कब्ज की समस्या से छुटकारे के लिए जानें ये खास टिप्स

कब्ज की समस्या आजकल हर आयुवर्ग के लोगों को परेशान करती है। ज्यादातर लोग इसका इलाज केवल दवाओं को मानते हैं। हालांकि कुछ समय के लिए इन दवाओं से परेशानी में आराम तो मिलता है लेकिन यह स्थाई उपाय नहीं है। क्योंकि इनसे आंतों की कार्यप्रणाली पर बुरा असर होता है जिससे समस्या धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। खानपान में गड़बड़ी और अव्यवस्थित जीवनशैली इसकी प्रमुख वजह है।
इसके अलावा बेसन, मैदा, चाय, कॉफी आदि का अधिक प्रयोग और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना दिक्कत बढ़ाता है। इलाज के रूप में सबसे पहले जल्दी उठने व सोने की आदत डालें और भोजन का समय तय करें। लंबे समय से यदि समस्या है तो आयुर्वेदिक औषधियां जैसे त्रिफला के अलावा कई तरह के चूर्ण आदि को विशेषज्ञ की सलाह से ले सकते हैं।
सोने से डेढ़ घंटे पहले रात का भोजन कर लें ताकि भोजन को पचने का समय मिल सके। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इसमें नारियल पानी, फलों व सब्जियों का जूस, नींबू पानी आदि भी पी सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2nrrm82
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...