जो अभी करोड़ों लोगों की जरूरत बन गया है और करोड़ों लोग प्रयोग करते हैं। इसके जरिए लोग अपने फोटोज, वीडियोज शेयर करते हैं और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से कनेक्ट होते हैं। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि वॉट्सऐप में कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जो आपके कई काम को चुटकी में कर सकते हैं। ये सीक्रेट फीचर काफी कमाल के हैं जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
तो आइए जानते हैं वो फीचर्स
सबसे पहला फीचर है
(1) Media Visibility- मीडिया विसिविलिटी।
Media Visibility- आपके किसी भी स्पेशल चैट के मीडिया फाइल्स को हाइड करने के लिए यह फीचर सबसे बेस्ट है। इसके लिए आपको उस कॉन्टैक्ट इन्फो में जाकर 'Media Visibility' ऑप्शन पर क्लिक करें और वहां तीन ऑप्शन मिलेंगे Default(Yes), Yes और No. इसमें से आपको NO पर क्लिक करना होगा जिसके बाद इस चैट की कोई भी मीडिया फाइल आपके फोन गैलरी में सेव नहीं होगी।
(2) Mute Group Chat-
यदि अगर आप WhatsApp के बहुत सारे ग्रुप्स में एड हैं और बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन्स से परेशान हैं तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए सबसे पहले ग्रुप इन्फो में जाएं और फिर 'Mute Chat' ऑप्शन पर क्लिक करें. इसमें आप 8 घंटे से लेकर 1 साल तक के लिए ग्रुप चैट को म्यूट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको उस ग्रुप के नोटिफिकेशन्स डिस्टर्ब नहीं करेंगे।
(3) Disable Blue Tick-
WhatsApp में यह फीचर प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इससे आप जिस व्यक्ति से भी चैट कर रहे हैं वह यह नहीं जान पाएगा कि आपने उसका मैसेज पढ़ा या नहीं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सेटिंग्स में जाकर अकाउंट पर क्लिक करें। यहां आपको प्राइवेसी ऑप्शन दिखाई देगा इसे टैप करने पर रीड रीसीट का एक ऑप्शन दिखेगा जिसे आपको डिसेबल करना होगा। इसके बाद किसी को भी ये पता नहीं चलेगा कि आपने मैसेज पढ़ा या नहीं।
(4) WhatsApp Group Video Call-
WhatsApp के यह फीचर लोगों बहुत पसंद है। इससे आप एक साथ अपने चार दोस्तों या रिश्तेदारों को वीडियो कॉल कर सकते हैं।
(5) Hide Last Scene-
इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करें. इसमें आपको लास्ट सीन का ऑप्शन दिखेगा जिसमें आप Nobody का ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा। अगर आप Last Scene हाइड करना चाहते हैं कि आप कब ऑनलाइन आए या नहीं तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे किसी को भी यह पता नहीं चलेगा कि आप कब ऑनलाइन आए।(6) Hide Personal Detail-
इसके लिए सेटिंग्स को ओपन करें और फिर प्राइवेसी में जाएं. यहां आपको प्रोफाइल फोटो, अबाउट और स्टेटस का ऑप्शन दिखेगा. इन सभी ऑप्शन में Nobody को सिलेक्ट कर लें।अगर आप चाहते हैं कि कोई भी आपके बारे में कुछ भी जान न सके तो इससे कोई भी आपके बारे में कुछ जान नहीं पाएगा।
(7) Dismiss As Group Admin-
इसके लिए ग्रुप इन्फो में जाएं और फिर उस व्यक्ति के नाम पर थोड़ी देर के लिए प्रेस करें. ऐसा करते ही Dismiss as Admin का ऑप्शन दिखेगा, इसे सिलेक्ट करते ही उस व्यक्ति के एडमिन राइट्स खत्म हो जाएंगे। अगर आप WhatsApp ग्रुप में किसी एडमिन के बर्ताव से खुश नहीं हैं तो आप ये फीचर प्रयोग कर सकते हैं।
(8) Share Live Location-
आप लाइव लोकेशन 15 मिनट, 1 घंटे या फिर 8 घंटे के लिए शेयर कर सकते हैं।
अगर आप कहीं फंसे हैं या फिर आप तक पहुंचने के लिए किसी को रास्ता बताना चाहते हैं तो इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको चैट बॉक्स के अटैचमेंट मेन्यू पर जाना होगा, जहां शेयर लोकेशन का ऑप्शन दिखेगा. इसे सिलेक्ट कर आप लोकेशन भेज सकते हैं।
(9) Storage Usage -
सेटिंग्स में जाकर डेटा पर क्लिक करें, इसके बाद स्टोरेज यूसेज का ऑप्शन ओपन होगा जहां कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप की एक रैंकिंग दिखेगी जिससे यह पता लग जाएगा कि किसके साथ सबसे ज्यादा चैट की गई है।हम दिनभर में कई लोगों से बात करते हैं ऐसे में अगर ये जानना चाहते हैं कि हमने किसके साथ सबसे ज्यादा चैट की है तो इस फीचर का प्रयोग कर सकते हैं।
धन्यवाद कृपया लाइक शेयर करें।










Comments
Post a Comment
Ask me anything here...