माँ...
बूँद प्यार की बस उड़ेलती,आँगन की फुलवारी माँ।
खेल-खेल में मुन्नू की है,
बनती रोज सवारी माँ।
मुश्किल चाहे झंझट कितने,
गाती राग मल्हारी माँ।
बिन नागा के सुबह-सवेरे,
देती रोज बुहारी माँ।
थककर भी एक शिकन न लाए,
जादू भरी पिटारी माँ।
मुश्किल बिन माँ के एक पल भी,
सचमुच जग से न्यारी माँ।
जग सारा हो एक तरफ पर,
एक अकेली भारी माँ।
© निशान्त जैन
बाल कविता संकलन 'शादी बन्दर मामा की' में संकलित।
(दैनिक ट्रिब्यून, 26 नवंबर 2006 में प्रकाशित)
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...