फूलों का राजा...
अगर होता मैं फूलों का राजा!कमल-गुलाब-गेंदा-कनेर
मानते सब कहना मेरा,
महकाता मैं हर बगिया को
होता खुशबू का डेरा।
फूलों के आसन पे बैठ मैं
अपना हुकुम चलाता,
फूल तोड़नेवाले को मैं
कड़ी सजा दिलवाता।
दुनिया के कोने-कोने से
बदबू दूर भगाता,
चाँद-तारों से घुल-मिलकर मैं
बातें खूब बनाता।
© निशान्त जैन
बाल कविता संकलन 'शादी बन्दर मामा की' में संकलित।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...