Physics 11th Class मात्रक और मापन (भाग 3)

भौतिक राशि की विमाएँ : (Dimensions of a Physical Quantity)

किसी भौतिक राशि की विमाएँ उन घातों (या घातांकों) को कहते हैं, जिन्हें उस राशि को व्यक्त करने के लिए मूल राशियों पर चढ़ाना पड़ता है।
उदाहरण : (1) आयतन = लंबाई × चौड़ाई ×ऊंचाई  = [L] ×[ L] × [L] = [L3] = [M0L3T0]
इसलिए आयतन की द्रव्यमान में विमा 0, लंबाई में विमाएँ 3 तथा समय में विमा 0 है।
(2) वेग  = विस्थाप्न/समय  = [L]/[T] = [M0L1T -1]
इसलिए वेग  की द्रव्यमान में विमा 0, लंबाई में विमा 1 तथा समय में विमा -1 है।
(3) त्वरण = वेग/समय   = [M0L1-1]/[T] = [M0L1T -2]
इसलिए त्वरण  की द्रव्यमान में विमा 0, लंबाई में विमा 1 तथा समय में विमा -2 है।
(4) इसी तरह, बल = द्रव्यमान × त्वरण
                   = M × [M0L1-2]
                   = [M1L1T -2]
बल की द्रव्यमान में विमा 1,लंबाई में विमा 1 तथा समय में विमा -2 है।

विमीय सूत्र :

किसी दी हुई भौतिक राशि का विमीय सूत्र वह व्यंजक है जो यह दर्शाता है कि उस  भौतिक राशि में किस मूल राशि कि कितनी विमाएँ है।
आयतन का विमीय सूत्र = [M0L3T0]
वेग का विमीय सूत्र  = [M0L1T -1]
त्वरण का विमीय सूत्र = [M0L1T -2]
बल का विमीय सूत्र = [M1L1T -2]

 विमीय समीकरण :

किसी भौतिक राशि को उसके विमीय सूत्र के बराबर लिखने पर प्राप्त समीकरण को उस राशि का विमीय समीकरण कहते हैं।
उदाहरण के लिए आयतन [V], चाल या वेग [v], त्वरण [a] और बल [F] कि विमीय समीकरण को इस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है:
[V] = [M0L3T0]
[v] = [M0L1T -1]
[a] = [M0L1T -2]
[F] = [M1L1T -2]
नोट:
1.     किसी भौतिक राशि कि विमा उसको व्यक्त करने वाले मात्रकों कि पद्धति पर निर्भर नहीं करती है।
2.     शुद्ध संख्या और शुद्ध अनुपात कि कोई विमा नहीं होती है। जैसे- समतल कोण, sinq, π , 1,2,3 ... आदि ।
कुछ महत्वपूर्ण भौतिक राशियों के सूत्र तथा विमीय सूत्र 
Dimensions of a Physical Quantity

11th class Physics in Hindi

Physics for 11th class

Chapter 2 11th class Physics
Download pdf file 
Download lecture 6 and 7 Notes in Hindi medium

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online