14 वर्षीय किशोरी ने गटका जहर,इलाज के दौरान मौत | kolaras, Shivpuri News
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के कोलारस कस्बे से आ रही है। जहां बीते रोज एक 14 वर्षीय किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे किशोरी की हालात विगडने लगी। परिजन तत्काल किशोरी को लेकर उप स्वास्थ्य केन्द्र कोलारस पहुंचे। जहां किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार राजाबेटी पुत्री ब्रजेश जाटव उम्र 14 साल निवासी टीलाखुर्द ने बीते रोज अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर पर जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। जिससे किशोरी की हालात विगडने लगी। तत्काल परिजन किशोरी को लेकर कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों किशोरी का इलाज किया। जहां किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारी देवेन्द्र पुत्र प्रेम गिरी उम्र 40 साल की सूचना पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...