भरी दोपहरी में BF के साथ कुटीर में थी लड़की, तभी भाई आ गया | SHIVPURI NEWS
शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम दिदावली से आ रही है। जहां बीते रोज एक नाबालिग किशोरी ने अपने ही बीएफ पर छेडछाड का मामला दर्ज कर लिया है। युवती का आरोप है कि वह सिलाई के कपडे उठाने गई हुई थी तभी आरोपी ने उसे जबरन पकडा और पास ही सेवा जाटव की नव निर्माणाधीन कुटीर में ले गया। जहां आरोपी युवती के साथ गंदी हरकत कर रहा था। तभी युवती की आवाज सुनकर भाई और चाचा आ गए जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ छेडछाड की धारा 354,342 ता हि 7/8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम दिदावली निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी का गांव के ही सुनील जाटव से प्रेम प्रंसग चल रहा था। जिसके चलते किशोरी अपने घर बालों से दोपहर में गर्मी अधिक होने के चलते सूनसान देखकर सिलाई के कपडे उठाकर लाने की बात कहकर घर से चली गई। जहां रास्ते में आरोपी सुनील मिल गया और सुनील किशोरी को लेकर पास ही सेवा जाटव की कुटीर में ले गया। जहां दोनों अपने प्यार को परमान चढा रहे थे। तभी किशोरी का भाई आ गया।
अपनी बहिन को प्रेमी की बाहों में देखकर आरोपी ने अपने चाचा को बुला लिया। जहां दोनों ने आरोपी को पकडने का प्रयास किया। परंतु आरोपी वहां से फरार हो गया। चाचा और किशोरी का भाई किशोरी को लेकर अमोला थाने पहुंचे जहां पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...