दांत दर्द के कारण और घरेलू उपाय

       दांत दर्द के कारण और घरेलू उपाय का यह दूसरा पार्ट है। पहले पार्ट में Dant-dard-ke-karan-aur-gharelu-upay.html‌ में हम दांतों के सनसनाहट के बारे में बताए थे। इस पार्ट में हम आपको दांत दर्द के बारे में जानकारी देंगे। दांत दर्द बहुत कारणों से दर्द करता है जैसे पायरिया हो, या दांत में कीड़ा लगने पर, मसुढे़ जब दांंत को किसी भी कारण छोड़ने लगे तब,और भी कई कारण हैं।

     दांत दर्द का कारण...



  * मसूड़ों या दांत में सड़न - जब हम‌ दांतो का ठीक से ध्यान नहीं रखते हैं। अच्छी तरह ब्रश नहीं करते या खाना खाने के बाद कुल्ला नहीं करते तो मुंह में अनाज का टुकड़ा फंस जाता जो धीरे-धीरे सड़ने लगता है, जिस कारण दांत में दर्द होता है।

  * दांतों में तेज ब्रश से चोट‌ - जल्दी जल्दी में जब हम ब्रश करते तो अगर दांत में चोट लग जाए तो खुन आ जाता तो भी दर्द होता है।

   * पायरिया - यह मुंह और दांत की‌ बिमारी है जिसमें मसुढे से खुन आता, मुंह से स्मेल आता, दांत झरते और दांतों में असहनीय दर्द होता है।
विवाह पंचमी पर नेपाल में जनकपुर सहित अन्य जगहों पर घूमें
   * अक्ल दाढ़ - जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे मुंह में 32 दांत होते हैं, लेकिन सभी दांत ‌‌‌‌एक बार नहीं आते। अक्ल दाढ़ 20 साल के बाद आता जो सबसे अंतिम दांत ‌‌‌‌‌‌‌‌होत है। जैसे पहला दांत आने में कष्ट होता, उससे कहीं ज्यादा अक्ल दाढ़ आने में कष्ट होता।

   * ज्यादा मीठा या चाॅकलेट खाने से- छोटे बच्चे जब अधिक मात्रा में मीठा या चाॅकलेट खाते हैं तो दांतों में कैविटी लग जाते जो वैक्टिरिया उत्पन्न कर दांतों को सड़ाते है। जिससे दांत दर्द होता।

   * कैल्शियम की कमी - दांत दर्द का एक कारण हमारा खान पान भी है। जब हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो दांतों में दर्द होता, दांत टुटने लगते हैं।

        दांत दर्द के घरेलू उपाय....

   * दांत दर्द हो तो लौंग दांतों के नीचे रखें या लौंग का तेल रुई के फाहे में लगा कर दांत पर रखें। इससे दांत दर्द में लाभ होता है।

   * एक चुटकी हींग में नींबू या मौसमी का रस मिला कर रखें दांत पर आराम मिलता है।

    * चाय में टेनिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, इसलिए टी बैग को गर्म पानी में भिगो कर रखें। जब ठंडा हो जाए तो दर्द वाले दांत पर रखें।

 ‌    * दांतों में नियमित रूप से सरसों तेल में नमक, हल्दी, मिलाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

    * लहसुन की एक कली को सेंधा नमक के साथ पीसकर लगाएं। दांत दर्द में राहत मिलेगी।


  1.     *  किसी कपड़े या प्लास्टिक के बैग में बर्फ का टुकड़ा डाल दांत को सेकेंड। काफी राहत मिलती है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online