संपूर्ण प्रदेश के लिए घोषित हुई मत्स्य बीज दर
ग्वालियर। संचालक मत्स्य उद्योग ने संपूर्ण प्रदेश में मत्स्य बीज विक्रय दरों का निर्धारण किया है। यह दर शासकीय एवं अशासकीय क्षेत्र की संस्थाओं पर लागू होगा। मत्स्य उद्योग विभाग ने मत्स्य पालन व्यवसाय करने वालों से आह्वान किया है कि यदि कहीं पर निर्धारित दर से अधिक पर विक्रय हो रहा है तो उसकी जानकारी अपने क्षेत्र के मत्स्य विभाग के अधिकारी को दें। जिससे उचित दर पर मत्स्य बीज मिल सके। सभी जिलों के मत्स्य पालन विभाग के कार्यालयों से मत्स्य बीज दरों की जानकारी ली जा सकती है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...