ठंड में जोड़ों के दर्द के कारण और उपाय

        ठंड में जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। यह दर्द महिलाओं और खास कर बुजुर्गों में बहुत होता है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि ठंड में मांसपेशियों में खिंचाव हो जाता है जिस कारण यह बढ़ जाता है। ठंड में शुष्क हवा जब हमारे नसों को छुती है तो वो कड़क हो जाती जिससे खून का प्रवाह सही से नहीं हो पाता और दर्द होता है। और भी बहुत से कारण होते हैं दर्द के, जानें विस्तार से इसके बारे में....

      ठंड में जोड़ों के दर्द के कारण.....

    ठंड के मौसम में शरीर हार्ट के पास खून को गर्म रखना चाहता है, जिसके कारण जोड़ों में खून का प्रवाह कम हो जाता, इसलिए जोड़ों में अधिक जकड़न होती है। जोड़ों का दर्द उन लोगों को अधिक सताता है जिनके जोड़ों में कभी मोच, चोट या टुटने पर जोड़ा गया है।

      गर्मी में चीजें फैलती है और ठंड में सिकुड़ती है। ठंड के कारण हम लोग और सिकुड़े रहते,ज्यादा दौर भाग करते नहीं,
मांसपेशियां सिकुड़ी रहती है। जोड़ भी कड़क हो जाते जिस कारण उठने बैठने में दर्द रहती। वायुमंडलीय दबाव के कारण नसें फूल जाती है जिससे इनमें खिंचाव आ जाता उससे दर्द होता है।

     और भी बहुत कारण है जोड़ों के दर्द के जैसे सही से खान पान नहीं मिलने के कारण कैल्शियम की कमी हो जाती। विटामिन डी की कमी, अनुवांशिक भी होता, वजन बढ़ने के कारण भी दर्द हो सकता है

      जोड़ों के दर्द दूर करने के उपाय.....

   * जोड़ों के दर्द में सरसों तेल में लहसुन और मेथी दाना खूब गरम कर लें। जब हल्का गर्म रहे तो जोड़ों पर मालिश करें। दर्द में मालिश बहुत फायदेमंद साबित होता है।

    * ठंड में रोजाना सुबह शाम घुमने जाएं, अगर बहुत ठंड है तो घर पर ही हल्की फुल्की एक्सरसाइज करें। अपने शरीर को बिल्कुल हाथ पैर मोड़ कर बैठने नहीं दें। चलते रहें।

    * हमेशा पुरा शरीर ढक कर रखें। स्वेटर, पजामा, नी कैप पहन कर रहें। 

    * शरीर में धूप से ही विटामिन डी मिलता है। इसलिए रोज कुछ देर धूप में बैठें। हो सके तो धूप में बैठकर मालिश करें।

   * कैल्शियम से भरपूर खाना लें। मीट, मछली, दूध, दलिया, साबूत अनाज, मुंगफली सब खूब खाएं। पानी खुब पीएं जिससे शरीर में तरल बना रहे।

    * शरीर को हमेशा चालू रखे। एक ही जगह बहुत देर नहीं बैठे। हाथ पैर में हमेशा मुवमेंट बनाए रखें।


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online