चुनाव से पहले किसानों के लिए राहत भरी खबर, अब गेहूं 5 क्विंटल की जगह 8 क्विंटल तुलेगा | SHIVPURI NEWS
शिवपुरी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से कर्जमाफी की उम्मीद में बैठे किसानों को आर्दश आचार संहिता का हवाला लेकर कर्जमाफी पर रोक लगा दी। जिससे किसानों में मायूसी छा गई। इसी दौरान खबर आई कि जिले के सभी सायलों केन्द्रों पर किसान की गेहूं खरीदी में प्रशासन एक बीघा में महज 5 क्ब्टिल 80 किलो प्रति बीघा के हिसाब से खरीद कर रहा है। इस बार हुई बारिश ने किसानों की फसल में अच्छी पैदावार देखने को मिली और प्रति बीघा 8 सेे 10 क्ब्टिल प्रतिबीघा की दर से गेंहू की फसल की पैदाबार निकल रही है। इस मुद्दे को शिवपुरी समाचार लगातार प्रकाशित कर रहा था।
इस खबर के प्रकाशन के बाद नेताओं का भी ध्यान इस और गया और नेता सक्रिय हुए और अपने अपने नेताओं को पत्राचार किया। बीते रोज कोलारस विधायक बीरेन्द्र रघुवंशी ने इस मामले को प्रमुखता से लेते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर गेंहू की खरीदी को बढाने का आग्रह किया। जिस पर आज विचार करने के बाद आदेश जारी हो गया है। अब शिवपुरी जिले के प्रत्येक सायलो केन्द्र पर किसानों के गेंहू प्रतिबीघा 8 क्ब्टिल के हिसाब से खरीदें जाएगे।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...