बंदूक का लायसेंस चाहिए तो गोशाला में देने होंगे 10 कम्बल-कलेक्टर

ग्वालियर। कलेक्टर अनुराग चौधरी एवं नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने शनिवार को लाल टिपारा एवं मार्क हॉस्पिटल परिसर स्थित गौशाला का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले भर में  जिसको भी बंदूक का लाइसेंस चाहिए उन्हें गौशाला में कम से कम 10 कंबल दान करने होंगे।  कलेक्टर चौधरी ने अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए द्य
गौशाला में भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री चौधरी ने पशु चिकित्सकों द्वारा गायों के परीक्षण हेतु लगाए गए शिविर को लेकर भी चर्चा की तथा पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए कि नियमित रूप से गौशाला में गायों के परीक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की गौशाला की विभिन्न व्यवस्थाओं के उचित प्रबंधन हेतु आगामी मंगलवार को शहर के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं व प्रबुद्ध जनों की बैठक का आयोजन बाल भवन में किया जावे जिसमें गौशाला की व्यवस्थाओं में सहयोग आदि को लेकर चर्चा की जाएगी।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री चौधरी ने यह भी निर्देश दिए कि आगामी गुरुवार को ऐसी संस्थाओं के साथ भी एक बैठक का आयोजन किया जाए जो गौ सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं उनसे भी गौशाला के प्रबंधन को लेकर आवश्यक चर्चा की जावेगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चौधरी एवं नगर निगम आयुक्त ने पटेल नगर सिटी सेंटर आदि क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
गौशाला में निरीक्षण के दौरान साडा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन, संत कृपाल सिंह, गौशाला के संत एवं स्वामी  गौरी शंकरायनंद, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, एसडीएम श्रीमती जयति सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online