मौर्य साम्राज्य

                    मौर्य साम्राज्य
1. मौर्य वंश के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म 345 ई. पूर्व में हुआ था।
2. जस्टिन ने चन्द्रगुप्त मौर्य को सेन्ड्रोकोट्टस कहा है, जिसकी पहचान विलियम जोन्स ने चन्द्रगुप्त मौर्य से की है।
3. विशाखदत्त कृत मुद्राराक्षस में चन्द्रगुप्त मौर्य का लिए वृषल(निम्न कुल में उत्पन्न) शब्द का प्रयोग किया।
4. घनानंद को हराने में चाणक्य (कौटिल्य/विष्णुगुप्त) ने मदद की थी,जो बाद में चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री बना। इसके द्वारा लिखित पुस्तक अर्थशास्त्र है, जिसका संबंध राजनीति से है।
5. चन्द्रगुप्त मौर्य 322 ईसा पूर्व में मगध के गद्दी पर बैठा । चन्द्रगुप्त जैन धर्म का अनुयायी था।
6. चन्द्रगुप्त ने अपने अंतिम समय श्रवणबेलगोला नामक स्थान पर बिताया।
7. चन्द्रगुप्त ने 305 ई पूर्व में सेल्यूकस निकेटर को हराया।
8. सेल्यूकस निकेटर ने अपनी पुत्री कार्नेलिया की शादी चन्द्रगुप्त मौर्य के साथ कर दी और युद्ध की संधि शर्तों के अनुसार चार प्रांत काबुल, कन्धार, हेरात और मकरान चन्द्रगुप्त खी दे दिए।
9. चन्द्रगुप्त मौर्य ने जैनी धर्म गुरू भद्रबाहु से जैन धर्म की दीक्षा ली थी।
10. मेगास्थनीज सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था,जो चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में रहता था।
11. मेगास्थनीज द्वारा लिखी गयी पुस्तक इंडिका है। मेगास्थनीज के अनुसार सम्राट का जनता के सामने आने के अवसरों पर शोभा यात्रा के रूप में जश्न मनाया जाता था।
12. चन्द्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के बीच हुए युद्ध का वर्णन एप्पियानस ने किया है।
13. प्लूटार्क के अनुसार चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को 500 हाथी उपहार में दिए थे।
14. चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु 298 ईसा पूर्व में हुआ था।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online