पति और पत्नी

एक अंधे पति और पत्नी की प्रेम कहानी


दिनेश और संगीता एक दूसरे से बहुत ही प्यार करते थे और एक दूसरे के साथ पूरी जिन्दगी जीना चाहते थे | दोनों पढ़े लिखे थे और दोनों की जात भी एक थी , इसलिए दोनों ने कुक साल बाद शादी कर ली | दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते थे की एक पल भी एक दूसरे से दूर नहीं रह सकते थे | संगीता बहुत ही खूबसूरत थी , इसलिए दिनेश उससे और भी प्यार करता था |वक्त बीतता गया और एक दिन संगीता को चर्म रोग हो गया , अब वह पहले की तरह सुन्दर नहीं लगती थी | वह मन ही मन यही सोचती थी कब दिनेश मुझसे प्यार नहीं करेगा , लेकिन दिनेश तब भी उससे बहुत ही प्यार करता था | एक दिन दिनेश ऑफिस से घर आ रहा था और रस्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया और उसने संगीता को बता दिया की वह अब देख नहीं सकता है |
यह सुनकर संगीता बहुत ही दुखित हुई और खूब रोने लगी , लेकिन दिनेश ने उसको समझाया की इसमे रोने की बात क्या है | में तुम को पहले से भी ज्यादा प्यार करूँगा और अब मुझको तुम्हारा चर्म रोग भी नहीं दिखेगा |
अब दोनों एक साथ रहते और बहुत ही ज्यादा खुश रहते थे , एक दिन संगीता की तबियत बहुत ही खराब हो गयी और वह हमेशा के लिए यह दुनिया छोड़ कर चली गयी | दिनेश खूब रोया और रो – रो कर बीमार हो गया , लेकिन जब वह ठीक हो गया तो फिर से सब कुछ देखने लगा | तभी उसका एक दोस्त मिला और पूछा अरे भाई तुम तो अंधे हो गए थे न फिर कैसे सही हो गए | दिनेश की आँखे नम थी उसने बोला में अँधा नहीं था ,में अपनी पत्नी के लिए यह ड्रामा कर रहा था | जब उसको चर्म रोग हो गया था तब उसको लगता था की वह अब पहले की तरह सुन्दर नहीं है , इस बात से वह बहुत ही उदाश रहती थी , इसलिए मैंने सोचा क्यों न में अँधा बन जाऊ ताकि वह हमेशा खुश रहे | में जानता था की वह अब जी नहीं पाएगी इसलिए उसकी खुशियों के लिए यह सब करना पड़ा |
दोस्तों इस कहानी से में तो यही बोलूंगा की सब लोगो को दिनेश जैसा अच्छा पति और संगीता जैसी पत्नी मिले |

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online