जियो फाइबर हुआ लॉन्च जाने क्या-क्या है इसके प्लान

Reliance के Jio Fiber Broadband Services के अंतर्गत उसके ग्राहकों को असीमित इंटरनेट, मुफ्त वॉयस कॉल के साथ टीवी वीडियो कॉलिंग एवं कॉन्फ्रेंसिंग करने की सुविधा भी मिलेगी। 

जो लोग वार्षिक उपभोक्ता सदस्यता लेंगे, उन्हें मुफ्त सेटटॉप बॉक्स दिया जाएगा। जियो फाइबर की सेवा लेने वाले ग्राहकों को एक हजार रुपये इंस्टालेशन चार्ज और 1500 रुपये रिफंडेबल मनी देनी होगी। ये है Jio Fiber के प्लान: 

1. जियो फाइबर ब्रॉन्
2.जियो फाइबर सिल्वर
3. जियो फाइबर गोल्ड
4. जियो फाइबर डायमंड
5. जियो फाइबर प्लेटिनम
6. जियो फाइबर टाइटेनियम

जियो फाइबर ब्रॉन्ज: (Jio Fiber Bronze Plan) इस प्लान का मासिक शुल्क 699 रुपये है। इसमें 100 एमबीपीएस तक की स्पीड में 100 जीबी डेटा मिलेगा और बोनस के तौर पर अतिरिक्त 50 जीबी डेटा। यानी कुल 150 जीबी डेटा। 


जियो फाइबर सिल्वर: (Jio Fiber Silver Plan) प्लान का मासिक किराया 899 रुपये है। इसमें 100 एमबीपीएस तक की स्पीड से 200 जीबी डेटा मिलेगा तथा 200 जीबी का अतिरिक्त बोनस डाटा भी दिया जाएगा। 

जियो फाइबर गोल्ड: (Jio Fiber Gold Plan) इस प्लान में  मासिक 1,299 रुपये भुगतान करना होगा। इसमें 250 एमबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसमें कुल 500 जीबी डेटा दिया जाएगा। साथ में 250 जीबी बोनस डेटा होगा। यानी कुल डेटा 750 जीबी।

जियो फाइबर डायमंड: (Jio Fiber Diamond Plan) प्लान का मासिक किराया है 2,499 रुपये। इसमें 500 एमबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी डेटा अनलिमिटेड है। हाइस्पीड डेटा की सीमा 1250 जीबी है और साथ में 250 जीबी अतिरिक्त डेटा उपलब्ध होगा।  यानी कुल डेटा है 1500 जीबी।

जियो फाइबर प्लेटिनम: (Jio Fiber Platinum Plan) प्लान का मासिक किराया है 3,999 रुपये। इसमें 1 जीबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी डेटा अनलिमिटेड है। लेकिन हाइ-स्पीड में 2,500 जीबी डेटा ही दिया जाएगा।

जियो फाइबर टाइटेनियम: (Jio Fiber Titanium Plan) प्लान का मासिक किराया है 8,499 रुपये। इसमें भी 1 जीबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। यूज़र्स कुल 5,000 जीबी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online