रोजगार की जानकारी के लिए जॉब्स इन एम.पी. पोर्टल 

ग्वालियर। प्रदेश के युवाओं को एमएसएमई इकाईयों में रोजगार के अवसरों की जानकारी के लिये एमएसएमई विभाग द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य रोजगार के इच्छुक युवाओं एवं रोजगार प्रदान करनें वाली औद्योगिक इकाईयों के मध्य संवाद स्थापित करना है ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सके।
पोर्टल पर शिक्षित बेरोजगार युवा निर्धारित प्रपत्र अनुसार स्वयं का विवरण दर्ज करते हुए पंजीकरण कर सकते है ताकि पोर्टल के माध्यम से उनके विवरण का अवलोकन जॉब प्रदाता औद्योगिक इकाईयॉ कर सकें। पोर्टल में एमएसएमई इकाईयां स्वयं को जॉब प्रदाता के रूप में पंजीकृत कर सकती है। जॉब प्रदाता औद्योगिक इकाईयों के लिये यह सुविधा होगी कि वे अपनी आवश्यकता के अनुरूप रोजगार के इच्छुक युवाओं के बायोडाटा का अवलोकन कराएं उन्हें अपनी प्रक्रिया अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते है। ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवा जो रोजगार के इच्छुक है वे इस पोर्टल पर स्वयं का विवरण दर्ज करते हुए पंजीकरण करवा सकते हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online