गायनिक व पीडियाट्रिक डॉक्टर रोज मिलेंगे मरीजों से
ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच की ओपीडी में जल्द ही यहां पहुंचने वाले पीडियाट्रिक व गायनिक मरीजों को रोजाना चिकित्सकों का साथ मिलेगा। इसके लिए संभागायुक्त एमबी ओझा ने जीआरएमसी प्रभारी डीन को प्रतिदिन इन विभाग की ओपीडी संचालित करने के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त की पहल पर ही जेएएच की ओपीडी में मेडिसिन विभाग की ओपीडी प्रतिदिन मरीजों के लिए शुरु की जा चुकी है। जेएएच की ओपीडी में रोजाना सैकडों प्रसूताएं व बीमार बच्चों मर्ज का इलाज कराने पहुंचते हैं। लेकिन वरिष्ठ चिकित्सकों की सेवाएं मरीजों को प्रतिदिन नहीं मिलने से मरीजों को सीनियर रेजीडेंस व जूनियर चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ता है। ओपीडी में लगातार बढ़ती गायनिक व पीडियाट्रिक मरीजों को प्रतिदिन इलाज मिले इसके लिए जल्द ही ओपीडी में मेडिसिन विभाग की तर्ज पर दोनों विभाग के सीनियर कंसलटेंट मरीजों की नब्ज पकड़ते हुए जल्द दिखाई देंगे।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...