तितली रानी...

गुनगुन करती तितली आई,
बच्चों के मन को है भाई।

टिंकू - टीना - टुनटुन - टिल्लू,
मिलकर सबने दौड़ लगाई।

लाख कोशिशें करने पर भी,
तितली रानी पकड़ न आई।

मदमाते - मुसकाते - मधुरिम,
फूलों पर लेती अँगड़ाई।

खुशबू की इतनी दीवानी,
मँडराती ही पड़े दिखाई।

मैडम! मुझको तितली रानी,
लगती  शरमाई - सकुचाई।

© निशान्त जैन

बाल कविता संकलन 'शादी बन्दर मामा की' में संकलित।
(दैनिक ट्रिब्यून, 5 नवंबर 2006)

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online