भारतीय मुद्रा (रुपया ₹) से जुड़े 31 ग़ज़ब रोचक तथ्य

आप जानते हैं कि कैसे और कहाँ से कुछ भारतीय रोचक बातें  उत्पन्न हुई हैं ... 

जैसे,

एक फूटी कौड़ी नहीं दूंगा ... 
ढेले का काम नहीं करती हमारी बहू ... 
चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए ... 
पाई पाई का हिसाब रखना ... इत्यादि.

भारतीय मुद्रा (रुपया ₹) से जुड़े ये 31 ग़ज़ब रोचक तथ्य जानने के बाद आप इन मुहावरों का सही-सही मतलब समझ जाएंगे ।



पहले जानिए ये रोचक तथ्य ............

1) भारत में करंसी का इतिहास 2500 साल पुराना हैं। इसकी शुरूआत एक राजा द्वारा की गई थी।

2) अगर आपके पास आधे से ज्यादा (51 फीसदी) फटा हुआ नोट है तो भी आप बैंक में जाकर उसे बदल सकते हैं।


3) बात सन् 1917 की हैं, जब 1 रुपया 13 डाॅलर के बराबर हुआ करता था। फिर 1947 में भारत आजाद हुआ, 1 रुपया = 1$ कर दिया गया. फिर धीरे-धीरे भारत पर कर्ज बढ़ने लगा तो सरकार ने कर्ज चुकाने के लिए रूपये की कीमत कम करने का फैसला लिया उसके बाद आज तक रूपये की कीमत घटती आ रही हैं।

4) अगर अंग्रेजों का बस चलता तो आज भारत की करंसी पाउंड होती. लेकिन रुपए की मजबूती के कारण ऐसा संभव नही हुआ।

5) इस समय भारत में 400 करोड़ रूपए के नकली नोट हैं।

6) सुरक्षा कारणों की वजह से आपको नोट के सीरियल नंबर में I, J, O, X, Y, Z अक्षर नही मिलेंगे।

7) हर भारतीय नोट पर किसी न किसी चीज की फोटो छपी होती हैं जैसे- 20 रुपए के नोट पर अंडमान आइलैंड की तस्वीर है। वहीं, 10 रुपए के नोट पर हाथी, गैंडा और शेर छपा हुआ है, जबकि 100 रुपए के नोट पर पहाड़ और बादल की तस्वीर है। नई आई 500 रुपए के नोट पर लाल किला और 2000 रुपए के नोट पर मंगल यान की तस्वीर है।

8) भारतीय नोट पर उसकी कीमत 15 भाषाओं में लिखी जाती हैं।

9) 1 रुपया में 100 पैसे होगे, ये बात सन् 1957 में लागू की गई थी। पहले इसे 16 आने में बाँटा जाता था।

10) RBI, ने जनवरी 1938 में पहली बार 5 रुपया की पेपर करंसी छापी थी. जिस पर किंग जार्ज-6 का चित्र था। इसी साल 10,000 रुपया का नोट भी छापा गया था लेकिन 1978 में इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया।

11) आजादी के बाद पाकिस्तान ने तब तक भारतीय मुद्रा का प्रयोग किया जब तक उन्होनें काम चलाने लायक नोट न छाप लिए।

12) भारतीय नोट किसी आम कागज के नही, बल्कि काॅटन के बने होते हैं। ये इतने मजबूत होते हैं कि आप नए नोट के दोनो सिरों को पकड़कर उसे फाड़ नही सकते।

13) एक समय ऐसा था, जब बांग्लादेश ब्लेड बनाने के लिए भारत से 5 रूपए के सिक्के मंगाया करता था. 5 रूपए के एक सिक्के से 6 ब्लेड बनते थे. 1 ब्लेड की कीमत 2 रूपए होती थी तो ब्लेड बनाने वाले को अच्छा फायदा होता था. इसे देखते हुए भारत सरकार ने सिक्का बनाने वाला मेटल ही बदल दिया।

14) आजादी के बाद सिक्के तांबे के बनते थे। उसके बाद 1964 में एल्युमिनियम के और 1988 में स्टेनलेस स्टील के बनने शुरू हुए।

15) भारतीय नोट पर महात्मा गांधी की जो फोटो छपती हैं वह तब खीँची गई थी जब गांधीजी, तत्कालीन बर्मा और भारत में ब्रिटिश सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत फ्रेडरिक पेथिक लॉरेंस के साथ कोलकाता स्थित वायसराय हाउस में मुलाकात करने गए थे। यह फोटो 1996 में नोटों पर छपनी शुरू हुई थी। इससे पहले महात्मा गांधी की जगह अशोक स्तंभ छापा जाता था।

16) भारत के 500 और 1,000 रूपये के नोट नेपाल में नही चलते।

17) 500 रूपए का पहला नोट 1987 में और 1,000 रूपए पहला नोट सन् 2000 में बनाया गया था।

18) भारत में 75, 100 और 1,000 रूपए  के भी सिक्के बन चुके हैं।

19) 1 रूपए  का नोट भारत सरकार द्वारा और 2 से 1,000 रूपए  तक के नोट RBI द्वारा जारी किये जाते हैं.

20) एक समय पर भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए 0 रूपए का नोट 5th pillar नाम की गैर सरकारी संस्था द्वारा जारी किए गए थे। 

21) 10 रूपए   के सिक्के को बनाने में 6.10 रूपए   की लागत आती हैं.

22) नोटो पर सीरियल नंबर इसलिए डाला जाता हैं ताकि आरबीआई(RBI) को पता चलता रहे कि इस समय मार्केट में कितनी करंसी हैं।

23) रूपया भारत के अलावा इंडोनेशिया, मॉरीशस, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की भी करंसी हैं।

24) According to RBI, भारत हर साल 2,000 करोड़ करंसी नोट छापता हैं।

25) कम्प्यूटर पर ₹ टाइप करने के लिए ‘Ctrl+Shift+$’ or 'Alt+8377' के बटन को एक साथ दबावें.

26) ₹ के इस चिन्ह को 2010 में उदय कुमार ने बनाया था। इसके लिए इनको 2.5 लाख रूपयें का इनाम भी मिला था।

27) क्या RBI जितना मर्जी चाहे उतनी कीमत के नोट छाप सकती हैं ?
ऐसा नही हैं, कि RBI जितनी मर्जी चाहे उतनी कीमत के नोट छाप सकती हैं, बल्कि वह सिर्फ 10,000 रूपए  तक के नोट छाप सकती हैं। अगर इससे ज्यादा कीमत के नोट छापने हैं तो उसको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 में बदलाव करना होगा।

28) जब हमारे पास मशीन हैं तो हम अनगणित नोट क्यों नही छाप सकते ?
हम कितने नोट छाप सकते हैं इसका निर्धारण मुद्रा स्फीति, जीडीपी ग्रोथ, बैंक नोट्स के रिप्लेसमेंट और रिजर्व बैंक के स्टॉक के आधार पर किया जाता है।

29) हर सिक्के पर सन् के नीचे एक खास निशान बना होता हैं आप उस निशान को देखकर पता लगा सकते हैं कि ये सिक्का कहाँ बना हैं.
  • मुंबई – हीरा [◆]
  • नोएडा – डाॅट [.]
  • हैदराबाद – सितारा [★]
  • कोलकाता – कोई निशान नहीं.

30) जानिए, एक नोट कितने रूपयें में छपता हैं।
  • 1 = 1.14
  • 10 = 0.66
  • 20 = 0.94
  • 50 = 1.63
  • 100 = 1.20
  • 500 = 2.45
  • 1,000 = 2.67

31) रूपया, डाॅलर के मुकाबले बेशक कमजोर हैं लेकिन फिर भी कुछ देश ऐसे हैं, जिनकी करंसी के आगे रूपया काफी बड़ा हैं आप कम पैसों में इन देशों में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं.
  • नेपाल (1 रुपया  = 1.60 नेपाली रुपया)
  • आइसलैंड (1 रुपया = 1.94 क्रोन)
  • श्रीलंका (1 रुपया = 2.10 श्रीलंकाई रुपया)
  • हंगरी (1 रुपया = 4.27 फोरिंट)
  • कंबोडिया (1 रुपया = 62.34 रियाल)
  • पराग्वे (1 रुपया = 84.73 गुआरनी)
  • इंडोनेशिया (1 रुपया = 222.58 इंडोनेशियन रूपैया)
  • बेलारूस (1 रुपया = 267.97 बेलारूसी रुबल)
  • वियतनाम (1 रुपया = 340.39 वियतनामी डॉन्ग).


भारतीय मुद्रा प्रणाली का संशिप्त विवरण

पुरानी भारतीय मुद्रा प्रणाली ...


फूटी कौड़ी ----> कौड़ी  ----> दमड़ी ----> ढ़ेला ----> पाई ----> पैसा ----> रुपया

256 दमड़ी = 192 पाई  = 128 ढ़ेला = 64 पैसा (old) = 16 आना = 1 रुपया


अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ये मुहावरे कहाँ से उत्पन्न हुए ...

एक फूटी कौड़ी नहीं दूंगा... ढेले का काम नहीं करती हमारी बहू... चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए... पाई पाई का हिसाब रखना ... इत्यादि.


भारतीय-मुद्रा--रुपया-₹-से-जुड़े-रोचक-तथ्य

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online