इंटर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता 17 अप्रैल सेे | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा म.प्र. में हॉकी खेल को बढ़ावा देने एवं हॉकी प्रतिभा चयन हेतु इंटर हॉकी फीडर सेंटर बालक/बालिका प्रतियोगिता कराये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमे शिवपुरी में नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर दिनांक 17 अप्रेल से 20 अप्रेल 2019 तक श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर के नवीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर प्रातः 6.00 बजे  10.00 एवं सायं 3.30 बजे से 7.00 बजे तक ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, राजगढ. तथा सतना के बीच लीग सह नॉक आउट आधार पर आयोजित की जावेगी। 

इंटर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता में समीर दाद पूर्व ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी, भोपाल, म.प्र. महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर के मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह, एवं पुरूष हॉकी अकादमी भोपाल के मुख्य प्रशिक्षक मंगल वेद के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता के दौरान फीडर सेंटर के बालक/बालिका खिलाडि़यों का टेलेंट सर्च भी किया जायेगा।

एम.के. धौलपुरी, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसमें अधिक से अधिक बालक/बालिका खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभांवित हो कर अपनी प्रतिभा निखार कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। 

इसी क्रम में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा इंटर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 17 अप्रेल से 20 अप्रेल 2019 तक श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में आयोजित की रही है, जिसमें ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, राजगढ. तथा सतना के बालक/बालिका खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे है। ग्वालियर जोन अंतर्गत टेलेंट सर्च के दौरान उत्कृष्ठ खिलाडि़यों का चयन किया जायेगा, चयनित खिलाड़ी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय इंटर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online