सूने घर के ताले तोडक़र 1 लाख का माल चोरी
ग्वालियर। परिवार के साथ गांव गए एक रिटायर्ड एसडीओ के सूने घर के ताले चटकाकर जेवर, नगदी व अन्य सामान पार कर दिया। वारदात थाटीपुर थाना क्षेत्र के दर्पण कॉलोनी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चंद्रप्रकाश तिवारी बीएसएनएल से रिटायर्ड एसडीओ है और दर्पण कॉलोनी में रहते है। दो दिन पहले वे अपने परिवार के साथ अपने गांव गए थे और घर पर ताले डाल गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी से जेवर, नगदी व एलईडी सहित अन्य कीमती माल पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला जब वे वापस आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जवान के घर से जेवर व नगदी पार
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी अजय प्रताप सिंह पुत्र अशोक सिंह भदौरिया सेना में जवान है। यहां पर वे पत्नी सुधा व तीन बच्चों के साथ रहते है। दो दिन पहले वे अपनी पत्नी सुधा व बच्चों के साथ अंबाह में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे और इसी बीच चोरों ने उनके घर के ताले चटकाकर एक मंगलसूत्र, दो बेसर, छह अंगूठी, सोने के दो फूल, चांदी का झूला, पायल, बीस हजार रुपए तथा एलईडी चोरी कर ले गया। वारदात का पता सुबह चला जब वे वापस आए तो ताले चटके हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...