क्यू आर कोड क्या है तथा इसका इस्तेमाल कहाँ होता है ?

क्यू आर कोड (QR Code) आज-कल लगभग सभी व्यवसाय में प्रयोग किया जा रहा है। क्यू आर कोड की मदद से न केवल हमें किसी भी सामग्री की इन्फॉर्मेशन आसानी से प्राप्त होती है बल्कि प्रॉडक्ट की मार्केटिंग के लिए बहुत सहायक होती है। आपके बिजनेस से संबन्धित किसी भी इन्फॉर्मेशन के लिए क्विक रिस्पोंस एक बेहतर जरिया है। क्यू आर कोड की शुरुआत वर्ष 1994 में जापान की एक कंपनी ने पहली बार किया था परंतु इसका व्यापक इस्तेमाल स्मार्टफोन के आने के बाद अधिक होने लगा। आज दुनियाँ के लगभग सभी कंपनियाँ क्यू आर कोड का इस्तेमाल कर अपने व्यापार को ऊंचाइयों के शिखर में ले जा रही है। स्मार्टफोन के बढ़ते चलन के कारण इन दिनों क्यू आर कोड का इस्तेमाल सबसे ज्यादा मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए किया जा रहा है। 

क्यू आर कोड क्या है (What is QR Code in hindi?)

क्यू आर कोड (QR Code) बारकोड का ही दो-आयामी संस्करण है। क्यू आर का अर्थ है क्विक रेस्पोन्स, जिसका तात्पर्य है कोड में निहित सूचना को आपके स्मार्टफोन (Smartphone) अथवा किसी स्कैनर (Scanner) की मदद से आपको बताना। यह एक प्रकार का मशीन रिडेबल कोड होता है जिसे आपका कम्प्युटर या स्मार्टफोन अच्छे से समझ लेता है। आसान भाषा में समझे तो यह सफ़ेद एवं काले रंग का पैटर्न है जिसे किसी पेपर में प्रिंट किया गया है। इसे किसी भी स्कैनर या फोन कैमरा (Phone Camera) की मदद से कैप्चर कर सकते हैं। जिसे संबन्धित एप्प (App) के द्वारा कोड को प्रोसेस कर वैल्यूबल इन्फॉर्मेशन में बादल जा सकता है। 
यह साधारणतः ब्लैक और व्हाइट पिक्सल्स का एक पैटर्न होता है जो पहली नजर में एक छोटा वर्ग पहेली (crossword puzzle) की तरह दिखाई देता है जो बेतरतीब ढंग से रचे गए लगते हैं। परंतु यदि हम इसे ध्यान से देखें तो यह छोटे-छोटे अनेक वर्गों के मिलने से बनता है। 
एक क्यू आर कोड में लगभग 7089 संख्या या 4296 वर्ण (जिसमें विराम चिन्ह एवं विशेष वर्ण सामील होते हैं) दर्ज किया जा सकता है। इसमें संख्या एवं वर्ण के अलावा शब्द या वाक्यांश जैसे वेबसाइट का नाम इत्यादि भी दर्ज किया जा सकता है। 
क्यू आर कोड बनाना कुछ सेकेंड का ही काम है। इसके लिए आपको वैसे वेबसाइट की मदद लेनी होगी जो आपको क्यू आर कोड बनाने की सुविधा देती है। वेबसाइट में आपको सबसे पहले यह चुनाव करना होगा की आपको किस तरह का कोड बनाना है। इसके बाद आपको अपना देता अर्थात वह सूचना जिसका आप क्यू आर कोड बनान चाहते हैं दर्ज करना होगा। सूचना दर्ज करने के पश्चात क्रिएट क्यू आर कोड पर क्लिक करना होगा और आपका क्यू आर कोड तैयार हो जाएगा जिसे आप अपने प्रयोग के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online