रोहित शर्मा बने टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा बने किंग, रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर  अब वो हिटमैन से दुनियाँ में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले किंग बल्लेबाज बन चुके हैं ।

Rohit Sharma

इस मैच में रोहित शर्मा ने तीन छक्के लगाए, जिससे उनके नाम इस फॉर्मेट में कुल 107 छक्के हो गए हैं।  इस वर्ल्ड रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए रोहित को मात्र दो छक्कों की जरुरत थी।
इस इंटरनेशनल फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा के अब टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 107 छक्के हो गए हैं।
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 105 छक्के और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम 103 छक्के हैं। अब यह रिकॉर्ड 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने पीछे छोड़ दिया है।

टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज कुछ  इस तरह हैं। 


1.   107 रोहित शर्मा  (भारत)
2.   105 क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
3.   103 मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)
4.   92 कोलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)
5.   91 ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टी-20 इंटरनेशनल में कुछ इस प्रकार है। 
सबसे ज्यादा रन  - 2422
सबसे ज्यादा छक्के - 107
सबसे ज्यादा शतक - 4     
सबसे ज्यादा 50+ स्कोर - 21

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online